Summary: नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा शो पर 25 करोड़ का केस
नेटफ्लिक्स और द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर फिरोज नाडियाडवाला ने 25 करोड़ का केस ठोका है। आरोप है कि शो में बिना अनुमति बाबूराव के किरदार का इस्तेमाल किया गया।
Firoz Nadiadwala: द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच बहुत मशहूर है। इस शो में होने वाली कॉमेडी दर्शकों का लंबे समय से मनोरंजन करती आई है। आज से नहीं कई सालों से कपिल शर्मा अपने साथ ही कलाकारों के साथ अनबीटेबल कॉमेडी दर्शकों के लिए पेश कर रहे हैं। हालांकि, अब वह मुसीबत में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि बाबूराव की किरदार को शो में उपयोग करने की वजह से प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो के मेकर्स को कानूनी नोटिस थमा दिया है।
कपिल शर्मा के शो पर कलाकारों को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए जाते हुए देखा जाता है। हाल ही में ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार शो पर पहुंचे थे। इस दौरान किकू शारदा को हेरा फेरी के बाबूराव के गेटअप में देखा गया। इसके बाद प्रोड्यूसर ने 25 करोड़ का कानून नोटिस भेज दिया है और आरोप लगाया है कि बिना इजाजत के मूवी के कैरेक्टर का इस्तेमाल किया गया है।
फिरोज नाडियाडवाला का क्या कहना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि बाबूराव एक कैरेक्टर नहीं है बल्कि फिल्म हेरा फेरी की आत्मा है। यह हमारे विजन, क्रिएटिविटी और मेहनत से बनी फिल्म है। परेश रावल जी ने इस किरदार को पूरे दिल और आत्मा से तराशा है। कमर्शियल फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल करने का अधिकार किसी को नहीं है। कल्चर शोषण के लिए नहीं संरक्षण के लिए होता है।
Netflix पर हुआ केस
यह शो नेटफ्लिक्स पर आता है जिसकी वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और शो के मेकर्स को कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 51 के तहत कॉपीराइट का उल्लंघन और ट्रेडमार्क की धारा 29 के तहत उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा गया है। यह भी कहा गया है कि बाबूराव नाडियाडवाला परिवार का रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क है। कॉपीराइट एक्ट की धारा 14 का भी जिक्र नोटिस में किया गया है।
नाडियाडवाला की क्या मांग
बता दें कि अक्षय कुमार का एपिसोड 20 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। वो शो के फाइनल एपिसोड में पहुंचे थे, जहां कलाकारों ने उनके साथ जमकर मस्ती की है। अब नाडियाडवाला की कानूनी टीम ने मांग की है कि नेटफ्लिक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है किसी भी थर्ड पार्टी चैनल से सभी सेगमेंट हटा दिए जाएं। उन्होंने लिखित में यह भी मांगा है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा वह बिना इजाजत के इस्तेमाल नहीं करेंगे। किसी के साथ 24 घंटे के अंदर माफी की मांग भी की गई है।
देने होंगे 25 करोड़
प्रोड्यूसर की तरफ से नेटफ्लिक्स से 25 करोड रुपए का मुआवजा भी मांगा गया है। नोटिस मिलने के 2 दिन के अंदर इसे चुकाना होगा नहीं तो सिविल और क्रिमिनल केस चलाया जाएगा। इस मामले को लेकर नाडियाडवाला की वकील और बिग बॉस 17 की एक कंटेस्टेंट रह चुकी सना रईस खान का कहना है कि कमर्शियल फायदे के लिए यह चोरी की गई है। उन्होंने कहा कि राइट्स उनके मुवक्किल के पास है और उसे प्रोटेक्ट किया जाएगा। किसी भी क्रिएटिव लेगेसी को बनाया जा सकता के इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
