एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से जानी जाती है। प्रियंका भले ही शादी कर के विदेश में ज्यादा रहने लगी हो। लेकिन वह अभी भी दिल से और पहनावे ने हिन्दुस्तानी हैं। जी हां, अभी हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी एक खूबसूरत सी साड़ी पहने हुई तस्वीर शेयर की है। जिसे देख फैंस तो उन पर फिदा ही है। लेकिन उनके पति निक जोनस भी एक बार फिर अपना दिल हार बैठे हैं।
क्योंकि प्रियंका ने नीले रंग की साड़ी पहने हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसे देखने के बाद निक जोनस अपने आप को प्रिंयका की तारीफ करने से नहीं रोक पाए और उन्होंने लिख डाला ‘Stunning’ यानी ‘अद्भुत’।

बता दें प्रियंका ने यह साड़ी मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहनी थी। एक्ट्रेस ने अपनी नीली साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज और नीली चूड़ियां पहनी थी। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि प्रियंका ने बिंदी भी लगाई हुई है, जोकि उनके देसी लुक पर चार चांद लगा रही है।

प्रियंका के इस लुक को बॉलीवुड के कई स्टार्स ने पसंद कर रहे हैं और उनकी खूब तारीफ करते हुए तस्वीर पर कमैंट कर रहे हैं।
