Shilpa Shetty Fitness: बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी अपनी दमदार एक्टिंग और हिट फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से शिल्पा ने अपने समय में लाखों दिलों की धड़कनें बढ़ाई। आज एक्ट्रेस 47 की हो चुकी हैं। इसके बावजूद भी शिल्पा की फिटनेस कमाल की है। उनकी फिट बॉडी और स्लिम फिगर को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
यह भी देखें-गर्मियों में स्टिक फाउंडेशन से मेकअप हो जाता है मेल्ट, तो आजमाएं ये टिप्स: Summer Makeup Hacks
शायद ही कोई उन्हें देखकर इस बात का पता लगा सके कि उनके दो बच्चे भी हैं। फिटनेस फ्रिक शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए योग करती हैं। शिल्पा शेट्टी मानसिक और शारीरिक फिटनेस के लिए योग करना पसंद करती हैं।
एक्ट्रेस अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फिटनेस रूटीन के वीडियोज को शेयर करती रहती हैं। अगर आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह फिट दिखना चाहती हैं, तो आपको भी शिल्पा की तरह ये 2 योगासन करने चाहिए। शिल्पा ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन आसन को आप भी घर बैठे आराम से कर ट्राई कर सकती हैं।
पार्श्व बकासन के फायदे
खुद को फिट रखने के लिए शिल्पा शेट्टी अक्सर पार्श्व बकासन का अभ्यास करती हैं। इस आसन के बारे में बताते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-”पार्श्व बकासन को साइड क्रो पोज भी कहा जाता है। इसके रोजाना अभ्यास से कोर और कंधों को मजबूती मिलती है। ये आसन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है।” इस आसन को करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस की बहुत ज्यादा जरूरत होती है।
पार्श्व बकासन की विधि
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले स्क्वाट पोजीशन में आ जाएं।
- अब अपनी हथेलियों को एक फुट की दूरी पर जमीन पर टिकाएं।
- दोनों हाथों के बीच थोड़ी दूरी बनाएं।
- अब अपने पैरों को घुमाएं और घुटनों को दाहिनी ओर मोड़ें।
- इसके बाद सिर को ऊपर की ओर ऊठाएं और आगे की ओर झुकें।
- आपकी बाजूएं मुड़ने लगेंगी और 90 डिग्री का कोण बनेगा।
- घुटनों को अपने दाहिने हाथ पर हवा में टिकाएं।
- अब इस पोजीशन में 30 से 40 सेकेंट के लिए बने रहें। धीरे-धीरे अपनी सामान्य स्थिति में वापस आ जाएं।
एकपाद उष्ट्रासन के फायदे
शिल्पा अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए एकपाद उष्ट्रासन का भी अभ्यास करती हैं। एकपाद उष्ट्रासन करते हुए एक वीडियो साझा करते हुए शिल्पा कैप्शन में लिखती हैं-“इस आसन के अभ्यास से ऑब्लिक मसल्स को टोन करने में मदद मिलती है। साथ ही ये पीठ की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी को भी बढ़ाने का काम करता है। सुबह के वक्त ये आसन करने से बॉडी स्ट्रेच होती है।”
एकपाद उष्ट्रासन की विधि
- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर वज्रासन में बैठ जाएं और अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रख लें।
- अब अपने एक पैर को आगे की ओर घुटने से मोड़ें और दूसरे पैर को पीछे की ओर घुटने से मोड़कर सीधा करें।
- अपने हाथों को सिर के पीछे रखें और कमर के ऊपरी हिस्से को घुटनों के पास आगे की ओर झुकाएं
- अपने सीधे हाथ की कोहनी से तलवे को छुने की कोशिश करें।
- इसके बाद हाथों को पीधे की ओर ले जाते हुए एक हाथ हवा में रखें और दूसरे हाथ से पिछले पैर के तलवे को छुएं।
- अब अपनी पोजीशन को बदलें और पीछे के पैर को आगे करें।