मेष (21 मार्च – 19 अप्रैल)
December Horoscope 2025: इस मास आप अपने ऊपर पूरा-पूरा ध्यान देंगे। आपकी इस मास अपने करीबी रिश्तेदारों से भेंट मुलाकात होगी, जिससे मन में आराम का व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। आप जिस पर भरोसा कर रहे हैं, हो सकता है वह दीमक की तरह आपकी जड़ों को चाट रहा हो, अत: सावधानी अपेक्षित है। बोली व वाणी पर संयम रखना होगा।
वृषभ (20 अप्रैल – 20 मई)
इस माह में आप अत्यधिक व्यस्त रह सकते हैं। सरकार से जुड़े कार्यों को पूर्ण करने का समय है। आपको आर्थिक और मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। परिवार, ईष्ट-मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण एवं प्रेम भाव से परिपूर्ण रहेगा। चल-सम्पत्ति वाहन आदि के रख-रखाव पर खर्च होगा। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा।
मिथुन (21 मई – 20 जून)
इस माह की शुरुआत में आप निराशा के गर्त में रहेंगे। धन के मामले में कुछ नुकसान होने की संभावना है। कैरियर को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। मास के मध्य में आप दिलचस्प लोगों से मिलेंगे। आप भुगतान संबंधी मसलों को निपटाएंगे। लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होंगे। आपको हर तरह का अनुभव प्राप्त होगा।
कर्क (21 जून – 22 जुलाई)
इस मास आप किसी चीज की परवाह नहीं करेंगे, विरोधी व शत्रु आपकी आलोचना व निंदा पीठ पीछे करेंगे, किन्तु आप उसकी तरफ ध्यान नहीं दें। समय का पूर्ण लाभ उठाएं एवं अपना काम नियत समय पर करें। भागीदार से किसी बात पर कहासुनी या मतभेद हो सकता है। लॉटरी, जुआ, सट्टा आदि में आपका जोरदार नुकसान होगा।
सिंह (23 जुलाई – 22 अगस्त)
समय आपके पूर्णतया अनुकूल रहेगा। ऑफिस के काम से आप कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आपके काम बड़ी आसानी से बन जाएंगे। अपनी मनपसंद खरीददारी करने में व्यस्त रहेंगे। आपके
काम से बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे व आपकी योग्यता व काबिलियत की तारीफ करेंगे।
कन्या (23 अगस्त – 22 सितंबर)
यह मास शांतिदायक रूप से व्यतीत होगा। आप अपना जमीन व मकान से संबंधित कार्य इस महीने में पूर्ण लें तो ज्यादा बढ़िया रहेगा। मकान व रजिस्ट्री संबंधी कागजात आसानी से पूर्णता को प्राप्त होंगे। आपके जीवन में आनंद, उल्लास, खुशी ये शीघ्र ही जीवन में प्रवेश करेंगे।
तुला (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)
इस मास मानसिक चिंता व तनाव से ग्रस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन तथा व्यावसायिक जिम्मेदारियों का वहन ठीक ढंग से नहीं कर पाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं और इसके लिए आपको अपनी पूरी क्षमता और दृढ़ता दिखानी होगी।
वृश्चिक (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)
इस मास कई तरह की उलझनों के कारण मन उदास रहेगा। स्वयं पर काबू रखें, धैर्य न छोड़ें। बेशक यह कठिनाई और चिंता का दौर है, लेकिन आप इसे संभाल लेंगे। आप विवाहादि की खरीददारी में व्यस्त रहेंगे। घर के नवीनीकरण, साज-सज्जा की तरफ ध्यान देंगे। कहीं दूर की यात्रा हो सकती
है। शत्रु वर्ग नुकसान पहुंचाएंगे।
धनु (22 नवंबर – 21 दिसंबर )
आप इस मास पुराने गम मिटाकर नई याद बनाएंगे। कहीं पार्टी या विवाह समारोह में लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे तथा नए मित्र बनाएंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। पेंशन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय उत्तम है। किसी अतिथि के आने की प्रबल संभावना है।
मकर (22 दिसंबर – 19 जनवरी )
इस मास विद्यार्थी वर्ग अपनी इच्छा के अनुसार पढ़ाई करेंगे। वित्तीय मोर्चे पर दीर्घकालिक निवेश कर पाएंगे। काम व परिवार के बीच संतुलन कायम रखेंगे। आप किसी खास लक्ष्य की ओर अग्रसर हो सकते है। मित्रों व सहयोगियों का आशातीत सहयोग प्राप्त होगा। चारों तरफ वाहवाही मिलेगी। रुपयों की आवक होगी।
कुंभ (20 जनवरी – 18 फरवरी )
इस मास बेरोजगारों को नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी को अनुकूल सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे को सहयोग प्रदान करेंगे। किसी तरह भी आप अपने काम में अंतत: सफलता प्राप्त कर ही लेंगे। बच्चों पर पूरा-पूरा ध्यान दे पाएंगे। नौकरी या व्यवसाय में स्थान परिवर्तन के आसार है।
मीन (19 फरवरी – 20 मार्च)
इस मास सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएंगे। नौकरी, व्यवसाय या स्थान परिवर्तन की संभावना है। आपके लिए वर्षांत खुशियों की सौगात लेकर आएगा। भूमि, जायदाद,
सम्पत्ति आदि में यदि आप निवेश करते हैं, तो इसके आगे चलकर आपको अच्छे लाभ मिलने वाले हैं आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी।
