South superstar Allu Arjun believes fitness isn't just about looks, but a way to live a healthy and energetic life. He follows a strict diet and workout routine every day. Let’s take a look at his fitness regime and diet plan.
Allu Arjun Fitness

Summary: डाइट से लेकर जिम तक, ऐसे बनाते हैं अल्लू अर्जुन अपनी बॉडी को परफेक्ट:

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए फिटनेस सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि एक हेल्दी और एनर्जेटिक लाइफस्टाइल है। वो रोजाना डाइट और एक्सरसाइज दोनों को सीरियसली फॉलो करते हैं। चलिए जानते हैं उनका फिटनेस रूटीन और डाइट प्लान।

Allu Arjun Fitness: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिटनेस को बहुत सीरियसली लेते हैं। उनका मानना है कि फिट रहना सिर्फ अच्छे दिखने के लिए नहीं है, बल्कि ये हेल्दी और एनर्जेटिक लाइफ जीने के लिए भी जरूरी है। वो फिटनेस को अपनी रोजमर्रा की लाइफ का अहम हिस्सा मानते हैं। खुद को फिट रखने के लिए अल्लू अर्जुन न सिर्फ अच्छी डाइट लेते हैं, बल्कि रोजाना जमकर एक्सरसाइज भी करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि उनका डाइट प्लान और एक्सरसाइज रूटीन क्या है।

Allu Arjun includes eggs in his breakfast as a key source of protein. He believes a healthy morning meal boosts energy for the day.
Eggs

अल्लू अर्जुन दिन की शुरुआत हेल्दी नाश्ते से करते हैं। वो नाश्ते में अंडे की सफेदी खाते हैं, जिससे उन्हें भरपूर प्रोटीन मिलता है। इसके साथ ही ओट्स खाते हैं जो फाइबर से भरपूर होता है और पेट को देर तक भरा रखता है।

अल्लू अर्जुन का लंच बहुत मिनिमल और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। वो लंच में ब्राउन राइस या क्विनोआ खाते हैं, जो फाइबर और अच्छे कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत हैं। इसके साथ ग्रिल्ड चिकन या फिश लेते हैं ताकि बॉडी को हाई क्वालिटी प्रोटीन मिले।

शाम को जब थोड़ा भूख लगती है, तो अल्लू अर्जुन प्रोटीन शेक या कभी-कभी फ्रूट्स लेना पसंद करते हैं। अगर वो वर्कआउट के बाद कुछ खा रहे हों, तो प्रोटीन शेक उनकी मसल्स रिकवरी में मदद करता है। इसके अलावा, रोस्टेड नट्स या सीड्स भी उनके स्नैक में शामिल होते हैं।

Allu Arjun prefers a light, nutritious soup for dinner to keep his meals balanced. He believes it helps with digestion and promotes better sleep.
Soup

रात का खाना अल्लू अर्जुन हमेशा हल्का रखते हैं। वो ग्रिल्ड सब्जियां, सूप, या बॉयल्ड फूड्स खाना पसंद करते हैं। वो रात में हेवी खाना बिल्कुल नहीं खाते क्योंकि इससे नींद पर असर पड़ सकता है और बॉडी पर भी।

अल्लू अर्जुन तले-भुने और मीठे खाने से दूर रहते हैं। उन्हें पता है कि शरीर को सही शेप में रखने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यही कारण है कि उनका शरीर हमेशा टोन्ड और हेल्दी दिखता है।

अल्लू अर्जुन हफ्ते में 5-6 दिन जिम में वर्कआउट करते हैं। हर दिन वह शरीर के किसी एक हिस्से पर फोकस करते हैं जैसे कि एक दिन चेस्ट, दूसरे दिन बैक, फिर लेग्स और एब्स। इसके साथ ही वो कार्डियो और स्ट्रेचिंग को भी अपने वर्कआउट में शामिल करते हैं।

अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन डांसर हैं और डांस को भी अपनी फिटनेस का हिस्सा मानते हैं। डांस उनकी बॉडी को फ्लेक्सिबल और एनर्जेटिक बनाए रखता है। शूटिंग के दौरान भी उनकी डांस प्रैक्टिस एक तरह की वर्कआउट होती है।

अल्लू अर्जुन सिर्फ फिजिकल फिटनेस नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी उतना ही जरूरी मानते हैं। वे योगा और मेडिटेशन करते हैं जिससे उनका मन शांत रहता है और स्ट्रेस नहीं होता।

फिट रहने के लिए अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। अल्लू अर्जुन हर दिन कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेते हैं ताकि उनका शरीर और दिमाग दोनों अच्छे से रेस्ट कर सके।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...