Kitchen Tools: किचन में कार्य तो हर कोई करता है लेकिन उस कार्य को करने के लिए बेसिक चीजों को ज्यादा ध्यान में रखता है उनका खाना जल्दी और अच्छा भी बनता है। इसी तरह जब आप खाना बनाती है तो कई बार आपको समय ज्यादा लग जाता है लेकिन आप किचन में कुछ बेसिक टूल्स को रखेंगी तो आपका खाना जल्दी बनेगा और आपको महसूस होगा छोटी छोटी चीजों के भी किचन में कितने फायदे हैं। यहां हम आपको इसी तरह के कुछ बेसिक टूल्स के बारे में बता रहे है आइए जानिए इनके बारे में-
1.कोलंडर
यह एक बर्तन होता है जिसमें चारो तरफ छेद होते है कई बार ऐसा होता है कि हमें पास्ता या चावल छानने में दिक्कत आती है। और कई बार चावल या पास्ता में से सही पानी नहीं निकलने से वे गिले रहते है। ऐसे में आप इस बर्तन के इस्तेमाल से उबले पास्ता और चावल को इसमें डालकर पानी को निकाल सकते है। साथ ही कई बार सब्जी धोने के भी काम आ जाता है। सब्जियों को सीधे इसमे रखकर नल के नीचे अच्छी तरह धो सकती है। सब्जियां गिरेंगी भी नहीं और आसानी से धूल जाएगी।
2.मोर्टार और पेसल

आपको कुछ भी छोटी चीज को पीसना है जैसे इलायची,अदरक या फिर लौंग इत्यादि तो उसके लिए इस टूल का इस्तेमाल करें इसे हिंदी में खलबट्टा कहते है। वैसे तो इसमे सभी साइज आते है। लेकिन आप इसे अपनी गैस के बराबर में छोटी चीजों के लिए रखें। और छोटे साइज में ही इसे खरीदें। क्योंकि आपको छोटी छोटी सामग्री को कूट कर डालना होता है जिसके लिए यह आपको बेहद सहायक सिद्ध होगी। इनमे आप स्टील या फिर मार्बल किसी में भी इन्हे ले सकती है। लेकिन जरूरी है कि थोड़ा हैवी हो जिससे सही से आप किसी भी चीज को कूट पाएं।
3.आयल डिस्पेंसर
सुबह के समय अक्सर सभी को खाना बनाने की जल्दी होती है और ऐसे में अक्सर जब आप तेल का इस्तेमाल कर रही होती है तो तेल गिर जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप तेल डिस्पेंसर का इस्तेमाल करें। तेल को इसमें भर लें। इसमे आगे की साइड ढक्कन लगा होता है जिसमें तेल कम ही निकलता है। जिससे आप आसानी से किसी भी चीज में तेल डालने मे इसका इस्तेमाल कर सकती है।
4.पोटेटो मैशर

गर्म आलूओं को तोड़ना बेहद मुश्किल कार्य प्रतीत होता है। आलू टूटते भी जल्दी से नहीं है दूसरा हाथ जलते है सो अलगा। ऐसे में आप पोटैटो मैशर का इस्तेमाल करें। इससे आसानी से आलू टूट जाते है। आपके हाथ जलते भी नहीं है साथ ही गंदे भी नहीं होते। और बल्कि पोटेटो मैशर से इकसार टूटते है। जिससे आप अच्छी तरह मैश करके बढ़िया सा आलू का परांठा बना सके। पोटेटो मैशर से आप पनीर भी अच्छी तरह मैश कर सकते है। यहां तक की कई बार जब आप पांवभाजी बनाती है। तो उसे भी आप कढ़ाई में अच्छी तरह मैश कर सकती है।
5.व्हिस्क
अधिकतर महिलाएं जिन्हे इसके बारे में पता है वे इसे फेंटनी भी कहती है। इसके लिए जरिए आप किसी भी चीज को अच्छी तरह फेंट सकती है। जैसे आपको दही अच्छी तरह फेंटना है और आपको समझ नहीं आता उसे कैसे फेंटे तो उसके लिए यह टूल लें आए इससे आपको ये कार्य बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही इससे काॅफी भी फेंट कर बहुत अच्छी बनती है। व्हिस्क में भी साइज आते है। अगर आपको गिलास के साइज का व्हिस्क चाहिए तो उतना छोटा भी आता है जिससे आप काॅफी अच्छी तरह फेंट सकें।
6.पिज़्ज़ा कटर
पिज़्ज़ा बनाने का तो आपको बेहद शौक है लेकिन जब बात आती है उसे पीस में काटने की तो वह आपसे चाकू से सही कटते नहीं है इसके लिए आप एक पिज़्ज़ा कटर ले आएं। इससे आप आसानी से पिजा को काट पाएंगी। बस इनमें आप थोड़ी अच्छी क्वालिटी ले क्योंकि क्वालिटी अच्छी नहीं होगी तो यह ज्यादा नहीं चल पाएगा। पिज़्ज़ा कटर में आगे की साइड गोल सा कटर लगा होता है और उसकी धार भी तेज होती है जिससे पिज़्ज़ा आसानी से कट स्लाइस में कट जाता है। और बेहद साफ तरह से कटता है।
7.एग स्लाइसर
यदि आपको किचन में कार्य को आसान करना है तो अंडे उबालने वाला स्ट्रीमर तो ले ही आए। जिसमें अंडो को लगा दों और जब तक आप और कार्य करेंगी तो वे उबल जाएंगे लेकिन इसके अलावा आप एग स्लाइसर लें आए। इसमें आपको अंडे को छिलकर रखना है तो स्लाइसर से स्लाइस में कट करते जाना है। बेहद अच्छा तरीका है अंडों को स्लाइस में काटने का। क्योंकि जब आप इन्हे चाकू से कट करती है तो सही से स्लाइस में कट नहीं पाती है।
8.लेड्ल
यदि आपके पास लेड्ल नहीं है तो इसे जरूर ले आए। क्योंकि इससे आपको दूध को गिलास में डालना है या फिर भिगोने में से सूप को बाउलस में डालना है तो इससे बेहद साफ तरीके से लिक्विड चीजें डल पाती है। और स्लैप या गैस पर गंदगी भी नहीं फैलती है। ज्यादातर इसे स्टील का ही खरीदा जाता है जिससे ये सालों सा चलता है।
9.टोंग्स
किचन में इस टूल को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि इससे आपको कोई भी चीज को पकड़ना आसान होता है। देसी भाषा में इसे चिमटा कहा जाता है। आपको चाहे ब्रेड को या फिर रोटी को गैस पर सेंकना है तो यही सबसे ज्यादा काम आता है। इसे आप लोहे या फिर स्टील में ले सकती है। आजकल तो इनमे काफी वैरायटी आने लगी है। यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप इनमे किस साइज के चिमटे को लेना चाहती है।
10.एप्पल कटर
अक्सर जब भी आप सेब काटती है तो आप से सही तरह से या जल्दबाजी में सेब सही से कट नहीं पाता है ऐसे में आप एप्पल कटर का इस्तेमाल सेब काटने में करें। यह कटर इस तरह का होता है जब आप सेब के ऊपर कटर को रखती है और दबाती है तो सेब की फांके कट कर अलग हो जाती है। इनमे काफी अच्छी क्वालिटी में कटर आते है। जिनका इस्तेमाल आप सालो साल कर सकती है।
