Farhana Bhatt's Dance Video Goes Viral

Summary: फरहाना भट्ट का धमाकेदार डांस, बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी में 'हंगामा हो गया' गाने पर वायरल वीडियो

बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने अपने वायरल डांस वीडियो से फैंस का दिल जीत लिया। पार्टी में वह पॉपुलर गाने 'हंगामा हो गया' पर ठुमके लगाती नजर आईं, जबकि सलमान खान और अन्य कंटेस्टेंट्स भी वहां मौजूद थे। फरहाना का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

Farhana Bhatt Dance Video Viral: सलमान खान होस्टेड रियलिटी शो बिग बॉस 19 पिछले हफ्ते खत्म हुआ, जिसमें गौरव खन्ना विजेता बने और फरहाना भट्ट फर्स्ट रनर-अप रहीं। अब, शो के खत्म होने के कुछ दिनों बाद, घरवाले एक बार फिर बिग बॉस 19 की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। इस पार्टी में सभी ने मस्ती और धमाल किया। पार्टी में बिग बॉस के पुराने सीजन के विनर और कंटेस्टेंट्स भी नजर आए साथ ही सलमान खान भी इसमें शामिल हुए। सभी ने साथ में मिलकर जमकर पार्टी की और अब सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी बीच फरहाना भट्ट का डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं।

दरअसल, फरहाना भट्ट का ये वायरल डांस वीडियो कई सारे इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में फरहाना पॉपुलर गाने, ‘मैंने होठों से लगाई तो’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान फरहाना सिल्वर और ब्लैक गाउन में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें स्टाइलिश वेस्ट कटआउट थे। ड्रेस में एक चमकदार सिल्वर टॉप था जिसके साथ एक फिटेड ब्लैक स्कर्ट थी, जो उनकी पार्टी वाइब को पूरी तरह से कॉम्प्लिमेंट कर रही थी। फरहाना भट्ट पूरी तरह से एन्जॉय करती और अपनी ज़िंदगी के सबसे अच्छे पल बिताती दिख रही हैं। फरहाना भट्ट सोफे पर चढ़कर डांस कर रही हैं। वहीं, एक लड़की उनका हाथ पकड़े है, कि कहीं वो डांस करते हुए गिर न जाएं। उस पल में पूरी तरह डूबी हुई, वह पूरी एनर्जी और जोश के साथ डांस करती दिखीं। इस बीच, प्रिंस नरूला, युविका चौधरी, अमाल मलिक, शहबाज बदेशा, नेहा चुडासमा और अन्य लोग बैकग्राउंड में जश्न का आनंद लेते हुए देखे जा सकते हैं।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स के भी रिएक्शन जमकर आए हैं। फरहाना को लेकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि फरहाना ने ज्यादा पी ली है। एक कमेंट में लिखा था, “फरहाना भट्ट, तुम सच में आइकॉनिक रहने वाली हो,” जबकि एक अन्य फैन ने लिखा, “फरहाना भट्ट, हंगामा गाने की मालकिन।” फरहाना के बिग बॉस 19 जर्नी वीडियो में दिखाए जाने के बाद से ही उनसे जोड़ दिया है। तब से, वह अक्सर इस गाने को गाती और इस पर डांस करती रही हैं। कुछ दिन पहले ही, फरहाना इंस्टाग्राम पर लाइव आईं और गाना गाकर अपने फैंस को खुश किया।

सलमान खान भी सक्सेस पार्टी में बिग बॉस 19 के घर वालों के साथ शामिल हुए। कुनिका सदानंद ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, “टाइगर यहाँ है।” इस बीच, अभिषेक बजाज ने भी सलमान के साथ तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, “मेरी जान और भाईजान के साथ #Aboutlastnight।” फरहाना, कुनिका, अभिषेक के अलावा, तान्या मित्तल, अशनूर कौर, नीलम गिरी, अवेज़ दरबार, नगमा मिराजकर, बसीर अली और अन्य घर वाले भी मौजूद थे।

बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट की जर्नी काफी खूबसूरत रही। भले ही सभी कंटेस्टेंट्स ने मिलकर शुरुआत में बाहर निकाल दिया हो, लेकिन बाद में वह आंधी की तरह शो में आई और एक-एक की बोलती बंद कर दी। शुरुआत में जहां फरहाना को उनके लड़ाके स्वभाव के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग झेलनी पड़ी, वहीं धीरे-धीरे फैंस उनसे कनेक्टेड फील करने लगे। जब वह बिग बॉस के घर में एंटर हुई थीं, तो उनके 44 हजार फॉलोअर्स थे, लेकिन बस साढ़े तीन महीने में ही उनके चाहने वालों की लिस्ट 2.4 मिलियन हो चुकी है। जब गौरव खन्ना के हाथों में सलमान खान ने ट्रॉफी थमाई, तो शो के दर्शकों ने उस चीज पर भी सवाल उठाए।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...