जैसा कि नाम से ही मालूम पड़ता है शेखरन एक साउथ इण्डियन करैक्टर है, जो 10 साल की उमर में मुम्बई आ गया था, शेखरन एक राबिनहुड की तरह हैं जो अमीरों से छीनता है और गरीबों की मदद करता है। अमन के अनुसार ‘अपने इस शेखरन किरदार के लिये मैंने अपनी आवाज और टोन पर बहुत मेहनत करी है। मैं तो सेट पर पहुंचते ही अपने रोल में आ जाता हूं और सारा दिन वैसे ही बात करता हूं, मुझे अच्छा लगता है जब इस तरह का कोई चुनौतिपूर्ण काम मिले। आशा है दर्शक भी इसे पसन्द करेंगें।”

फिटनेस मंत्रा-पिछले कई सालों इस इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी अमन आज भी एकदम फिट और तन्दरूस्त नजर आते हैं। अपनी फिटनेस के लिये अमन बहुत अनुशासित हैं।अमन कहते हैं ‘‘अपनी फिटनेस के लिये मैं बहुत मेहनत करता हूं। हफ्ते में पांच दिन वर्क आउट करता हूं। कम से कम 1.1/2 घन्टा जिम में सब तरह की एक्सरसाईज करता हूं। अपने खाने पर विशेष ध्यान देता हूं। समय-समय पर सन्तुलित खाना खाता हूं। समय से सोना और समय से जागना मेरा नियम है। साथ ही सिगरेट शराब से दूर रहता हूं। अगर मुझे लम्बी रेस का घोड़ा बनना है तो मुझे अपनी एक्टिगं के साथ ही अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना होगा। इसलिये अपनी बॉडी और हेल्थ के लिये हमेशा फोकस रहता हूँ। मुझे तो डिप्रेशन में भी सिर्फ जिम याद आता है, वहां जाकर 3-4 घन्टे तब तक एक्सरसाईज करता हूँ जब तक की डिप्रेशन दूर ना हो जाये।”

 

कहते हैं कि अमन वर्मा ने हमेशा दिलिप कुमार को कॉपी किया-

यह पूछने पर अमन कहते हैं कि यह मेरे लिये एडवान्टेज है या डिसएडवान्टेज यह तो पता नहीं लेकिन मैंने दिलिप साहब की फिल्में देख-देखकर एक्टिंग करना सीखा और मैं उनके जैसा दिखता हूं यह मेरे लिये कॉम्पलीमेंट वाली बात है।”

कन्ट्रोवरसी से कैसे बाहर निकले-अमन ने अपनी जिन्दगी में बहुत सारी कन्ट्रोवरसी झेली हैं, वह एक स्टिगं आपरेशन में भी फंस गये थे, अमन का कहना है कि कन्ट्रोवरसी को तो झेलता पड़ता है, लेकिन उससे बचना चाहिए, बस ईमानदारी से अपना काम करते जाना चाहिए।, बस ईमानदारी से अपना काम करते जाना चाहिए। सफलता को सिर पर नहीं चढ़ने देना चाहिए आपका फैमिली बैकग्राउण्ड आपकी अपब्रिगिंग उस पर निर्भर करता है कि आप किस तरह से मुश्किलों से निकलते हैं।”

जल्दी ही शादी करने वाले है-हाल ही में अमन की सगाई हुई है, अपनी मंगेतर वन्दना लालवानी के शीघ्र ही शादी के बन्धन में बंधने वाले हैं । निजि जिन्दगी में सैटल होने के साथ ही अमन की दिली इच्छा है, कि उन्हें मदर इण्डिया, गंगा जमुना और शक्ति जैसे दमदार फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिले। उनकी आने वाली फिल्में हैं, ‘एम नॉट देवदास’ और डांस में मेरी लग गईं।

ये भी पढ़ें –

अपने घर की लेडी डॉन मैं ही हूँ-उर्वशी शर्मा

ज्यादा गुस्सा आने पर सारा खाना अकेले खा जाती हूँ आरती सिंह

अब साइकलटेल करेगा आपकी फैमिली प्लानिंग

ये 12 वास्तु टिप्स जो आपके घर लाएंगे खुशहाली

बॉयफ्रेंड हो तो रणवीर जैसा!

देखें अनुष्का का ये धोबी पछाड़ अंदाज़

 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।