Singer yasser Desai was recently spotted standing on Mumbai's iconic Bandra-Worli Sea Link

Summary: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर चढ़े यासिर देसाई, जान जोखिम में डालकर बनाया वीडियो, अब केस दर्ज:

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर खड़े दिखे फेमस सिंगर यासिर देसाई जहां रुकना आम लोगों के लिए सख्त मना है। वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहद खतरनाक माना जा रहा है।

Yasser Desai News: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जो न सिर्फ कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज़ से भी बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो मुंबई से सामने आया है, जिसमें फेमस सिंगर यासिर देसाई मुंबई के चर्चित बांद्रा-वर्ली सीलिंक पर खड़े नज़र आ रहे हैं। यह सीन इसलिए चौंकाता है क्योंकि वर्ली सीलिंक पर आम लोगों को रुकने या खड़े होने की अनुमति नहीं है। ऐसे में यह न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के नज़र से भी बेहद गंभीर मामला माना जा रहा है।

वीडियो के सामने आने के बाद से इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं, कोई इसे किसी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग बता रहा है, तो कुछ लोग इसे आत्महत्या की कोशिश मानकर चिंतित हो रहे हैं। वहीं कुछ यूज़र्स ने प्रशासन से यह भी पूछा है कि आखिर यासिर देसाई को सीलिंक पर खड़े होने की अनुमति किसने दी? क्योंकि यह एक हाई-सिक्योरिटी ज़ोन है और यहां निगरानी कैमरे हर समय सक्रिय रहते हैं।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यासिर एकदम किनारे खड़े हैं और पीछे से गाड़ियां तेज रफ्तार से गुजर रही हैं। इस तरह खुले में सीलिंक के किनारे खड़ा होना न केवल कानूनन गलत है, बल्कि खुद के लिए जानलेवा भी हो सकता है। हालांकि यासिर की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे ये स्पष्ट हो सके कि वह वहां क्यों खड़े थे।

वर्ली सीलिंक को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। यहां किसी भी तरह का रुकना, उतरना या वीडियो शूट करना कानूनन अपराध माना जाता है। इस ब्रिज पर भारी निगरानी होती है और सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू रहते हैं। ऐसे में एक सेलेब्रिटी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाना कई सवाल खड़े करता है।

जिस जगह यासिर खड़े दिखे, वह बांद्रा-वर्ली सीलिंक है मुंबई की पहचान बन चुका एक भव्य ब्रिज। साल 2009 में इस ब्रिज को आम लोगों के लिए खोला गया था। यह न केवल तकनीकी दृष्टि से भारत की बड़ी उपलब्धियों में से एक है, बल्कि इसके कारण बांद्रा से वर्ली की दूरी जो पहले लगभग एक घंटे में तय होती थी, अब सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो जाती है। यह ब्रिज भारत का पहला ऐसा पुल है जो 8 लेन का समुद्री ब्रिज है, और इसकी कुल लंबाई 5.6 किलोमीटर है। यह ना केवल ट्रैफिक को कम करता है, बल्कि मुंबई की सुंदरता में भी चार चांद लगाता है।

यासिर देसाई का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने बहुत कम उम्र, यानी 10 साल की उम्र से ही गाना गाना शुरू कर दिया था। हालांकि शुरुआत में उनका करियर को लेकर कोई निश्चित प्लान नहीं था, लेकिन समय और मौके ने उन्हें संगीत की दुनिया में पहुंचा दिया। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए हैं जिनमें दिल को करार आया, हुए बेचैन, आंखों में आंसू लेके, दिल मांग रहा है, पल्लो लटके, और मखना जैसे गाने शामिल हैं। उनकी आवाज़ न केवल फिल्मों में, बल्कि कई वेब सीरीज और टीवी शोज में भी गूंज चुकी है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...