Samantha Ruth Prabhu opens up for the first time about her divorce with Naga Chaitanya and the online trolling she faced afterward.

Summary: सामंथा प्रभु ने तलाक और ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी, कहा– सच्चाई दिखाना आसान नहीं होता

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक की खबर ने साल 2021 में उनके फैंस को झटका दिया था। लंबे समय तक दोनों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन अब पहली बार सामंथा ने अपने तलाक और उससे जुड़ी ऑनलाइन ट्रोलिंग पर खुलकर बात की है।

Samantha on Divorce: साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने कुछ समय पहले तलाक का दर्द झेला था। इस बारे में वह अक्सर बात करने से बचती हैं, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना दिल खोलकर रख दिया। सामंथा ने बताया कि तलाक की खबरों के बाद लोगों ने उन्हें जज करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत कठिन दौर था। तो आइए जानते हैं, आखिर सामंथा ने अपने इस बुरे वक्त के बारे में क्या-क्या कहा।

सामंथा का कहना है कि असलियत किसी मंजिल की तरह नहीं है, बल्कि यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में बहुत सी चीजें अभी भी अधूरी हैं, लेकिन वह उनके बारे में खुलकर बात कर सकती हैं। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “मैं परफेक्ट नहीं हूं, मुझसे गलतियां होती हैं, मैं कभी-कभी गिर जाती हूं, लेकिन मैं रोज़ कोशिश करती हूं कि खुद को बेहतर बना सकूं।”

समांथा के अनुसार, अब वह अपनी जिंदगी की हर बात को सच्चाई से कहने की कोशिश करती हैं, क्योंकि उनकी पूरी जर्नी लोगों के सामने हुई है। सामंथा ने कहा, “मेरी ज़िंदगी में जो कुछ भी हुआ चाहे वो मेरा तलाक हो या मेरी बीमारी  सब कुछ लोगों के सामने था। इसलिए अब मैं बस अपने बारे में बात कर सकती हूं और जितना हो सके, उतना सच्चा रह सकती हूं।”

सामंथा ने आगे बताया कि जब उन्होंने अपने संघर्षों और दर्द के बारे में खुलकर बात की, तो उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनके खुलेपन को गलत समझा और उन्हें जज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, “सच्चा होना हमेशा आसान नहीं होता। जब आप अपनी सच्चाई बताते हैं, तो लोग समझने के बजाय आपकी आलोचना करते हैं। लेकिन फिर भी मैं खुद से झूठ नहीं बोलना चाहती।”

सामंथा रूथ प्रभु की शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्य से हुई थी, लेकिन दोनों ने 2021 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद सामंथा ने अपनी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया और अब खबरें हैं कि वो फिल्ममेकर राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। हालांकि सामंथा ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अगर प्रोफेशनल लाइफ की बात करे तो सामंथा रुथ प्रभु जल्द ही एक वेब सीरीज़ ‘रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम’ में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी अगली तेलुगू फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की भी घोषणा की है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी। फैन्स को भी एक्ट्रेस की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है क्योंकि वो क़ाफ़ी समय से बड़े पर्दे से दूर है ।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...