Priyanka Chopra stuns in a white lehenga with delicate floral patterns, looking like a graceful apsara.

Summary: सफेद लहंगे में प्रियंका चोपड़ा का मंत्रमुग्ध कर देने वाला अवतार, निक जोनस ने किया दिल छू लेने वाला कमेंट

प्रियंका चोपड़ा अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सफेद लहंगे और माथे पर बिंदी लगाकर एक ऐसा दिलकश लुक पेश किया, जिसने सबका ध्यान खींचा। इस खास अवतार को देखकर उनके पति निक जोनस भी तारीफ किए बिना नहीं रह सके।

Priyanka White Lehenga Look:  प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग की तरह ही अपने स्टाइल से भी हमेशा सबका ध्यान खींचती हैं। हाल ही में हैदराबाद में हुए फिल्म ‘वाराणसी’ के ग्लोबट्रॉटर इवेंट में उन्होंने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरे से बढ़कर हैं। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में प्रियंका ने एक शानदार व्हाइट -गोल्डन लहंगा पहना, जो उनके रॉयल अंदाज को और निखार रहा था। उनका ये देसी लुक देखते ही बनता था, जिसने भारत ही नहीं, विदेशों में बैठे उनके पति निक जोनस को भी दीवाना बना दिया। तो चलिए जानते हैं क्या है लुक में खास।

Priyanka Chopra’s elegant white lehenga and traditional bindi highlight her radiant and classy appearance.
Priyanka Chopra White Lehanga Look

प्रियंका ने इस बार लहंगा पहनने का एक नया तरीका अपनाया। उन्होंने इसे हाफ साड़ी जैसा स्टाइल दिया। यह लहंगा मशहूर फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का क्रिएशन है, जबकि इस लुक की स्टाइलिंग एमी पटेल ने की। लहंगे का फैब्रिक बेहद खास था, जिसमें फ्लोरल मोटिफ्स और सुनहरे बॉर्डर की डिटेलिंग ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। बेल्ट पर बने कटआउट डिजाइन्स, साथ ही पर्ल और सितारों की नाजुक कढ़ाई ने लहंगे को क्लासी और एलिगेंट बनाया।

प्रियंका का ब्लाउज भी इस लुक की खूबसूरती को और बढ़ाता दिखा। सफेद रंग का शॉर्ट स्लीव्स वाला ब्लाउज, जिसकी स्वीटहार्ट नेकलाइन पर नाजुक लेस और फूल-पत्तियों के डिजाइन्स थे, बेहद स्टाइलिश और क्लासी नजर आया।अपने लहंगे को हाफ साड़ी जैसा स्टाइल देने के लिए प्रियंका ने दुपट्टा भी उसी पैटर्न और रंग में लिया, जिस पर सुनहरे बॉर्डर ने इसकी शाइन बढ़ाई। इस पूरे लुक में वो बिल्कुल किसी साउथ इंडियन रॉयलिटी क्वीन जैसी लग रही थीं।

Priyanka Chopra impresses with her half-saree style white lehenga, complemented by pearl jewelry and a stunning smile.
Accessories

जूलरी की बात करें तो प्रियंका ने वाइट पर्ल से बनी हैवी नेकलेस पहनी, जो उनके गले की खूबसूरती को और निखार रही थी। इसके साथ मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और हाथों में गोल्डन-पर्ल कंगन, हर चीज ने उनके देसी लुक को परफेक्शन दिया। कमर पर पहना गया खूबसूरती से डिज़ाइन किया हुआ कमबंद और रिंग फिंगर में डायमंड रिंग भी उनके स्टाइल को खास बना रही थी। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस खूबसूरत लुक को मिनिमल मेकअप से और भी निखारा। उनके चेहरे पर हल्का-फुल्का मेकअप था, जिससे उनकी नैचुरल खूबसूरती सामने आई। माथे पर उन्होंने पारंपरिक बिंदी लगाई, जो उनके देसी अंदाज को पूरी तरह से कंप्लीमेंट कर रही थी। बालों को हल्का वे वी लुक देते हुए पीछे से खूबसूरती से चोटी बनाई गई थी, जो लुक को क्लासी और सॉफ्ट टच दे रही थी

देसी गर्ल अपने इस अवतार में इतनी खूबसूरत नजर आईं कि निक जोनस भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जब मैं ‘ओह माय गॉड’ कहता हूं, तो मैं सबकी तरफ से बोल रहा होता हूं।” उनके इस कमेंट से साफ होता है कि निक को अपनी पत्नी का यह शानदार रूप कितना पसंद आया।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...