टीवी एक्ट्रेस Krutika Desai स्टार प्लस के ‘पंड्या स्टोर’ में सुमन पंड्या के किरदार के लिए जानी जा रही हैं। यूं तो शो में सुमन पंड्या यानी कृतिका देसाई से पूरा पंड्या परिवार डरता है । लेकिन असल जिंदगी में शूट से लौटते वक्त कुछ लोगों ने उन्हें डराने की कोशिश की । देसाई जब फिल्म सिटी से पैक अप के बाद अपने घर लौट रहीं थी तो लौटते वक्त कुछ लोगों ने उनकी कार को रास्ते में रोक लिया। करीब तीन से चार लोग एक साथ गाड़ी के सामने आकर खड़े हो गए और गाड़ी का शीशा उतरवा कर खुद को जांच अधिकारी के रूप में बताया। उन लोगों ने कृतिका देसाई की गाड़ी में ड्रग होने की आशंका जताई और इस बहाने जांच पड़ताल करना चाहा। जब कृतिका ने उनसे लेडी कॉन्स्टेबल को बुलाने और उसके द्वारा जांच किये जाने की बात की तो उन लोगों ने कृतिका से कॉपरेट करने की बात कही और कहा कि जितना कॉपरेट करोगे उतना अच्छा होगा वरना एसआई टीम आपकी जांच करेगी। कृतिका ने भी डट कर उनका सामना किया। जब कृतिका ने अपने फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू किया और लेडी कॉन्स्टेबल को बुलाने की जिद की तो वो लोग सतर्क हो गए। लंबे बहस के बाद उन लोगों ने एक्ट्रेस की गाड़ी को वहाँ से निकलने दिया।
एक्ट्रेस कृतिका देसाई को शूट से लौटते वक्त कुछ लोगों ने रोका और चेकिंग के बहाने उन्हें डराने की कोशिश की
इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल फैंस को किया सचेत
एक्ट्रेस कृतिका देसाई ने अपने साथ हुए इस घटना की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। टीवी जगत में काम करने वाले कलाकारों को इस तरह की घटना से बचे रहने के लिए सचेत किया।
फर्ज़ी अधिकारी बन पैसे ठगने की कोशिश
देसाई की गाड़ी को रोकने वाले लोग असल में कोई अधिकारी नहीं थे। वो सारे लोग ठग थे जो कृतिका को जांच के नाम पर डरा कर उनसे पैसे लूटने की फिराक में थे। इस बात का पता साफ इंस्टाग्राम के वीडियो पोस्ट से चलता है। क्योंकि उनमें से कोई भी व्यक्ति किसी तरह के यूनिफॉर्म में थे। न ही उनके पास किसी तरह के आधिकारिक कागजात थे और न ही किसी तरह की आईडी थी जिससे ये कहा जा सके कि वो लोग पुलिस या किसी प्रशासन के लोग थे। ऐसे में ये साफ पता चल रहा था की उनकी मंशा कृतिका और उनके ड्राइवर को डरा धमका कर पैसे ऐंठना ही रहा होगा। वो इस इंतेजार में थे की ड्राइवर और कृतिका उनके इस जांच के नाटक से डर जाए और उन्हें मोटी रकम मिल जाए।
एक्ट्रेस इस घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी
एक्ट्रेस कृतिका देसाई ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट में उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराने जी बात कही है। पुलिस के पास मामला दर्ज होने के बाद शायद इन फ्रॉड लोगों का पता चल पाए।
कृतिका को चन्द्रकान्ता सीरियल से मिली पहचान : एक्ट्रेस कृतिका देसाई को चन्द्रकान्ता सीरियल से शोहरत मिली थी। इस शो में उन्होंने विषकन्या का किरदार निभाया था। इसके अवाला भी उन्होंने कई टीवी सीरियल किए हैं। जिसमें बुनियाद, देख भाई देख, नूरजहां, चंद्रमुखी, कुमकुम भाग्य, उतरन जैसे टीवी सीरियल के नाम शामिल हैं।
