Habits that Push People Away
Habits that Push People Away

Overview:

रिश्तों और दोस्ती की दुनिया बहुत ही अनोखी है। इसमें की गई छोटी सी छोटी गलतियां आगे चलकर एक गहरा घाव बन सकती हैं। ऐसे में कुछ गलतियां करने से हमेशा बचना चाहिए।

Habits that Push People Away: जिंदगी में समय के साथ कुछ लोग आप से दूर होने लगते हैं। वो पहले ही तरह न तो आप से गर्मजोशी से मिलते हैं और न ही आगे बढ़कर कोई संपर्क करते हैं। सालों की दोस्ती सिर्फ एक औपचारिकता रह जाती है। चिंता की बात ये है कि अधिकांश लोग इस बदलाव का कारण नहीं जानते। लेकिन अगर आप गौर करेंगे तो इसके पीछे की असली वज​ह है आपकी कुछ गलत आदतें। आज जानते हैं इनके बारे में।

1. दूसरों के वक्त की कद्र न करना

रिश्ते समय से सींचे जाते हैं।
Relationships are nurtured with time. Credit: Istock

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो दूसरों के समय की कद्र नहीं करते तो यह आदत आपके रिश्तों को खोखला कर सकती है। तय समय पर पहुंचना, दूसरों को समय देना, साथ ही समय निकालने के लिए उनका आभार जताना रिश्तों के लिए जरूरी है। रिश्ते समय से सींचे जाते हैं।

2. लोगों को बदलने की कोशिश

सच्चा और अच्छा इंसान वो ही है जो अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को वैसे ही अपनाए, जैसे वो हैं। आप किसी को बदलने की कोशिश न करें। यह रिश्ते को जहरीला बना सकता है। अगर कोई आपके पास अपनी समस्या लेकर आए तो उसे शांति से सुनो। उसे बदलने की सलाह न देें। ध्यान रखें जो दोस्त अपने साथियों की बात नहीं सुनते हैं, उनसे सहानुभूति नहीं रखते, वे अच्छे दोस्तों की गिनती में नहीं आते।

3. नजरिए का सम्मान न करना

अगर आप हमेशा खुद को सही और सामने वाले को गलत ठहराने पर तुली रहती हैं तो आप भारी गलती कर रही हैं। ऐसे लोगों से सभी अपने आप दूर होने लगते हैं। इसलिए हमेशा दूसरों के नजरिए का भी सम्मान करें। भले ही आपकी सोच उनसे अलग हो। दो लोगों की सोच अलग-अलग हो सकती है और आपको इस बात को स्वीकार करना चाहिए।

4. रिश्तों और दोस्ती में बैलेंस

अपने रोमांटिक रिश्ते को हमेशा सभी रिश्तों से उपर रखें। उसे प्राथमिकता भी दें, लेकिन बाकी रिश्तों में एक बैलेंस बनाकर रखें। अगर आपकी फ्रेंड्स का कोई प्रोग्राम बनता है तो आप हर बार पार्टनर के लिए उसे न टालें। ऐसा करने से दोस्ती में दूरियां आने लगेंगी। बेहतर तरीका ये है कि आप प्रोग्राम के अनुसार प्राथमिकताएं तय कर लें। क्योंकि जिंदगी में रिश्ते और दोस्ती दोनों ही जरूरी है।

5. कुछ विषयों से बनाएं दूरी

कुछ विषय ऐसे होते हैं जिनपर अक्सर लोग एक राय नहीं होते। इन पर की गई बात बहस में बदल जाती है। इसलिए इनसे दूरी बनाएं और रिश्तों में नजदीकी लाने की कोशिश करें। राजनीती, संस्कार, बदलाव जैसे मुद्दे इन्हीं में शामिल है। कभी अपनी जिंदगी की तुलना अपनी सहेलियों या रिश्तेदारों से न करें। ये रिश्तों में खिंचाव का कारण बन सकता है। ऐसी बातें रिश्तों में बिना वजह की प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं, जो तनाव का कारण बन सकती हैं।

6. अपनी राय पर अड़े रहना

किसी मुद्दे या विषय पर अपनी राय रखना कोई बुरी बात नहीं है। लेकिन उसपर अड़े रहना या दूसरों को उसे मानने के लिए बाध्य करना पूरी तरह से गलत है। ऐसा करके आप न सिर्फ अपने रिश्ते खो सकती हैं, बल्कि दूसरों की नजरों में आपका सम्मान भी कम हो सकता है। अगर किसी बात पर उलझन है तो खुलकर बात करें। बीएमसी साइकियाट्री की एक स्टडी के अनुसार जो लोग खुलकर ईमानदारी से संवाद नहीं करते हैं उनके रिश्ते कमजोर होने लगते हैं।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...