Overview: AA22xA6 में चार रोल निभाएंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन एटली की फिल्म AA22xA6 में दादा, पिता और दो बेटों की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में दीपिका, जान्हवी, मृणाल और रश्मिका भी नजर आएंगी।
Allu arjun to play 4 different roles: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन जल्द ही निर्देशक एटली के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में दिखाई देंगे। इस मूवी का फिलहाल नाम AA22 x A6 रखा गया है। ये फिल्म जबरदस्त चर्चे में है क्योंकि इसमें अल्लू अर्जुन एक नहीं बल्कि चार अलग-अलग किरदार निभाने वाले हैं। अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए यह फिल्म एक विजुअल ट्रीट होने वाली है। दीपिका, जान्हवी, रश्मिका के साथ अल्लू अर्जुन की सबसे बड़ी फिल्म के बारे में जानते हैं सबकुछ।
साइंस-फिक्शन और फैमिली ड्रामा का धामाका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल्लू अर्जुन इस फिल्म में 4 रोल में नजर आएंगे। वह इसमें एक दादा, एक पिता और दो बेटों की भूमिका निभाएंगे। यानी सुपरस्टार एक ही फिल्म में चार पीढ़ियों का रोल अदा करने वाले हैं। चर्चा तो ये भी है कि फिल्म की स्टोरी पैरलल यूनिवर्स पर आधारित हो सकती है, हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स ने कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
दीपिका, जान्हवी, रश्मिका के साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन?
जून में मेकर्स ने इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की एंट्री का ऐलान किया। एक वीडियो में दिखाया गया कि डायरेक्टर एटली उन्हें स्क्रिप्ट सुना रहे हैं और दीपिका का एक जबरदस्त मोशन कैप्चर सीन भी दिखाया गया, जिसमें वह एक क्वीन के रूप में घोड़े पर सवार होकर तलवार चलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद और भी बड़ी खबरें सामने आईं, जिसमें जान्हवी कपूर, मृणाल ठाकुर और रश्मिका मंदाना भी स्टार कास्ट में शामिल हो गईं।
फिल्म में क्या है खास?
यह फिल्म साइंस फिक्शन और फैमिली ड्रामा का अनोखा मेल होगी। मेकर्स इस फिल्म को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बना रहे हैं और इसकी तकनीक और विज़ुअल इफेक्ट्स पर खास ध्यान दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका बजट करीब 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिससे ये भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक बजट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारी-भरकम बजट और हाई लेवल प्रोडक्शन के साथ बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट देखी जा रही है।
हॉलीवुड का VFX तड़का
फिल्म में काम कर रहे इंटरनेशनल VFX एक्सपर्ट्स ने स्क्रिप्ट को लेकर काफी तारीफ की है। आयरन मैन 2 (Iron Man 2) और ट्रान्सफ़ॉर्मर्स (Transformers) जैसी फिल्मों में काम कर चुके जेम्स मैडिगन (James Madigan) ने कहा कि स्क्रिप्ट इतनी दमदार है कि पढ़ने के बाद उनका दिमाग घूम गया। जस्टिन रैले (Justin Raleigh), जो हॉलीवुड के बड़े मेकअप और FX डिज़ाइनर हैं, उन्होंने कहा कि वो फिल्म के सभी कैरेक्टर्स और प्राणियों को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वीएफएक्स कंपनी लोला वीएफएक्स (LOLA VFX) के को फाउंडर विलियम राइट एंडरसन (William Wright Anderson) ने भी फिल्म के विज़न को लेकर तारीफ की और इसे एक बेहतरीन अनुभव बताया। कहा कि “मैं इसका हिस्सा बनने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि उनका विजन क्या करता है। कहानी अविश्वसनीय है।”
चार किरदारों वाला चैलेंज
Atlee का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट साबित हो सकता है। सुपरहिट फिल्म पुष्पराज के बाद ये उनके करियर के लिए एक नये मोड़ वाली फिल्म बन सकती हैं। इन चारों भूमिकाओं के लिए अभिनेता काफी तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उसमें उनके हर किरदार का लुक, अंदाज और स्वभाव अलग होगा।
