Aman Verma Magic Viral Video: “पचपन खंभे लाल दीवारें, “क्योंकि सास भी कभी बहु थी” जैसे हिट शो के बाद “बागबान” फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना चुके अमन वर्मा का करियर इन दिनों फ्लॉप में शामिल हो चुका है। शायद यही वजह है कि उन्होंने जादूगर का काम करना शुरू कर दिया है। हाल में अमन वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देखकर लोग यही कह रहे हैं।
अमन वर्मा की नई नौकरी?
हाल ही में, अमन ने जादू के करतब दिखाते हुए स्टेज पर अपना एक वीडियो शेयर किया। वह एक शैंपेन की बोतल को अखबार के पीछे गायब कर देते हैं और वहां दिख रहे लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “यहीं से मैंने जादूगर बनने के गुर सीखे हैं। थोड़ा मुश्किल था लेकिन मैंने मैनेज कर लिया। यह सब हाथ की सफाई है। देवियों और सज्जनों, जादूगर आ रहे हैं, जिनका नाम है अमन यतन वर्मा।” इस वीडियो को पांच लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
स्टेज पर अमन वर्मा
सालों बाद अमन वर्मा फिर से चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह आश्चर्य करने वाले हैरतअंगेज अंदाज में सामने आए हैं। स्टेज पर जादू दिखाने का उनका एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसने इंटरनेट को पुरानी यादों, मनोरंजन और सवालों से भर दिया है। मरून शर्ट और जींस पहने हुए अमन मंच पर शानदार नजर आते हैं, जिसकी आप एक अनुभवी कलाकार से उम्मीद करते हैं। एक लड़का ट्रे पर शैंपेन की बोतल और एक न्यूज़पेपर पकड़े हुए आता है। अमन दोनों को हाथ में लेते हैं, ड्रामामैटिक अंदाज़ में पेपर को खोलते हैं, बोतल के चारों ओर लपेटते हैं और शैंपेन की बोतल गायब हो जाती है। उनके हाथ में कागज की एक मुड़ी हुई बॉल और चेहरे पर मुस्कुराहट नजर आती है। इस वीडियो को देखकर इंटरनेट और यूजर्स हैरान रह गए।
लोगों के कमेंट्स और अमन के जवाब
इंटरनेट पर कुछ लोग अमन के इस नए काम को लेकर कन्फ्यूज़ हो गए। एक ने लिखा, “भाईसाहब ये किस लाइन में आ गए आप।” अमन ने जवाब दिया, “पापी पेट का सवाल है दोस्त। क्या करें।” साथ में उन्होंने रोने वाली इमोजी भी पोस्ट की। एक और ने उनके लिए लिखा, “इतने प्रतिभाशाली एक्टर को क्या-क्या करना पड़ता है, मुझे इंकके लिए दुख है।” अमन ने उन्हें आश्वस्त किया, “काम मेरे भाई काम टोटल है। छोटा क्या और बड़ा क्या। अगर मैं आपको बता दूं कि मुझे यह करने के लिए कितने पैसे मिले, तो आप आकर उस असिस्टेंट की जगह ले लेंगे, जिसने आकर मुझे बोतल दी थी। समझे चाचू।” एक व्यक्ति ने उन्हें अलग तरह से ट्रोल करने की भी कोशिश की। “सर आप जिंदा हो अभी तक, सुन कर बुरा लगा।” अमन ने जवाब दिया, “बेटे तुम बूढ़े हो जाओगे, हम तब ऐसे ही रहेंगे जैसे हम 25 साल पहले थे।”
क्या कहा अमन ने?
अमन ने कहा कि वह कुछ कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हां मैं अच्छा कर रहा हूं। भगवान दयालु हैं। कुछ उथल-पुथल से गुजर रहा हूं, लेकिन मैं डटा हुआ भी हूं। आपको और आपके परिवार को प्यार,” उन्होंने एक कमेन्ट में कहा।
