collage featuring four different food dishes—a poached egg and potato hash, a grilled vegetable club sandwich, a spicy potato chaat, and a bowl of Bhel Puri—centered around a circular inset image of several red LPG gas cylinders.
collage featuring four different food dishes—a poached egg and potato hash, a grilled vegetable club sandwich, a spicy potato chaat, and a bowl of Bhel Puri—centered around a circular inset image of several red LPG gas cylinders.

Summary: घर बैठे बिना गैस के तैयार करें ये 5 चटपटी और आसान रेसिपी

अगर आपके घर में सिलेंडर खत्म हो गया है या गैस जलाने की फिक्र है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हम लेकर आए हैं 5 आसान और टेस्टी रेसिपी, जिन्हें आप बिना गैस जलाए मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं।

Fireless Cooking Recipes: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मध्य पूर्व की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इसका असर भारत पर भी दिख रहा है, खासकर कच्चे तेल और गैस के आयात पर। LPG सप्लाई प्रभावित हो रही है, जिससे गैस सिलेंडर के लिए लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी अफवाहें भी सामने आ रही हैं कि सिलेंडर की किल्लत बढ़ सकती है। लेकिन चिंता की जरूरत नहीं है। कुछ ऐसे आसान और पौष्टिक व्यंजन हैं, जिन्हें आप बिना गैस जलाए घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। ये न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि पूरे परिवार के लिए हेल्दी भी हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Two large, triangular-cut grilled club sandwiches stacked on a white plate, layered with fresh green lettuce, sliced tomatoes, cucumbers, and cheese, garnished with cherry tomatoes on a rustic wooden surface.
Vegetable Sandwich
  • भुना पोहा – 2 कप
  • उबले आलू – 1 मध्यम (क्यूब्स में कटे हुए)
  • टमाटर – ½ कप (बारीक कटे हुए)
  • प्याज – ½ कप (बारीक कटे हुए)
  • हरी चटनी – 1 चम्मच
  • इमली की चटनी – 1–2 चम्मच
  • नमक – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • सेव – ¼ कप
  • हरा धनिया – 1 चम्मच
  • ब्रेड स्लाइस को लेकर उस पर बटर या मयोनिज फैलाएं।
  • अब ब्रेड पर हरी चटनी फैलाएं। चटनी की मात्रा अपनी पसंद अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
  • कटे हुए टमाटर, खीरा, गाजर और शिमला मिर्च को ब्रेड पर बराबर फैलाएं।
  • हल्का नमक और काली मिर्च छिड़कें। नमक ज्यादा न डालें, ताकि चटनी और सब्जियों का स्वाद बनी रहे।
  • दूसरी ब्रेड स्लाइस को ऊपर रखकर हल्का प्रेस करें।
  • सैंडविच को तिरछे काटें। अगर चाहें तो ऊपर से हरा धनिया या पुदीना पत्ती से सजाएं।
Boiled sprouts with chopped veggies, chaat masala, creamy yogurt, a drizzle of chili oil, and fresh coriander for a gourmet-style sprout chaat.
Sprout chaat
  • मूंग स्प्राउट्स – 1 कप
  • टमाटर (कटा हुआ) – 2 चम्मच
  • प्याज (कटा हुआ) – 2 चम्मच
  • खीरा (कटा हुआ) – 2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • नमक – ½ चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – ½ चम्मच
  • हरा धनिया – 1 चम्मच
  • अगर स्प्राउट्स कच्चे हैं, तो उन्हें 8-10 घंटे पानी में भिगो दें और हल्का धोकर इस्तेमाल करें।
  • कटे टमाटर, प्याज और खीरे को स्प्राउट्स के साथ बाउल में डालें। सब्जियों को समान रूप से मिला लें।
  • हरी मिर्च डालें और नींबू का रस निचोड़ें। नींबू से चाट ताजगी वाला और खट्टा-मीठा स्वाद देता है।
  • नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। भुना जीरा स्वाद को गहरा और खुशबूदार बनाता है।
  • हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि स्प्राउट्स टूटें नहीं।
  • हरा धनिया ऊपर से डालकर सजाएं और तुरंत सर्व करें।
A close-up shot of a vibrant bowl of Indian-style dahi Aloo Chaat, consisting of crispy fried potatoes topped with green peas, fresh cilantro, dollops of yogurt, and a drizzle of tangy tamarind chutney.
Dahi Aloo Chaat
  • उबले हुए आलू (क्यूब्स में कटे हुए)
  • फेंटा हुआ दही – 4 चम्मच
  • हरी चटनी – 1 चम्मच
  • इमली की चटनी – 1–2 चम्मच
  • नमक – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • हरा धनिया – 1 चम्मच
  • कटे हुए आलू बाउल में रखें। आलू को छोटे और समान क्यूब्स में काटें ताकि हर कौर में दही और चटनी अच्छे से लगे।
  • दही डालें और हरी चटनी व इमली की चटनी मिलाएं। चाट में दही का फ्लेवर माइल्ड और क्रीमी बनाता है।
  • हल्के हाथों से मिक्स करें ताकि आलू टूटें नहीं।
  • स्वाद अनुसार नमक और चाट मसाला डालें।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं।
  • तुरंत सर्व करें ताकि दही और आलू ताजगी बनाये रखें।
wooden bowl filled with Bhel Puri, a popular Indian street food made of puffed rice, sev, chopped onions, tomatoes, and cilantro, topped with flat crispy papdis.
Bhel
  • भुना हुआ पोहा – 2 कप
  • उबले हुए आलू – 1
  • टमाटर (बारीक कटे हुए) – 2 चम्मच
  • प्याज (बारीक कटे हुए) – 2 चम्मच
  • हरी चटनी – 1 चम्मच
  • इमली की चटनी – 1–2 चम्मच
  • नमक – ½ चम्मच
  • चाट मसाला – ½ चम्मच
  • सेव – ¼ कप
  • हरा धनिया – 1 चम्मच
  • पोहा और सब्जियों को बड़े बाउल में डालें। पोहा हल्का भुना हुआ हो तो कुरकुरापन बना रहता है।
  • हरी चटनी और इमली की चटनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। चटनी से भेल का स्वाद संतुलित और टेस्टी बनता है।
  • नमक और चाट मसाला डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें।
  • ऊपर से सेव डालें। सेव सिर्फ सर्विंग के समय डालें, ताकि कुरकुरापन बना रहे।
  • हरे धनिया से सजाएं। फिर तुरंत सर्व करें, ज्यादा देर तक रखने से पोहा नरम हो जाता है।
A bright white bowl filled with a fresh fruit salad containing sliced strawberries, blueberries, blackberries, kiwi, mango chunks, and green grapes, topped with a fresh sprig of mint.
Fruit Salad
  • सेब (कटे हुए) – ½ कप
  • केला (कटे हुए) – ½ कप
  • अंगूर – ½ कप
  • संतरा – ½ कप
  • दही – 4 चम्मच
  • शहद – 1 चम्मच
  • नींबू का रस – ½ चम्मच
  • कटे मेवे – 1 चम्मच
  • कटे हुए फल बाउल में डालें।
  • दही डालें और शहद व नींबू का रस मिलाएं।
  • हल्के हाथों से मिक्स करें, ताकि फल टूटें नहीं।
  • ऊपर से कटे मेवे डालें। मेवे क्रंची टेक्सचर और स्वाद बढ़ाते हैं। फिर फ्रेश सर्व करें।
Subscribe GL

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...