What did Mehita Suri write in the post

Summary: संदीप रेड्डी वांगा के सपोर्ट से गदगद मोहित सूरी, 'सैयारा' को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

'सैयारा' ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ 6 दिन में 153.75 करोड़ की कमाई कर ली है, मोहित सूरी ने संदीप रेड्डी वांगा को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा।

Sandeep Reddy on Saiyaara Movie: इन दिनों मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा‘ सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा का डेब्यू हुआ है। फिल्म को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है कि इसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। इसी बीच सैयारा फिल्म जो दर्शकों का जिल जीत रही है, उसे बनाने वाले मोहित सूरी ने सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा को नोट लिखा है। उन्होंने संदीप को हमेशा उन्हें सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा है।

दरअसल, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सैयारा की रिलीज से पहले 9 जुलाई को ट्वीट किया था, ‘यह लव स्टोरी पूरी तरह से रोमांस और ड्रामा पर फोकस करती है। फर्स्ट डे इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। जो डेब्यू कर रहे हैं उन्हें ऑल द बेस्ट। यह प्योर मोहित सूरी का मैजिक है।’ संदीप रेड्डी वांगा इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर बन गए हैं। उनकी फिल्में करोड़ों में कमाई करके नए रिकॉर्ड बनाती हैं। संदीप रेड्डी वांगा ने अर्जुन रेड्डी,कबीर सिंह और एनिमल जैसी फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्में विवादों में भी घिरी रहती हैं। ‘एनिमल’ देखने के बाद राम गोपाल वर्मा ने कई दिनों तक संदीप की जमकर तारीफ की थी। वांगा को जब ‘एनिमल’ के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने वर्मा को अपनी इंस्पिरेशन बताया।

मोहित ने आज इंस्टाग्राम पर ‘एनिमल’ फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी की एक शानदार तस्वीर शेयर की। मोहित ने ट्वीट किया, ‘संदीप थैंक्यू सबसे पहले ओपनली मुझे सपोर्ट करने के लिए और सैयारा में अपना विश्वास रखने के लिए। यह एक ऐसे फिल्म निर्माता की ओर से आया, जिसकी कला की मैं बहुत प्रशंसा करता हूं।’ मोहित ने आगे लिखा, ‘मैं हमेशा आपकी स्टोरीज के जरिए रॉ इमोशन्स, फियरलेसनेस जो आती है उसकी रिस्पेक्ट करता हूं। इससे मुझे समझ आता है कि क्यों और क्या हम करते हैं किसी से मून ऑन के लिए या कनेक्ट करने के लिए। आप जैसे स्टोरीटेलर्स के साथ इस रास्ते चलने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आपका हमेशा फैन रहूंगा।’

फिल्म सैयारा 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनीत पड्डा और अहान पांडे ने मुख्य भूमिका निभाई है। सैयारा एक म्यूजिक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी वाणी और कृष के इर्द-गिर्द घूमती है। म्यूजिक के जरिए उनके रास्ते मिलते हैं और प्यार हो जाता है। मगर उनकी लव स्टोरी में एक बड़ा टर्निंग प्वॉइन्ट तब आता है, जब वाणी की बीमारी का कृष को पता चलता है। फिल्म से अहान पांडे ने डेब्यू किया। अनीत पड्डा ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म से डेब्यू किया है।

सैयारा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिन में 153.75 करोड़ की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 40-50 करोड़ के बजट में बनी थी और अब जो कलेक्शन आ रहा है उस हिसाब से फिल्म ब्लॉकबस्टर है। अभी तो फिल्म की कमाई और चलती जा रही है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...