Soft Lips Hack
Soft Lips Hack

Overview: सूखे होंठों के लिए लिप बाम कैसे बनाएं?

अक्सर शुष्क हवाओं के चलते होंठ बेजान हो जाते हैं। इन बेजान होठों को मॉइश्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल और शहद जैसी देसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप घर पर ही एक बेहतरीन लिप बाम तैयार कर सकते हैं। ‌आइए जानें, घर पर लिप बाम कैसे बनाएं? 

Soft Lips Hack: बहुत से लोगों के होंठ सर्दियों में नहीं, बल्कि गर्मियों में भी फटे लगते हैं। होठों पर दिखने वाली ड्राइनेस पूरे लुक को खराब कर देती है। ऐसे में लिप्स पर लिपस्टिक का इस्तेमाल करना भी मुश्किल हो जाता है। कई बार तो होठों पर मौजूद ड्राइनेस की वजह से जलन भी होने लगती है और उनसे खून भी आने लगता है। ऐसे में आपको किसी केमिकल वाले लिप बाम की जगह घर पर मौजूद देसी और आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

अक्सर शुष्क हवाओं के चलते होंठ बेजान हो जाते हैं। इन बेजान होठों को मॉइश्चराइज करने के लिए आप नारियल तेल और शहद जैसी देसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप घर पर ही एक बेहतरीन लिप बाम तैयार कर सकते हैं। ‌आइए जानें, घर पर लिप बाम कैसे बनाएं? 

लिप बाम के लिए सामग्री 

Lip Balm
Lip Balm
  1. शहद
  2. नारियल का तेल 
  3. एसेंशियल ऑयल 
  4. बी वैक्स 

घर पर लिप बाम कैसे बनाएं? 

  1. इसके लिए सबसे पहले एक बड़े पतीले में पानी को गर्म करें। पतीले में एक हीट प्रूफ कांच का बाउल रखें। 
  2. कांच के बाउल में बी वैक्स डालकर उसे कुछ देर के लिए मेल्ट होने दें।
  3. इसमें नारियल का तेल भी मिक्स कर लें। जब सभी चीजें अच्छे से मेल्ट होकर मिक्स हो जाएं, तो उसे उतारकर ठंडा होने दे। 
  4. अब इस बाउल में शहद और एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
  5. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद, एक छोटे से कंटेनर में डाल कर रख लें। ‌ 
  6. मिश्रण को आप सेट होने के लिए फ्रिज में भी रख सकते हैं। ‌
  7. अब इस देसी होममेड लिप बाम को आप कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रात को सोने से पहले इसे अपने लिप्स पर जरूर लगाएं। इससे आपके सूखे हुए होंठ भी मॉइश्चराइजर रहेंगे। 

लिप बाम बनाने का दूसरा तरीका

Lip Care
Lip Care

लिप बाम की सामग्री

  1. नारियल तेल
  2. शहद
  3. वैसलीन
  4. जैतून तेल 

घर पर लिप बाम कैसे बनाएं? 

  1. इस दूसरे लिप बाम को बनाने के लिए आपको एक नॉन स्टिक पैन की जरूरत होगी। 
  2. पैन में नारियल तेल, शहद और वैसलीन डालकर धीमी आंच पर सभी चीजों को गरम करें। 
  3. इसे मेल्ट होने तक पकाते रहें। आंच को धीमा ही रखें। 
  4. जब सभी चीजें पिघल जाएं, तब उसमें 2 चम्मच जैतून तेल भी मिक्स कर लें। 
  5. जैतून तेल सूखे और फटे हुए होंठों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे लिप्स से खून आने और जलन की समस्या दूर होगी।
  6. जैतून का तेल होंठों को नरम करने का काम करता है। अब सभी चीजों को मिक्स करके ठंडा होने दें। 
  7. बाद में इसे एक कंटेनर में डालकर स्टोर कर लें। जब भी मन करे, इसे लिप्स पर अप्लाई करें।

होममेड लिप बाम स्टोर करने के टिप्स 

इन होममेड लिप बाम को आप तीन महीनों तक आराम से स्टोर करके रख सकते हैं। इसे आपको किसी ठंडी या सूखी जगह पर रखना होगा। इसे डायरेक्ट सनलाइट वाली जगह पर ना रखें।

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...