कुदरत के दिए गए उपहारों में से एक नायाब उपहार हैं… आंखें। इन आंखों से हम दुनिया की खूबसूरती का अवलोकन तो करते ही हैं साथ ही प्रकृति के सारे रंगों को भी निहारते हैं। ऐसे में इन आंखों का भी सुंदर दिखना लाजमी है। आंखों की बनावट और मेकअप सुन्दर हो, तो चेहरा अपने आप खिल उठता है। इनकी बनावट और सुंदरता को बढ़ाने के लिए ही कई नेत्रा प्रसाध्नों का इस्तेमाल किया जाता है।

आई-प्राइमर

यह आई मेकअप के लिए बेस का काम करता है। इसकी मदद से आंखों पर मेकअप देर तक टिका रहता है और आईशैडो का कलर भी इंटेंस नजर आता है।

 

आईशैडो

नजरों के झुकने व उठने के बीच के पल को रंगीन बनाने के लिए ही आईशैडो का इस्तेमाल किया जाात है। आईशैडो सामान्यतः बाजार में दो फाॅर्म में मिलते हैं।

 

क्रीमी आईशैडो

क्रीमी आईशैडो का इस्तेमाल अधिकतर सर्दियों में किया जाता है, क्योंकि इस मौसम में हमारी त्वचा रूखी हो जाती है। मगर क्रीमी आईशैडो को लगाने से आंखों के उफपर बारीक लाइनें नजर आ सकती हैं इसलिए इसकी तुलना में पाउडर आईशैडो का इस्तेमाल ज्यादा बेहतर होता है।

 

पाउडर आईशैडो 

गर्मियों और बारिश के चिपचिपे मौसम में पाउडर बेस्ड आईशैडों का इस्तेमाल बेहतर होता है, क्योंकि ये देर तक टिकता है और इसे लगाने से पसीना भी जल्दी नहीं आता। पाउडर आईशैडो भी तीन पफाॅर्म में मार्केट में मिलते हैं, जैसे-

 

मैट आईशैडो

कई बार कुछ ऐसे मौके भी आते हैं, जब आप खुद को कलरपफुल मेकअप में देखना तो चाहती हैं लेकिन साॅफ्रट लुक के साथ। ऐसी स्थिति में मैट आईशैडो आपके लिए परपफेक्ट हैं।

 

शिमर बेस्ड आईशैडो

 यह आई शैडो हल्की सी शाइन लिए होते हैं, इसलिए इन्हें पार्टी में या पिफर रात के समय लगाना अच्छा रहता है, क्योंकि रात की रोशनी में ये खूबसूरत दिखते हैं।

 

ग्लिटर बेस्ड आईशैडो

अगर आप आंखों पर अलग से ग्लिटर्स का प्रयोग नहीं करना चाहती तो उन्हें ग्लिटर बेस्ड आईशैडो से भी सजा सकती हैं। आईशैडो लगाने की विधि आईशैडो ब्रश से थोड़ा-सा आईशैडो, आईलिड पर लगाएं और उफपर की तरफ ब्लेंड कर लें।

 

आई-मेकअप

आईब्रोज के नीचे सिल्वर, गोल्डन, व्हाइट या बेज कलर का आईशैडो लेकर, आॅउटर काॅर्नर से इनर काॅर्नर तक लगाएं और उसे नीचे की तरपफ यानी आईब्रो से आईलैशज की तरपफ ब्लेंड कर लें।

ये भी पढ़ें

इस विंटर बोल्ड लुक के लिए ट्राई बरगंडी मेकअप

आप भी ट्राई करें इस तरह का पार्टी मेकअप

55+ लेडीज यंग लुक के लिए फॉलो करें ऐसे स्टाइल और मेकअप

जानें ऑरेंज मैटेलिक आई मेकअप करने के स्टेप्स