Top Islands to Visit in The World
Top Islands to Visit in The World

Overview:दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप, जहां एक बार ज़रूर जाना चाहिए

हर द्वीप की एक अलग कहानी होती है—कभी शांति, कभी रोमांच, कभी संस्कृति, तो कभी सिर्फ प्रकृति के साथ बिताया गया एक अनमोल समय। ये द्वीप न सिर्फ सैर-सपाटे के लिए बेहतरीन हैं, बल्कि आपके अंदर के यात्री को नए अनुभव और यादें भी देते हैं।

World’s Top Islands: अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर कुछ पल शांति और सुकून के साथ बिताना चाहते हैं, तो दुनिया के ये शानदार द्वीप आपके लिए परफेक्ट हैं। नीला आसमान, लहरों की मधुर आवाज़, समुद्र किनारे की ताज़ी हवा और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर ये द्वीप किसी सपने से कम नहीं लगते। हर द्वीप की अपनी खासियत है – कहीं रोमांस है, कहीं एडवेंचर, तो कहीं संस्कृति और स्वाद का अनोखा संगम। आइए जानें दुनिया के 10 बेहतरीन द्वीप, जो आपकी ट्रैवल लिस्ट में ज़रूर शामिल होने चाहिए।

मालदीव

हिंद महासागर में बसा यह द्वीपसमूह हनीमून कपल्स की पहली पसंद है। वाटर विला, कोरल रीफ और नीला पानी – हर चीज़ आपको यहां रुक जाने पर मजबूर कर देती है।

बाली, इंडोनेशिया

बाली सिर्फ बीच ही नहीं, बल्कि मंदिरों, पर्वतों और पारंपरिक कलाओं का खजाना है। योग, मेडिटेशन और स्पा से भरी बाली की यात्रा आत्मिक शांति देती है।

माउई, हवाई

अगर आप समुद्र के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स के दीवाने हैं तो माउई आपके लिए स्वर्ग है। यहां की रोड टू हाना और ज्वालामुखीय घाटियां इसकी यूनीक पहचान हैं।

सेंटोरिनी, ग्रीस

प्यारे सफेद घरों की कतार और नीले गुंबदों वाला यह द्वीप कपल्स के लिए किसी फिल्मी लोकेशन जैसा है। यहां का सूर्यास्त दुनिया के सबसे खूबसूरत दृश्यों में से एक माना जाता है।

मौरिशस

शानदार समुद्री जीवन, शांत लैगून और रंग-बिरंगी संस्कृति वाला मौरिशस आपको एक बार नहीं, बार-बार बुलाएगा। यहां भारतीय स्वाद भी आपको घर जैसा एहसास दिलाता है।

फिजी

300 से अधिक द्वीपों से मिलकर बना फिजी, एक शांतिपूर्ण ट्रॉपिकल ब्रेक के लिए आदर्श जगह है। यहां के लोग बेहद मेहमाननवाज़ होते हैं और यहां की हरियाली मन मोह लेती है।

सिसिली, इटली

मेडिटेरेनियन सी में बसा यह द्वीप इटली की परंपरा, खाने और संस्कृति से भरपूर है। पुराने महल, चर्च और वाइन यहां की खास पहचान हैं

गालापागोस, इक्वाडोर

अगर आप वाइल्डलाइफ के शौकीन हैं, तो ये द्वीप आपके लिए किसी अजूबे से कम नहीं। चार्ल्स डार्विन ने भी यहां की जीव-जंतुओं से प्रेरणा ली थी।

बोराबोरा, फ्रेंच पोलिनेशिया

नीले लैगून, वाटर बंगले और रोमांटिक माहौल के लिए जाना जाने वाला बोराबोरा दुनिया के सबसे फोटोजेनिक द्वीपों में से एक है।

अंडमान-निकोबार, भार

भारत में ही मौजूद ये द्वीपशृंखला विदेशी लोकेशनों को टक्कर देती है। सफेद रेत, ऐतिहासिक स्मारक और स्कूबा डाइविंग जैसे रोमांचक अनुभव इसे खास बनाते हैं।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...