Sex Benefits for Relationship: एक सफल रिश्ते के लिए सेक्स लाइफ का हेल्दी होना जरूरी है। रिलेशनशिप में हैप्पीनेस को बनाए रखने के लिए सेक्स का छोटा, लेकिन अहम रोल है। सेक्स के बिना भी रिश्ते अच्छे चलते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं एक छोटी सी कमी रह जाती है, जिसके कारण आपकी लाइफ की हैप्पीनेस कम हो जाती है। बहुत से कपल्स यह मानना ही नहीं चाहते कि हैप्पी रिलेशनशिप के लिए सेक्स लाइफ का अच्छा होना कितना जरूरी है। सेक्स लाइफ के अच्छा होने का यह बिल्कुल मतलब नहीं कि आपका अपने पार्टनर के साथ रोजाना सेक्स हो, बल्कि सेक्स लाइफ का अर्थ है कि आपका आपके पार्टनर्स के साथ स्वस्थ संवाद हो, आपके बीच इंटिमेसी हो तथा आप एक दूसरे के साथ समय बिताए तथा खुलकर बात कर सकें। आइए जानते हैं कि किस तरह आप अपने रिश्ते में हेल्दी सेक्स लाइफ को पा सकते हैं।
पार्टनर की बातों को सुनें
अक्सर देखा गया है, रिश्ते में पार्टनर की एक-दूसरे से शिकायत रहती है कि हमारा साथी हमारी बात नहीं सुनता या नहीं समझता। लेकिन पार्टनर कितनी बार यह कोशिश करते हैं कि हम अपने उनकी बातों को भी सुने और समझे। यही है आपके सफल रिश्ते के लिए पहला टिप्स।

अपने पार्टनर की बातों पर ध्यान दें, उसे सुने और समझे। इसके बाद अपनी बातों को रखें। इस तरह की स्वस्थ बातचीत आपके रिलेशनशिप को बेहतर बनाते हैं।
पार्टनर के साथ बातचीत करते समय धैर्य और शांति से काम लें। अपने साथी से किसी भी प्रकार की बात करने में झिझके नहीं। याद रखें, आप अपने साथी के साथ अपना पूरा जीवन शेयर कर रहे हैं, आप इसे खुशी से कर पाए इसके लिए जरूरी है, आपके बीच किसी भी प्रकार की झिझक ना हो।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य
एक अच्छे सेक्स लाइफ के लिए जरूरी है कि आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। अगर आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो आप सेक्स को एंजॉय नहीं कर पाते हैं। आपका सेक्स में मन नहीं लगता है। हो सकता है, आपका सेक्स करने का ही मन ना करें। अपने शरीर और मन को फिट रखने के लिए आप कर सकते हैं इन उपायों को-
आप अपने शरीर को फिट रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम तथा मॉर्निंग वॉक करें।
पर्याप्त नींद लें, रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से शरीर थका हुआ महसूस करता है।
अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पिए।
रात में हल्के भोजन का सेवन करें। रात का भोजन सोने से 3 घंटे पहले लें।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए सोने से पहले स्क्रीन का उपयोग न करें। सोने से पहले सॉफ्ट म्यूजिक सुने या किताबें पढ़ें।
सेक्स से पहले फोरप्ले
कई बार सेक्स का मन होते हुए भी उत्सुकता नहीं होती है। इसके लिए पार्टनर्स फोरप्ले का उपयोग कर सकते हैं। फोरप्ले न सिर्फ आपके सेक्स करने की उत्तेजना को बढ़ाता है, बल्कि आपके सेक्स टाइम को भी बढ़ता है।
फोरप्ले के दौरान आप अपने पार्टनर से अपनी निजी बातें भी कर सकते हैं, ताकि पार्टनर्स आपकी पसंद और नापसंद से अवगत हो सके।
फोरप्ले के दौरान आप अपने पार्टनर से सेक्स के उन पोजीशन के बारे में बात कर सकते हैं, जिसे आप ट्राई करना चाहते हैं या करने की इच्छा रखते हैं।
जरूरी नहीं आप अपने पार्टनर के साथ हर रोज सेक्स कर के ही नजदीकी बढ़ाएं। इंटिमेसी के लिए दूसरे तरीके भी आप अपना सकते हैं। जैसे; डिनर डेट, मूवी या बाहर साथ में घूमना।
