Karishma Blouse: करिश्मा कपूर 90s की सबसे पॉपुलर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने चुलबुले अंदाज और दमदार एक्टिंग के साथ-साथ सदाबहार फैशन स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वैसे तो वो हर स्टाइल में खूबसूरत लगती हैं लेकिन साड़ी में उनका अंदाज देखने लायक होता है। उनके पास ट्रेंडी और क्लासिक ब्लाउज डिजाइन का एक परफेक्ट ग्लैमरस कलेक्शन मौजूद है, जो हर उम्र की लेडिज के लिए एकदम परफेक्ट है। उनकी स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन्स आम दिनों से लेकर किसी भी ओकेजन तक के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकती हैं।
अगर आप उनके इंस्टाग्राम हैंडल पर देखेंगी तो वहां मौजूद एक से एक तस्वीर इस बात की गवाही देती है कि उनकी उम्र महज एक नंबर है लेकिन स्टाइल और कॉन्फिडेंस हाई लेवल का है। आज हम आपके लिए करिश्मा कपूर के 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइंस लेकर आए हैं जो हर उम्र की महिला रीक्रिएट कर सकती है।
शर्ट स्टाइल ब्लाउज़ है दमदार
करिश्मा ने कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसका लुक बेहद शानदार है। इसमें करिश्मा ने ब्लैक प्रिंटेड साड़ी के साथ ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग वाली शर्ट स्टाइल ब्लाउज़ पेयर किया था। इस तरह के फ्यूजन डिजाइन आजकल काफी ट्रेंडिंग हैं, जिसे आप भी करिश्मा की तरह कैरी करके बिल्कुल हटके लुक क्रिएट कर सकती हैं।
श्रग स्टाइल ब्लाउज
करिश्मा की श्रग स्टाइल ब्लाउज डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और यूनिक लुक दे रही है। इसे आप किसी भी फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं। साड़ी ही नहीं बल्कि स्कर्ट या लहंगे के साथ पेयर करने पर भी एक परफेक्ट लुक मिल सकता है।
हाई कॉलर ब्लाउज डिजाइन
हाई कॉलर डिजाइन ट्रेडिशनल और मॉडर्निटी का बेहतरीन कांबिनेशन है। इस तरह की यूनिक डिजाइन को आप सिल्क, साटिन या कॉटन जैसी फैब्रिक वाली साड़ियों के साथ पेयर करें। इन दोनों का कंबीनेशन शानदार दिखता है। प्रोफेशनल वर्किंग महिलाओं के लिए यह स्टाइल बेहतरीन ऑप्शन बन सकता है।
फुल स्लीव ब्लाउज डिजाइन
फुल स्लीव डिजाइन वाले ब्लाउज हमेशा मॉडर्न टच देते हैं। इस तरह की ब्लाउज डिजाइन में करिश्मा कपूर अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर लगता है कि उन्हें इस तरह की डिजाइन बेहद पसंद है। अगर आपको लहंगे और साड़ी के साथ एक ग्लैमरस लुक चाहिए तो इसे एक बार जरूर रीक्रिएट करें।
बैक डोरी ब्लाउज
अगर आप नॉर्मल ब्लाउज डिजाइन से बोर हो चुकी है और अपने ग्लैमर में छोड़ा तड़का लगाना चाहती हैं तो करिश्मा कपूर की तरह ऐसी खूबसूरत बैक डोरी वाली ब्लाउज डिजाइन पर फोकस कर सकती हैं। यह सादगी के साथ-साथ ग्लैमर टच भी ऐड करता है। इसके साथ प्लेन साड़ी काफी जंचेगी।
हाई नेक ब्लाउज
क्लासिक और ग्लैमरस लुक के लिए आप इस तरह की हाई नेक ब्लाउज को जरूर ट्राई करें।डीवा ने ब्लैक हाईनेक ब्लाउज के साथ सफेद रंग की कॉटन साड़ी पेयर की है, जो कमाल का रॉयल लुक क्रीएट कर रहा है। यह माडर्न और ट्रेडिशनल का बेहतरीन कॉम्बो है। इस तरह की डिजाइन हर बॉडी टाइप पर खूबसूरत लगती है और ट्रेडिशनल वाइब के साथ-साथ फ्यूजन लुक भी पाया जा सकता है। आप जब भी साड़ी या लहंगा पहनने की सोचें तो एक बार करिश्मा की ब्लाउज डिजाइन जरूर देखें।
