Summary: प्रियंका चोपड़ा से सीखें साड़ी पहनने का मॉडर्न स्टाइल, सबकी नजरें आप पर ही टिकेंगी
प्रियंका चोपड़ा आज भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उनके लुक्स में देसी अंदाज़ के साथ मॉडर्न टच भी होता है। वह हर बार साड़ी को एक अलग और स्टाइलिश अंदाज़ में कैरी करती हैं।
Priyanka Chopra Saree Looks: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा दिल से आज भी पूरी तरह देसी हैं। विदेश में रहने के बावजूद वह साड़ी पहनना कभी नहीं छोड़तीं। उनके हर लुक में इंडियन और वेस्टर्न का खूबसूरत फ्यूज़न देखने को मिलता है, जो हर खास मौके के लिए परफेक्ट होता है। अगर आप भी प्रियंका चोपड़ा की तरह मॉडर्न अंदाज में साड़ी पहनना चाहती हैं, तो उनके लुक्स से ज़रूर इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चलिए देखते हैं प्रियंका के कुछ ऐसे स्टाइलिश देसी लुक्स, जिन्हें आप भी आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
रेड साड़ी लुक
इस लुक में प्रियंका ने डीप रेड रंग की नेट फैब्रिक वाली साड़ी पहनी थी। उनका ब्लाउज भी लो नेकलाइन के साथ स्लीवलेस था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने हल्का पिंक टोन बेस, न्यूड लिपस्टिक और विंग्ड आइलाइनर लगाया था। बालों को खुला रखा गया था और हल्की वेव्स में स्टाइल किया गया था। माथे पर बिंदी, सिंदूर और हाथों में चूड़ियां पहने हुए वे बेहद प्यारी लग रही थीं।
प्रियंका चोपड़ा का ब्लैक नेट साड़ी लुक
प्रियंका का ब्लैक साड़ी लुक काफी बोल्ड और ग्लैमरस था। उन्होंने ब्लैक कलर की नेट वाली ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनी थी, जिसमें सिल्वर वर्क था। ब्लाउज स्ट्रैपलेस डिजाइन में था। मेकअप में उन्होंने स्मोकी आईज़, न्यूड लिप्स और हाईलाइटेड चीक्स किया था। बालों को खुला रखा गया और वे हल्की लहरों में स्टाइल किए गए थे। उनका यह लुक कॉकटेल पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
मैजेंटा पिंक साड़ी लुक
इस लुक में प्रियंका ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जो मनीष मल्होत्रा की डिजाइन थी। साड़ी में शिमर इफेक्ट और प्लेन बॉर्डर था। मेकअप में उन्होंने पिंक आईशैडो, पिंक लिपस्टिक और ब्लश का इस्तेमाल किया। बालों को उन्होंने मैसी बन में बांधकर आगे से लटे निकाली थी। यह लुक शादी या संगीत जैसे मौकों के लिए परफेक्ट है।
लाइम ग्रीन साड़ी
प्रियंका चोपड़ा ने एक इवेंट पर अपनी दादी की 60 साल पुरानी बनारसी साड़ी को मॉडर्न अंदाज में पहना, जिसे डिज़ाइनर अमित अग्रवाल ने स्कर्ट और थाई-हाई स्लिट स्टाइल में तैयार किया था। इसके साथ प्रियंका ने बस्टियर स्ट्रेपलेस ब्लाउज़ पहना। उनका मेकअप स्मोकी आईज़, न्यूड लिप्स और सॉफ्ट ग्लो के साथ बहुत ग्लैमरस था। बाल खुले और वेवी थे, और एक्सेसरीज़ में उन्होंने डायमंड चोकर और इयररिंग्स पहने। उनका ये लुक ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न लुक्स का परफेक्ट मेल था।
ब्लश पिंक साड़ी लुक
प्रियंका ने ब्लश पिंक कलर की चमचमाती प्री ड्रेप्ड वाली साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ उन्होंने लो नेकलाइन वाली स्ट्रेपलेस ब्लाउज़ कैरी किया था जबकि उनके साड़ी में फ्रंट सिल्ट की डिटेलिंग थी। मेकअप में उन्होंने ब्रॉन्ज बेस, ब्राउन स्मोकी आईज़ और न्यूड ग्लॉसी लिप्स लगाया। बालों को खुला और हल्का वेवी रखा गया था। यह पार्टी और फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट ऑप्शन है।
