Ranveer Singh insulted Goddess Chamunda Devi
Ranveer Singh insulted Goddess Chamunda Devi

Summary: रणवीर सिंह का ‘कांतारा’ मजाक वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराज़गी

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। वीडियो में रणवीर ने ‘कांतारा’ के स्टार ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग का मजाक उड़ाया, खासकर उस सीन में जिसमें ऋषभ के अंदर चामुंडा देवी आती हैं। रणवीर ने देवी को ‘भूत’ कहकर नकल की और स्टेज पर मिमिक्री करते हुए मजाक किया।

Ranveer Singh Controversy: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज़ से पहले काफी चर्चा में हैं, लेकिन इसकी वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो है। वीडियो में रणवीर, ‘कांतारा’ के स्टार ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाते नजर आते हैं। बस यही बात लोगों को पसंद नहीं आई और रणवीर की आलोचना शुरू हो गई। अब विवाद बढ़ने के बाद रणवीर सिंह ने माफी भी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका मकसद ऋषभ शेट्टी का मजाक उड़ाना नहीं था, बल्कि उनकी तारीफ करना था। वो देश की हर संस्कृति और पंरपरा का सम्मान करते हैं। फिर भी अगर किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो वो दिल से माफी मांगते हैं।

A complaint was filed against Ranveer Singh
Ranveer Singh Apologizes amid growing controversy

रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टेटस पर सफाई देते हुए लिखा, ‘मेरा इरादा फिल्म में ऋषभ की जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाइलाइट करना था। हर एक्टर को पता है कि उस सीन को जिस तरह से उन्होंने किया, उसे करने में कितना समय लगेगा, जिसके लिए मैं उनकी बहुत तारीफ करता हूं।’ रणवीर ने आगे लिखा, ‘मैंने हमेशा अपने देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का बहुत सम्मान किया है। अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, तो मैं दिल से माफी मांगता हूं।’

दरअसल, रणवीर सिंह गोवा में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। इस दौरान समारोह में रणवीर सिंह ने ऋषभ की खिल्ली उड़ाई। रणवीर सिंह ने स्टेज पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी परफॉर्मेंस बहुत अच्छी थी। खासकर जब उनके अंदर ‘फीमेल घोस्ट’ आ जाती है। फिल्म में उस सीन में ऋषभ के अंदर चामुंडा देवी आती हैं। ऐसे में देवी को भूत कहने पर रणवीर की आलोचना होने लगी। उन्होंने जिस तरह से ऋषभ की एक्टिंग की नकल की, वो भी लोगों को पसंद नहीं आया था। उन्होंने आंखें बड़ी करके जीभ बाहर निकालकर उनकी मिमिक्री की। रणवीर जब स्टेज से नीचे आते हैं और ऋषभ शेट्टी के पास जाते हैं, तब भी वो ऐसे ही नकल उतारते हुए मजाक उड़ाते हैं। पर ऋषभ उन्हें बार-बार रोकते हैं। पर वो उनकी तरफ ध्यान नहीं देते हैं।

रणवीर के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति एचजेएस ने आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई। एचजेएस ने कहा कि रणवीर ने चामुंडादेवी का अपमान किया है। उन्होंने कोटिटुलु समुदाय द्वारा पूजनीय चामुंडी दैव को ‘महिला भूत’ कहा। उन्होंने माफी की भी मांग की थी। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की बातों को लेकर लोगों ने नाराज़गी जताई। कई यूज़र्स का कहना था कि रणवीर ने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। एक यूज़र ने लिखा कि “भूत..? यह मां देवी का अपमान है।” दूसरे ने कहा कि रणवीर को अपने शब्दों को सोच-समझकर चुनना चाहिए, क्योंकि उनकी बात बिल्कुल बेतुकी लगी। वहीं एक फैन ने टिप्पणी की कि फिल्म में दिखी शक्ति कोई भूत नहीं थी, वह खुद देवी थीं, और रणवीर को यह समझ नहीं है। कुल मिलाकर, लोगों ने रणवीर की बात को असम्मानजनक बताया।

बता दें कांतारा चैप्टर वन साल 2022 में आई कांतारा का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने डायरेक्टर किया और अभिनय भी। इस बार ऋषभ शेट्टी की कांतारा 2 में गुलशन देवैया और रुक्मणि वसंत जैसे सितारे भी नजर आए. ये फिल्म साल 2025 की सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...