Ranbir Kapoor does not want to lose his family respect by dancing at weddings saying it Is against his values
Ranbir Kapoor does not want to lose his family respect by dancing at weddings saying it Is against his values

Overview: रणबीर कपूर शादियों में डांस करने नहीं गवाना चाहते हैं खानदान की इज्जत

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में अमीरों की पार्टी और शादियों में पैसों के लिए परफॉर्म ना करनें के पीछे की वजह बताई थी।

Ranbir Kapoor Wedding Dance Statement: हाल ही में उदयपुर में हुई अमेरिकी बिजनेसमैन राजू रामलिंगा मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना और वामसी गदिराजू की भव्य शादी ने पूरे इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस ‘रॉयल इवेंट’ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, लेकिन एक वीडियो ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है, जिसमें बॉलीवुड के एनर्जी किंग रणवीर सिंह मंच पर अपने अंदाज से धूम मचा रहे हैं।

रणवीर ने न सिर्फ शादी को एक शानदार संगीत समारोह में बदल दिया, बल्कि अमेरिकी बिजनेसमैन डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेट्टीना एंडरसन को भी अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी‘ के हिट गाने “व्हाट झुमका?” पर जमकर नचाया।

अमीरों की शादी से दूर रहता है कपूर खानदान

एक तरफ रणवीर सिंह का यह बेफिक्र और उत्साही अंदाज था, तो दूसरी तरफ इस शादी और ऐसी ही अन्य शाही शादियों से कपूर परिवार की गैर-मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी बीच, सुपरस्टार रणबीर कपूर का साल 2011 का एक पुराना इंटरव्यू अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो उस बड़े सवाल का जवाब देता है कि आखिर क्यों कपूर खानदान के सदस्य पैसे लेकर शादियों या निजी पार्टियों में परफॉर्म करने से परहेज करते हैं, जबकि इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसे कमाई का एक जरिया मानते हैं।

खानदान की वैल्यूज के खिलाफ है शादियों में नाचना

टाइम्स नाउ को दिए गए एक इंटरव्यू में, रणबीर ने बेहद साफगोई से अपने उसूलों की बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह पृथ्वीराज कपूर के परपोते, राज कपूर के पोते और ऋषि कपूर-नीतू कपूर के बेटे हैं और उनके परिवार की एक लंबी विरासत और कुछ खास वैल्यूज हैं। रणबीर ने सीधे तौर पर कहा, “मैं अपने परिवार की वजह से ऐसा नहीं करूंगा।” वह यह भी स्पष्ट करते हैं कि ऐसा करने वाले किसी भी कलाकार के खिलाफ उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन “ये वो चीजें नहीं हैं जिनके साथ मैं बड़ा हुआ हूं।”

रणबीर ने बताया शादियों में परफॉर्मेंस का माहौल

रणबीर ने अपनी बात को और गहराई से समझाया कि उनके लिए पैसा ही अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा, “पैसा मेरा लक्ष्य नहीं है। मैं अरबों-खरबों कमाना नहीं चाहता। मैं एक एक्टर हूं। मेरा लक्ष्य अलग है। मेरे जुनून अलग हैं।” एक्टर ने बेबाकी से कहा कि वह किसी भी हाल में अपनी ‘गरिमा’ या ‘डिग्निटी’ खोना नहीं चाहते। उन्होंने उस माहौल का जिक्र किया जहां परफॉर्म करना पड़ता है। उन्होंने कहा, “मैं किसी शादी में नाचते हुए अपनी गरिमा नहीं खोना चाहता, जहां लोग शराब का गिलास लिए खड़े हों और भद्दे कमेंट्स भी हों। मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार का कोई भी सदस्य ऐसा करे।” उन्होंने इसे अपनी “निजी पसंद” बताया और कहा, “मैं ऐसा नहीं करूंगा।”

स्टारडम को लेकर रणबीर ने कही ये बात

रणबीर ने यह भी स्वीकार किया कि इस तरह के बड़े बिजनेस ऑफर्स को ठुकराना उनके स्टारडम को प्रभावित कर सकता है। लेकिन उनका मानना ​​है कि कलाकार को अपनी सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं स्टारडम नहीं खोना चाहता, लेकिन मैं अपने स्टारडम के कारण यह नहीं सोचूंगा कि अगर मैं स्टार हूं, तो मैं कुछ भी कर सकता हूं और बच निकल सकता हूं।”

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...