Summary: किशमिश का पानी: बालों की ग्रोथ, मजबूती और डैंड्रफ से छुटकारा पाने का नैचुरल तरीका
किशमिश का पानी बालों की ग्रोथ बढ़ाने, जड़ों को मजबूत करने और स्कैल्प को हेल्दी रखने में बेहद असरदार है। इसमें मौजूद आयरन, बायोटिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को प्राकृतिक रूप से सुंदर और मजबूत बनाते हैं।
Raisin Water for Hair: किशमिश में कई एसेंशियल न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं। कई लोग किशमिश पानी पीने की सलाह देते हैं क्योंकि यह न सिर्फ हमारी पाचन में मदद करता है बल्कि हमारी त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। लेकिन कम लोग ही यह जानते हैं कि किशमिश का पानी हमारे बालों की सेहत में भी सुधार लाता है। आइए जानते हैं कि किशमिश का पानी किस तरह से हमारे बालों की सेहत के लिए मददगार है।
हेयर ग्रोथ को करता है प्रमोट

किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों के रोम छिद्रों तक ऑक्सीजन को पहुंचाने के लिए जरूरी है। यदि बालों में ऑक्सीजन सर्कुलेशन सही ना हुआ तो बालों की ग्रोथ कमजोर हो जाती है और बाल बहुत ज्यादा गिरने लगते हैं। ऐसे में किशमिश का पानी नियमित रूप से पीने से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है और बालों की ग्रोथ सही तरीके से होती है।
बचाता है बाल गिरने से
किशमिश में मौजूद विटामिन सी और आयरन के अवशोषण में मददगार है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करके पतले होते बालों को काम करता है। किशमिश पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी बालों के रोम छिद्रों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जो प्रीमेच्योर हेयर फॉल का एक आम कारण है।
बालों के टेक्सचर और चमक में सुधार

किशमिश में बायोटिन भी पाया जाता है, जो हेल्दी और चमकदार बालों के लिए एक जरूरी विटामिन है। किशमिश पानी के लगातार सेवन से बाल सॉफ्ट, स्मूद और फ्रिज फ्री रहते हैं।
बचाता है प्रीमैच्योर सफेद बालों से
किशमिश में कॉपर भी होता है, जो मेलानिन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। मेलानिन ही वह पिगमेंट है, जो बालों के कलर के लिए जिम्मेदार है। यदि बालों में कॉपर की कमी हुई तो इससे बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं। यदि आपको अपने बालों का नैचुरल रंग चाहिए तो किशमिश पानी का सेवन आज से ही शुरू कर दें।
लड़ता है डैंड्रफ और स्कैल्प इनफेक्शन से

किशमिश पानी में नैचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखते हैं। किशमिश पानी में पॉलिफेनॉल्स और रेसवेरेट्रोल भी पाया जाता है, जो स्कैल्प इनफेक्शन से बचाता है, डैंड्रफ कम करता है और हेल्दी स्कैल्प प्रमोट करने में मदद करता है।
बाल करता है मजबूत
किशमिश पानी में आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम का कॉम्बिनेशन बालों को अंदर से मजबूत करता है, जिससे बालों का टूटना और दो मुंहा होना कम हो जाता है। इस तरह से बाल अधिक हेल्दी बनते हैं और प्रदूषण से भी कम नुकसान होता है।
बालों की सेहत के लिए कैसे तैयार करें किशमिश का पानी
इंग्रेडिएंट्स
1 कप पानी और 10-15 किशमिश
कैसे करें तैयार
किशमिश को पानी में रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगली सुबह पानी छान लें और खाली पेट पी लें। आप चाहें तो भीगी हुई किशमिश को भी खा सकती हैं। इससे आपको अतिरिक्त फायदा पहुंचेगा।
