Wedding Fashion Trends 2026: शादी के इस मौसम में स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आने के लिए आपका ऑउटफिट अपडेटेड होना चाहिए ताकि शादी में आपकी चमक फीकी न पड़े। यहां हम आपके लिए स्टाइलिश और ट्रेंडी आउटफिट और कलर्स के आइडियाज लेकर आए हैं।
शादियों के इस मौसम में आपके घर में या किसी रिश्तेदार या दोस्त की शादी जरूर होगी। ऐसे में सबसे पहला ख्याल आता है कपड़े किस तरह के हों। लड़कियां लहंगा, साड़ी और सूट के साथ इंडो वेस्टर्न ड्रेस की तरफ रुख करती हैं लेकिन अगर आप अपनी इसी पसंद को ट्विस्ट और ट्रेंड के हिसाब
से पहनते हैं तो यकीनन आप उस शादी में हटकर और आकर्षक नजर आएंगे।
दरअसल, भारतीय शादियों में निभाई जाने वाली विभिन्न रस्में और रिवाज भले ही दुनियाभर में आकर्षण का केंद्र हो लेकिन शादियों में पहने जाने वाले आउटफिट भी अपनी अलग जगह रखते हैं। इस लेख में हम आपको इस साल ट्रेंड में रहने वाले फैशन और स्टाइल के बारे में बताएंगे जिन्हे
आजमाकर आप भी शादियों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की तरह खुद को स्टाइलिश दिखा सकते हैं।
चोगा स्लीव कुर्ते

यह स्टाइल इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस की पसंद बना हुआ है। यह ट्रेंडी और स्टाइलिश नजर आते हैं। हाल ही में कृति सेनन ने ग्रीन कलर के फुल चोगा स्लीव लूज फिटेड कुर्ता पहना था। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग जैकेट को स्टाइल किया था जिस पर डार्क ग्रीन और गोल्डन जरी का शानदार
डिजाइन था, जिसने इस आउटफिट को और भी खूबसूरत और ग्रेसफुल बना दिया। कृति सेनन के अलावा कंगना रनौत, सबा आजाद, सान्या मल्होत्रा और शहनाज गिल भी चोगा स्लीव कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। इस आउटफिट को आप संगीत या मेहंदी सेरेमनी में पहन सकती हैं। बात करें इसके
साथ ज्वेलरी कि तो सिर्फ हैवी चांद बालियां आपके पूरे लुक कम्पलीट कर सकती हैं।
ए-लाइन और फिशटेल लहंगे
ए-लाइन और फिशटेल लहंगे एक बार फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ए-लाइन और फिशटेल लहंगा सभी बॉडी टाइप की लड़कियों पर खूबसूरत दिख सकता है। लेकिन अगर आप ऑवरग्लास या लंबी हैं तो यह आपके कर्व्स को हाई लाइट करके खूबसूरती में
चार-चांद लगा देता है। इन लहंगों में कमर से लेकर घुटनों तक फिटिंग होती है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों सीक्वेंस फिशटेल लहंगे में नजर आ चुकी हैं।
बीडेड ब्लाउज विद साड़ी

साड़ी के साथ बीडेड ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। अधिकतर बॉलीवुड एक्ट्रेस भी बीडेड ब्लाउज के साथ साड़ी पहनकर बोल्डनेस तड़का लगाती नजर आती हैं। बीडेड ब्लाउज पर छोटे-बड़े मोतियों का काम किया जाता है। इन्हें हाथ से या मशीन से कढ़ाई करके डिजाइन किया जाता है। सिंपल साड़ी के साथ इस तरह के ब्लाउज बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। अनन्या पांडेय, जाह्नïवी कपूर, मृणाल ठाकुर और कियारा आडवाणी भी कई बार साड़ी को बीडेड ब्लाउज के साथ पेयर कर चुकी हैं।
फ्यूजन वियर

इस तरह के ऑउटफिट में आप संगीत सेरेमनी या कॉकटेल पार्टी में पहनकर रंग जमा सकती हैं। फ्यूजन ऑउटफिट में पेस्टल कलर ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन दिनों सॉफ्ट पेस्टल शेड्स जैसे- ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, बटर येलो, आइवरी और लाइट लैवेंडर बहुत ट्रेंड में हैं। अगर आप सर्दियों
में इस तरह के आउटफिट को चुन रही हैं तो इसके साथ स्टाइलिश ब्लेजर पहन सकती हैं। ये न सिर्फ आपको सर्दी से बचाएगा बल्कि लुक को और अधिक एन्हांस करेगा।
कॉर्टसेट चोली

कॉर्टसेट चोली को आप लहंगे, साड़ी या अनारकली के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। संगीत और रिसेप्शन जैसे फंक्शन्स के लिए यह आपको एक बोल्ड और स्ट्रक्चर्ड लुक देता है। इसको पहनकर आप कॉन्फिडेंस फील कर सकती हैं। कॉर्टसेट चोली के लिए आप कोनिकल कोर्सेट्स, ओवरबस्ट कोर्सेट और ऑवरग्लास कोर्सेट को चुन सकती हैं।
पैनटोन ‘क्लाउड डांसर’ कलर ऑफ द ईयर
पैनटोन ने साल 2026 के लिए कलर ऑफ द ईयर की घोषणा कर दी है। ‘क्लाउड डांसर’ को कलर ऑफ द ईयर चुना गया है। यानी आने वाले साल में क्लाउड डांसर कलर ट्रेंड में रहने वाला है। ऐसे में आप फैशन और ट्रेंड के हिसाब से चलना पसंद करते हैं तो क्लाउड डांसर कलर के साथ अपने वॉर्डरोब को अपडेट कर लीजिए। यह रंग न सिर्फ आपके व्यक्तित्व को निखारता है बल्कि आशा, शांति और आजादी का भी प्रतीक है। दरअसल, पैनटोन हर साल एक रंग चुनता है जो आने वाले साल में डिजाइन, फैशन और इंटीरियर स्टाइल ट्रेंड्स में सबसे ऊपर रहता है। इस बार पैनटोन ने
हल्का सफेद शेड वाला पैनटोन 11-4201 कलर चुना है। मिनिमलिस्ट कलर पसंद
करने वाले लोगों के लिए ‘क्लाउड डांसर’ कलर नंबर एक पर रहने वाला है।
लेकिन ट्रेंड के चक्कर में आप आपने आराम के साथ समझौता न करें। वरना आपका
मजा, सजा बन सकता है।
कलर्स का भी रखें ध्यान
इस साल ब्राइडल और गेस्ट वियर दोनों में रंगों में भी ट्विस्ट देखने को मिलेगा। दुलहन अब अपने बिग डे के लिए आइवरी और सॉफ्ट पेस्टल शेड्स चुन रही हैं। बावजूद दुलहन के लिए पारंपरिक लाल रंग और मैरून रंग सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला है। लेकिन अब उन्हें बारीक हैंडवर्क और शानदार फैब्रिक के साथ फिर से पेश किया जा रहा है। वहीं गेस्ट वियर में ब्लश पिंक, मिंट ग्रीन, बटर येलो, आइवरी और लाइट लैवेंडर कलर्स पसंद किए जाएंगे। ये दिन के फंक्शन और रिसेप्शन के लिए एक मिनिमल और क्लासी लुक देते हैं। इसके साथ मैटेलिक शेड्स गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज जैसे मैटेलिक टोन वाले आउटफिट्स रॉयल और रिच लुक के लिए पसंद किए जा रहे हैं।
