गाउन और फ्रॉक के साथ ट्राई करें यह गॉर्जियस हेयर स्टाइल्स: Hairstyle Ideas
Hairstyle Ideas for Frocks

Hairstyle Ideas: पार्टी,शादी या किसी भी खास फंक्शन पर हम अपने मनपसंद ड्रेस कैरी तो कर लेते हैं लेकिन इसके लिए ज्वेलरी और हेयर स्टाइल्स को लेकर हमेशा कंफ्यूजन में रहते हैं कि ड्रेस के साथ किस तरह की हेयर स्टाइल बनाएं। आप तारीफ पाने के लिए अपनी मनपसंद ड्रेस के साथ एक आकर्षक हेयर स्टाइल कैरी कर सकती हैं, जो आपकी ड्रेस पर चार चांद लगाने का काम करेगा। बढ़िया स्टाइल आपके फेशियल लुक को पूरी तरह से बदलने का काम करती है। आजकल गाउन ड्रेसेज का फैशन खूब चलन में है। सहेली की शादी में दुल्हन से लेकर दुल्हन की बहन तक अपने आप को स्टाइलिश दिखाने के लिए गाउन चुन रही हैं। रिसेप्शन, शादी हो या सगाई यह आउटफिट हमेशा ही बेहद खूबसूरत नजर आता है। अगर आप गाउन पहनकर अगर अपने लुक को मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो इसके लिए आपको बेहतर हेयर स्टाइल का चयन कर रहा होगा, जिससे आपका पूरा लुक निखर कर आएगा।

मेसी बन हेयरस्टाइल

मेसी बन वैसे किसी भी वेस्टर्न लुक पर शानदार लगता है, लेकिन गाउन के लुक को बेहद गॉर्जियस दिखाता है। जो लोग हेयर स्टाइल बनाने में माहिर नहीं है उनके लिए इसे बनाना थोड़ा मुश्किल भरा काम हो सकता है लेकिन अगर आप थोड़ी सी मेहनत के साथ ही इसे हेयरस्टाइल को बनाते हैं तो यह बन आपके लुक को बहुत ही खूबसूरत बनाएगा। इसे बनाने के लिए हीट कर्लर और स्प्रे की जरूरत पड़ेगी।

कर्ल्स के साथ सेंटर पफ

अगर आप किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही है तो गाउन या फ्रॉक के साथ यह हेयर स्टाइल आप पर खूब जचेगी। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पीछे के सभी बालों को थोड़ा सा कर्ल कर लें और इसके बाद कंघी और पफ की मदद से बालों को सेट करें और फिर हेयर पिन से इन्हें सेट करें।

सॉफ्ट वेवी हेयर स्टाइल

गाउन, फ्रॉक के अलावा आप साड़ी के साथ भी इस हेयर स्टाइल को कैरी कर सकती हैं। यह हेयर स्टाइल हर ड्रेस को नया लुक देने में मदद कर सकती है। इसे बनाना भी ज्यादा कठिन काम नहीं है।

फ्रेंच ब्रेड बन

गाउन और साड़ी के लिए फ्रेंच ब्रैड हेयरस्टाइल बढ़िया ऑप्शन है। अपने लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बनाने के लिए आप इस हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं।

कर्ल्स के साथ साइड हेयर

यदि आप गाउन पहनकर खुद से मेकअप और हेयरस्टाइल बनाने वाली हैं तो यह हेयरस्टाइल आपके काम की है। इस हेयर स्टाइल को बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको किसी की मदद लेने की जरूरत नहीं है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पूरे बालों को हीट कर्लर की मदद से कर्ल करें। इसके बाद बालों में स्प्रे डालकर बालों को सेट करें। ऐसा करने से बालों में किए गए कर्ल खुलेंगे नहीं। कर्ल और सेट बालों को कंधे के एक तरफ करके साइड पार्टीशन करें। अब बालों को जिस ओर आपने पार्टीशन किया है। उसकी ठीक दूसरी साइड से पिन को लगाकर सारे बालों को फिक्स करें। ये परफेक्ट हेयरस्टाइल आपके लुक को गार्जियस दिखाएगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...