Overview: रक्षाबंधन पर भाई को चीनी नहीं बल्कि नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने खिलाएं ये व्यंजन
इस रक्षाबंधन पर चीनी के बजाय नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने व्यंजन को अपने सेलिब्रेशन का हिस्सा बनाएं।जो स्वाद और सेहत को बरकरार रखेंगे।
Healthy Sweets For Raksha Bandhan: रक्षाबंधन, भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का उत्सव है जिसे भारत में हर साल बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में न केवल राखी बांधी जाती है बल्कि स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ पूरे परिवार के साथ उठाया जाता है। लेकिन समय के साथ लोगों की पसंद और स्वाद में बड़ा बदलाव आया है। अब लोग चाश्नी में तैरती जलेबियां और गुलाब जामुन नहीं बल्कि जीरो शुगर व कैलोरी वाली मिठाईयां पसंद करने लगे हैं। तो क्यों न आप भी अपने भाई की सेहत का ध्यान रखें और मिठाइयों और व्यंजनों में चीनी के बजाय नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का उपयोग करें। ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बने व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ खास और अनोखे व्यंजनों के बारे में।
अंजीर काजू रोल

अंजीर काजू रोल एक शानदार मिठाई है, जो रक्षाबंधन के लिए एकदम उपयुक्त है। इसे काजू, अंजीर, पिस्ता, इलायची, केसर, शहद और चुकंदर के रस के साथ तैयार किया जाता है। यह मिठाई न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि प्राकृतिक मिठास के कारण सेहत के लिए भी लाभकारी है। चीनी की जगह शहद का उपयोग कर इस मिठाई को हेल्दी बना सकते हैं। इसे बनाना आसान है और यकीन मानिए इसे खाकर आपका भाई भी खुश हो जाएगा।
मैंगो बेसिल कोलाडा
हर साल रक्षाबंधन पर काफी गर्मी और उमस होती है। ऐसे मौसम में मैंगो बेसिल कोलाडा एक ताज़गी भरा पेय हो सकता है। ताज़ा आम के टुकड़े, बेसिल की पत्तियां और नारियल पानी को मिलाकर बनाया गया यह पेय स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है। यह पेय न केवल शरीर को तरोताज़ा रखता है, बल्कि नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के कारण यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए शानदार ड्रिंक हो सकती है। इसे परोसकर आप रक्षाबंधन के उत्सव में एक नया स्वाद जोड़ सकते हैं।
क्रैनबेरी पना
क्रैनबेरी पना एक ऐसा पेय है, जो पूरे दिन आपको ताज़गी देगा। इसमें जीरा, इलायची, गरम मसाला, हरी मिर्च, पुदीने की पत्तियां और चिया सीड्स जैसी हेल्दी इंग्रीडिएंट्स होते हैं। यह पेय न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है। रक्षाबंधन के भारी भोजन के बाद यह पेय सभी को पसंद आएगा।
रागी शीरा

रागी शीरा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट मिठाई है, जो रागी, नारियल और गुड़ से बनाई जाती है। यह शुगरफ्री मिठाई बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त है। रागी में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत को चार चांद लगा सकते हैं। इसे बनाना आसान है और यह रक्षाबंधन के लिए एक आइडियल ऑप्शन हो सकता है।
नारियल बादाम लड्डू
नारियल बादाम लड्डू, जिसे नारियल और कंडेंस्ड मिल्क से बनाया जाता है, एक त्वरित और आसान मिठाई है। इसे तैयार करने में केवल 20 मिनट लगते हैं। यह मिठाई नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनी होती है। जिसमें आप चीनी की जगह कोकोनट शुगर या मैंक शुगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह भाई के लिए एक प्याराभरा तोहफा हो सकता है।
गुलाब जामुन कस्टर्ड जार
गुलाब जामुन कस्टर्ड जार एक अनोखा डेज़र्ट है, जिसमें कस्टर्ड और गुलाब जामुन का मिश्रण होता है। इसे पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया जाता है। यह मिठाई पारंपरिक और आधुनिक स्वाद का मेल है, जो रक्षाबंधन के उत्सव को और भी खास बनाएगा।
