Ancient Beauty Secrets: महिलाएं आज की हों या पुराने समय की हमेशा से ही हर महिला अपनी खूबसूरती का ख्याल रखती आ रही है। अगर बात की जाए प्राचीन समय की रानियों की तो रानियां भी अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपनी स्किन का काफी ख्याल रखा करती थीं। प्राचीन समय में भले ही आज की तरह महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नहीं हुआ करते थें, लेकिन इसके बाद भी रानियां कुछ देसी चीजों से अपनी स्किन का खास ख्याल रखा करती थीं।
यह भी देखें-47 की उम्र में भी जवां दिखने के लिए शिल्पा शेट्टी की तरह करें ये 2 योगासन: Shilpa Shetty Fitness
उनकी नेचुरल ब्यूटी उनके देसी नुस्खों से ही हुआ करती थी। शायद उनके देसी नुस्खों के कारण ही उनकी खूबसूरती पर हर कोई मर-मिटता था। अगर आप भी प्राचीन समय की रानियों की तरह खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं, तो आपको भी रानियों के ब्यूटी सीक्रेट्स को फॉलो करना चाहिए। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको रानियों की खूबसरती के सीक्रेट के बारे में बताएंगे।
तुलसी फेस मास्क लगाएं

तुलसी का इस्तेमाल लंबे वक्त से औषधी के तौर पर किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल स्किन की देखभाल के लिए भी किया जाता रहा है। इस फेस पैक को लगाने से एक्ने और पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसके लिए आपको तुलसी को पीसकर उसमें दही को मिलाना होगा। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और फिर सादे पानी से इसे साफ कर लें।
तुलसी कैसे लगाएं
- सबसे पहले तुलसी के पत्तों को साफ कर लें।
- इसे पीस लें और अच्छा सा पेस्ट तैयार कर लें। इसके अंदर दही और एलोवेरा जेल मिला लें।
- इस पेस्टो को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और सूखने पर धो लें।
- इससे आपको एक खूबसूरत और चमकदार त्वचा मिलेगी।
नीम के इस्तेमाल से बढ़ेगी खूबसूरती
इसके अलावा नीम का इस्तेमाल भी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता था। आज भी दादी-नानी इसका इस्तेमाल करती हैं। नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। इसे आप सीधे भी पीसकर लगा सकती हैं। इसके अलावा इसका तेल भी काफी असरदार माना जाता है।
कैसे लगाएं नीम

- सबसे पहले नीम की ताजी पत्तियों को पीसकर उसका पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट में शहद मिला लें और इसे सूखने तक अपने चेहरे पर लगाएं।
- इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को साफ कर लें।
शहद का करती थीं इस्तेमाल
शहद का इस्तेमाल आज भी खूबसूरती को निखारने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही किया जाता रहा है। इसका इस्तेमाल रानियां अपनी रंगत को निखारने के लिए किया करती थीं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियों को भी कम करने में मदद मिलती है।
शहद का फेस मास्क

- शहद का फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक केले को मैश करें।
- इस केले में शहद मिला लें और फिर इसे अपनी स्किन पर अप्लाई करें।
- इसे कम से कम 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाए रखें और फिर इसे साफ कर लें।
- इसके इस्तेमाल से आपको आपकी त्वचा पर काफी फर्क नजर आएगा।
- इसे आप हफ्ते में 2 बार यूज कर सकते हैं।