Bollywood Celebs In Jail
Bollywood Celebs In Jail

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलेब्स है जिन्हें किसी न किसी वजह से जेल जाना पड़ा है। हाल ही में एक्टर शाहरुख़ खान के बेटे को ड्रग्स केस के चलते ऑर्थर रोड जेल में जाना पड़ा। ये पहला मौका नहीं है जब कोई सेलेब्स या उनका बेटा इस जेल में गया हो इससे पहले भी बॉलीवुड के ऐसे कई सितारे है जो ऑर्थर रोड जेल में रात गुजार चुके हैं। आज हम आपको उन सभी सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी केस की वजह से ऑर्थर रोड जेल में रात गुजार चुके हैं। तो चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में –

आर्यन खान –

aryan khan in jail

हाल ही में एनसीबी द्वारा ड्रग केस में शाहरुख खान के बेटे को हिरासत में लिया गया था। दरअसल उन्हें एनसीबी द्वारा कुछ दोस्तों के साथ क्रूज शिप में चल रही पार्टी के दौरान पकड़ा गया था। ऐसे में ये मामला काफी ज्यादा चर्चा में रहा। बता दे, मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने आर्यन और बाकी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था। फिलहाल आर्यन जेल से जमानत पर छूट चुके हैं।

राज कुंद्रा  –

raj kundra in jail

आर्यन खान से पहले एक और हाई प्रोफाइल केस ने मीडिया में खूब चर्चाएं बटोरी थीं। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले को लेकर गिरफ्तार गया गया था। दरअसल, राज कुंद्रा पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर कुछ ऐप्स के माध्यम से प्रकाशित करने के इरादे से एडल्ट फिल्में बनाई थीं। इस मामले के चलते वह करीब दो महीने तक आर्थर रोड जेल में बंद थे। हालांकि अभी वह जमानत पर बाहर हैं।

संजय दत्त-

sanjay dutt in arthur jail

बॉलीवुड के मुन्नाभाई संजय दत्त को भी साल 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों के मामले के चलते आर्थर रोड जेल में रहना पड़ा था। उस दौरान एक्टर को हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था। फिर बाद में उन्हें पुणे की येरवडा जेल भेज दिया गया था।

सलमान खान –

salman khan in arthur jail

बता दे, बॉलीवुड के भाई जान ने भी हिट-एंड-रन मामले के चलते जेल में रात गुजारी है। दरअसल, साल 2015 में मुंबई सेशन कोर्ट ने 2002 में हुए हिट-एंड-रन मामले में सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। लेकिन कोर्ट के फैसले के ठीक बाद सलमान खान को सरेंडर करना पड़ा था। ऐसे में सलमान को पहले आर्थर रोड जेल ले जाया गया था। 

शाइनी आहूजा –

shiney ahuja in arthur jail

बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दरअसल, उन्हें अपनी 19 वर्षीय घरेलू नौकरानी के साथ बलात्कार और धमकी देने के आरोप में जून 2009 में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की वजह से उन्हें आर्थर रोड जेल में बंद किया गया था।

सूरज पंचोली  –

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने भी साल 2013 में जिया खान के निधन के बाद जिया की मां राबिया ने उन पर आरोप लगाया था। जिसके बाद सूरज को भी जमानत तक करीब तीन हफ्ते इसी जेल के हाई-सिक्यूरिटी ब्लॉक में रखा गया था।

इंदर कुमार  –

inder kumar arthur jail

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार ने भी साल 2014 में एक मॉडल के साथ बलात्कार करने के आरोप में 45 दिन जेल में बिताए थे।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...

Leave a comment