“Bollywood actresses in elegant ethnic looks – one in black saree with emerald jewelry, one in pastel outfit with statement earrings, and one in a pink sequined saree – showcasing glamorous festive fashion styles.”
hairstyles for brides inspired by actresses

Summary: ब्राइडल हेयरस्टाइल: शादी के दिन दुल्हन के लिए बॉलीवुड सेलेब्स से इंस्पिरेशन

शादी के दिन परफेक्ट ब्राइडल लुक के लिए हेयरस्टाइल बेहद जरूरी होता है।
आलिया भट्ट, अनुष्का शर्मा, कियारा आडवाणी, करीना कपूर और दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन लेकर आप अपना ब्राइडल हेयरस्टाइल स्टाइलिश और यूनिक बना सकती हैं।

Hairstyle for brides : शादी के दिन दुल्हन का हेयर स्टाइल एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण स्टाइल होता है। हर लड़की अपने लुक को लेकर काफी ज्यादा पजेसिव रहती है। जिसके चलते वह अपने दुल्हन के लुक को इस तरह से संवारना चाहती है जिस तरह से वह आकर्षण का केंद्र बन जाए। इसके लिए आउटफिट, मेकअप, ज्वेलरी इसी के साथ हेयर स्टाइल पर भी ध्यान दिया जाता है। तो ऐसे में अगर आप भी जल्द ही दुल्हन बनने वाले हैं तो आप इन हेयर स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।

आलिया भट्ट का लूज़ और बेबी कर्ल लुक

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया भट्ट की अपनी एक खास जगह है। आलिया अपनी एक्टिंग और स्टाइल दोनों के लिए काफी ज्यादा जानी जाती है। इसी के साथ फैशन ब्यूटी और यूनीक स्टाइल टिप्स के लिए भी लोग आलिया भट्ट को फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर आप इनका कोई भी हेयर स्टाइल या फिर ब्राइडल हेयर स्टाइल लुक को अपनाना चाहते हैं तो आप आलिया भट्ट से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। अगर आपको अपनी शादी में खुले बाल रखने हैं तो आलिया भट्ट की तरह लूज या बेबी कर्ल करवा कर एलिगेंट हेयर स्टाइल बनवा सकते हैं।

अनुष्का शर्मा का सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक

अनुष्का शर्मा अपने लुक को हमेशा ही सिंपल रखना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे में सिंपल लुक कैरी करना काफी ज्यादा स्टाइलिश होता है और आसान भी होता है।  अगर हेयर स्टाइल की बात की जाए तो अनुष्का शर्मा को अधिकतर लूज कर्ल या वेवी हेयर में ही देखा जाता है। लेकिन आप ब्राइडल लुक के लिए अनुष्का शर्मा के जैसे हेयर स्टाइल बनवा सकते हैं। इसके लिए आप एक क्लासिक ट्विस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आप अपने लुक को नेचुरल और वोल्यूमिनॉउस टेक्सचर दे सकते हैं।

कियारा आडवाणी का ग्लैम फिश टेल टच

कियारा आडवाणी से भी आप अपने खास दिन के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं। कियारा आडवाणी के आउटफिट और स्टाइल काफी ज्यादा यूनिक होते हैं। अगर आप कियारा आडवाणी की तरह हेयरस्टाइल करवाना चाहते हैं तो इसके लिए मेसी सॉफ्ट ग्लैम फिश टेल टच का इस्तेमाल कर सकते हैं।  यह ब्राइडल लुक के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इसमें आप कुछ सॉफ्ट ग्लैम एलिमेंट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

करीना कपूर का कंटेंपररी ब्राइडल लुक

करीना कपूर का स्टाइल काफी ज्यादा यूनिक होता है।  उनके लुक को हर कोई फॉलो करता है। यह अपनी लुक को एक परफेक्शन के साथ ही रखती हैं। करीना कपूर का हेयर स्टाइल ब्राइडल लुक न केवल कंटेंपरेरी ब्राइडल लुक है बल्कि एक पॉप्युलर चॉइस भी मानी जाती है। यह इंडियन आउटफिट के साथ काफी ज्यादा यूनिक लगता है। इसके लिए आपको केवल बालों को स्ट्रेट करना है और एक स्मूथ टेक्सचर के साथ बन बनाना है। इस तरीके से आप अपना हेयर स्टाइल परफेक्ट कर सकते हैं।

दीपिका पादुकोण का मेसी बन हेयरस्टाइल

बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण हमेशा ही स्टाइल में रहना ज्यादा पसंद करती हैं फिर चाहे वह ट्रेडीशनल वियर या वेस्टर्न वियर अपने लुक को काफी ज्यादा स्टाइलिश रखती है। अगर आप चाहे तो दीपिका पादुकोण से इंस्पिरेशन ले सकते हैं।  अपने खास दिन के लिए आप दीपिका पादुकोण की तरह एक क्लासिकल मेसी बन हेयर स्टाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसी के साथ इसमें हेयर एक्सेसरीज के साथ अपने हेयर स्टाइल को और भी सुंदर और मिनिमल ब्राइडल लुक बना सकते हैं।

इस तरह से आप बॉलिवुड सिलेब्स की तरह अपने खास दिन को मतलब शादी वाले दिन को और भी ज्यादा खास बना सकते हैं और इसी तरह ब्राइडल हेयर स्टाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...