नीम का तेल कई मायने में लाभकारी है लेकिन सौंदर्य को निखारने में इसका अलग ही महत्त्व है। आइए आपको बताते हैं नीम के तेल के कुछ ब्यूटी बेनिफिट्स के बारे में –

बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकना 

35 की उम्र के बाद त्वचा की रंगत अपने आप कम होने लगती है। बढ़ती उम्र के संकेत चेहरे में झुर्रियों के रूप में दिखने लगते हैं। नीम तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखते हैं। बढ़ती उम्र के संकेतों को रोकने के लिए हफ्ते में दो बार 10 मिनट तक नीम तेल से चेहरे और गले की मालिश करें। इससे आपकी त्वचा जवां  नज़र आएगी। 

 त्वचा की खूबसूरती को बढ़ता है 

नीम तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हमारी त्वचा की खूबसूरती बढ़ाता है।  खासकर सर्दियों के दिनों में नहाने के बाद नीम तेल के 1 भाग को नारियल के तेल के 2 भागों के साथ मिलाएं और पूरे शरीर पर लगाएं. ऐसा करने से आपकी स्किन नर्म-मुलायम और खूबसूरत बन जाएगी। 

मुहासों से छुटकारा 

नीम में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एनाल्जेसिक एजेंट मुंहासे कम करने में मदद करते हैं। नीम में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा पर मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है। नीम तेल मुंहासों पर लगाने से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी कम होती है और मुहासों के निशान भी नहीं पड़ते  हैं। 

भौहें घनी हो जाती हैं 

 जो लोग अपने चेहरे पर नीम का तेल लगाते हैं, उनकी भौहें और पलकें स्वस्थ हो जाती हैं । नीम तेल खुले हुए रोमछिद्रों को भी साफ करता है इसलिए आप नीम तेल को मेकअप रिमूवर के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।