Store Beauty Products
Store Beauty Products

थोड़ी सी लिपस्टिक, थोड़ा सा लाइनर और थोड़ा सा ब्लश… सबकुछ फेंक दिया है क्योंकि, अब ये इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। तो क्या इतने महंगे कॉस्मेटिक्स को फेंक देना सही है? नहीं, लेफ्टओवर कॉस्मेटिक को फेंकना तो हल बिल्कुल नहीं है। महंगे कॉस्मेटिक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाना चाहिए और इसके भी कई तरीके होते हैं। आइये जानते हैं Store Beauty Products टिप्स जिनको अपनाकर आप अपने कॉस्मेटिक बॉक्स का ज्यादा से ज्यादा और सही इस्तेमाल कर पाएंगी।

पुरानी लिपस्टिक से बने नया कलर

old lipstick hacks

ज्यादातर लड़कियां व महिलाएं के साथ ये होता है कि पुरानी हो चुकी लिपस्टिक इतनी कम हो जाती है कि उसे लगा पाना कठिन हो जाता है। ऐसे में इन लिपस्टिक को फेंक दिया जाता है। लेकिन अब ऐसा मत करिएगा। आपके पास जितनी भी पुरानी लिपस्टिक हों, उन्हें आपस में मिलाकर गला लें। इसके लिए लेफ्टओवर लिपस्टिक के कप में से किसी पतली चाकू से इसे निकाल लें। सारी पुरानी लिपस्टिक के साथ ऐसा ही करें अब इसे किसी छोटी चम्मच में गरम करके गला लें। अब इसे लिपस्टिक के कंटेनर में ही डाल लें। अब इस कंटेनर को फ्रिज में रख दें और जमने दें। जमने के बाद आपको बिल्कुल नए कलर की एक लिपस्टिक मिल जाएगी। ये वो कलर होगा जो आपने इजाद किया है।

लिपस्टिक से बने लिप बाम

old lipstick use

पेट्रोलियम जेली में पुरानी लिपस्टिक गरम कर लें। अब एक कंटेनर में इस मिश्रण को सेट होने दें। ठंडा करके इसे इस्तेमाल करें। इसको लिपस्टिक बुलेट में भी जमा सकती हैं लेकिन वो शायद इस्तेमाल करना इतना आसान न हो इसलिए आप इसे पेट्रोलियम जेली की डिब्बी में या खत्म हो चुके लिप बाम के कंटेनर में ही इस्तेमाल करें।

स्पार्कली आईशैडो से बने नेलपॉलिश का नया रंग

old eyeshadow uses

स्पार्कल आईशैडो का भी यही हाल होता है कि ये इतना कम बचता है कि इसे लगाना मुश्किल होता है। तो आप इसको भी एक नया रूप दे सकती हैं। इससे आप नेलपॉलिश का नया कलर बना सकती हैं। बस इस आईशैडो को ट्रांसपरेंट नेलपॉलिश में डाल लें। अब आपकी नेलपॉलिश को नया शेड मिल जाएगा। बस फिर क्या अब आप अपने नए नेलपॉलिश के शेड को अपने नाखूनों पर सजाएं।

 आईलाइनर का ब्रश भी आएगा काम

eyeliner brush hack

आईलाइनर का ब्रश भी रियूज करने का एक बेहतरीन आइडिया है। इस ब्रश का इस्तेमाल नेलआर्ट में किया जा सकता है। आप पतले से ब्रश को नेल आर्ट करने में इस्तेमाल करें, आपको भी ये एक बेहतरीन हैक लगेगा। दरअसल नेलआर्ट करने के लिए जैसा पतला ब्रश चाहिए होता है, वो आसानी से नहीं मिल पाता है। आईलाइनर का ब्रश इस वक्त काम आता है। इससे आप जैसी चाहें, वैसी स्टाइल बना सकती हैं।

मस्कारा ब्रश बन जाए आईब्रो ब्रश

mascara brush uses

मस्कारा खत्म होने के बाद के बाद अक्सर हम उसे पूरा फेंक देते हैं लेकिन मस्कारा ब्रश को देखिए तो आपको समझ आएगा कि इस ब्रश से आईब्रो को भी अच्छे से ब्रश किया जा सकता है। तो इस ब्रश को आप भी आईब्रो ब्रश के तौर पर इस्तेमाल करें। आपको रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेगा।

लिपस्टिक से बने आईशैडो

old lipstick eyeshadow

आप सोचेंगी एक लिपस्टिक से कितने और काम हो सकते हैं? क्योंकि हम आपको लिपस्टिक का एक और रीयूज बताने जा रहे हैं। ये रियूज है लिपस्टिक से आईशैडो बनाने का। इसके लिए आपको आईशैडो का पुराना और खाली बॉक्स भी चाहिए होगा। आप अपनी पसंद की पुरानी हो चुकी लिपस्टिक को गरम करके गला लीजिए। अब इसे ठंडा होने से पहले ही आईशैडो के बॉक्स में डाल दीजिए। अब फ्रिज में रख कर इसे ठंडा होने दीजिए। ठंडा होने के बाद तैयार है आपके आईशैडो का नया शेड।

लिपस्टिक बुलेट को भी करें इस्तेमाल

lipstick bullet use

लिपस्टिक खत्म होने के बाद उसकी बुलेट तो ज्यादातर महिलाएं फेंक ही देती हैं। लेकिन अब ऐसा न कीजिएगा। क्योंकि इस बुलेट को भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे पहले तो इस बुलेट को अच्छे से साफ कर लें। लिपस्टिक खत्म होने के बाद तो साफ करना आसान हो ही जाएगा। अब इसमें आप वो छोटी चीजें रख सकती हैं जो यूंही बैग में पड़ी रहती थीं और अक्सर समय पर नहीं मिलती थीं जैसे सेफ्टी पिन, बहुत छोटे इयररिंग या फिर पेपर पिन भी।

ट्रैवल में काम आएंगे ये खाली पैक

empty skincare bottles

कॉस्मेटिक के खाली पैक अगर छोटे साइज में हैं तो उन्हें संभाल कर रख लीजिए। क्योंकि ट्रेवल के समय यही खाली डिब्बे आपके काम आएंगे। आप इन छोटे पैक में बड़ी बोतल से कॉस्मेटिक भर लीजिए। जैसे छोटी फाउंडेशन की बोतल। आप बड़ा पैक ट्रेवल में साथ रखें, इससे अच्छा है कि इसे छोटे में भर लें। ट्रेवल करना आसान हो जाएगा।

Leave a comment