Summary: सुबह फास्टिंग शुगर बढ़ने से रोकने के लिए रात में क्या करें
अगर सुबह आपका फास्टिंग शुगर बार-बार बढ़ रहा है, तो इसकी वजह रात की गलत आदतें हो सकती हैं। सोने से पहले शुगर चेक करना, हल्की वॉक, योग और सही खान-पान अपनाकर फास्टिंग शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
Fasting Sugar: रात के समय डायबिटीज मरीजों का शुगर लेवल गिरना काफी आम है। लेकिन अगर सुबह के समय फास्टिंग शुगर ज्यादा हो जाए, तो यह काफी गड़बड़ी हो सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका फास्टिंग शुगर न बढ़े, तो रात में सोते समय कुछ जरूरी बातों पर ध्यान दें। ताकि आपकी परेशानी ज्यादा न बढ़ सके। आइए जानते हैं फास्टिंग शुगर को कंट्रोल करने के लिए रात के समय क्या करें?
सोने से पहले बैड शुगर करें चेक

अगर आपका फास्टिंग शुगर काफी ज्यादा हाई रहता है, तो रात को सोते समय अपना ब्लड शुगर चेक करना न भूलें। ताकि आप उचित तरीके अपनाकर अपने फास्टिंग शुगर को कम कर सकें। अगर आपका ब्लड शुगर काफी हाई हो रहा है, तो ऐसे में आप दवा समय पर लें और डॉक्टर की सलाह लें। ताकि आप अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकें।
सोने से पहले करें वॉक

फास्टिंग शुगर को मैंटेन रखने के लिए सोने से कुछ देर पहले कम से कम 10 मिनट के लिए वॉक करें। वॉक करने से फास्टिंग शुगर काफी कम हो सकता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ावा देता है, जिससे काफी हद तक शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
योगासन करें

फास्टिंग शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए सोने से कुछ समय पहले आप कुछ देर के लिए योगासन कर सकते हैं। यह पैंक्रियाज के कार्यों को बेहतर करता है। कोशिश करें कि आप रात में वज्रासन करें, इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
रात में न खाएं मिठाई
फास्टिंग शुगर को मैनेज करने के लिए आप रात के समय मिठाई या फिर अन्य तरह की मीठी चीजों से पूरी तरह से दूरी बना लें। अगर आप रात में मीठा खाकर सोते हैं, तो इससे शुगर हाई हो सकता है।
पानी पिएं
सोने से पहले 1 गिलास पानी जरूर पीकर सोएं। इससे सुबह के वक्त फास्टिंग शुगर कम होगा। कोशिश करें कि सादे पानी के बजाय जीरा, मेथी या फिर दालचीनी का पानी पिएं। इससे काफी हद तक शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
फास्टिंग शुगर को कम करने के लिए आप रात के समय इन आसान से टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक लाभ मिलेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर हो रही है, तो अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लें।
