2:2:1 Rule for Fitness: आजकल तेज़ी से लाइफस्टाइल बीमारियाँ बढ़ रही हैं, इसलिए हर कोई फिट रहना चाहता है। ऐसे में वो जिम में पसीना बहाने से लेकर, हेल्दी डाइट और दूसरे कई तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन, कई बार कामों में व्यस्तता और समय की कमी के कारण यह सब थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फिटनेस के लिए सबसे आसान तरीक़ा वॉकिंग है, जिसको आप आसानी से कभी भी कर सकते हैं। हालाँकि, अगर आप रूटीन वॉक के तरीक़े को थोड़ा बदल दें तो आप ज्यादा जल्दी कैलोरी बर्न कर पायेंगे, तो चलिए जानते हैं इस नये वॉकिंग ट्रेंड के बारे में:
2:2:1 वॉकिंग रूल

फिटनेस की दुनिया में 2:2:1 वॉकिंग रूल एक नए ट्रेंड के रूप में उभर रहा है। इससे तेज़ी से वजन भी कम होता है और हार्ट हेल्थ भी बूस्ट होती है। इस वॉकिंग पैटर्न तीन स्टेप में बाँटा गया है-
- 2 मिनट की ब्रिस्क वॉक
- 2 मिनट की जॉगिंग
- 1 मिनट की नार्मल वॉकिंग
2:2:1 वॉकिंग रूल को पूरे वर्कआउट सेशन में बार-बार दोहराया जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तकनीक से शरीर की कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन बहुत जल्दी कम होने लगता है।
रूल के पीछे का विज्ञान
धीमी, मध्यम और तेज तीन अलग-अलग गति वाली यह वॉकिंग तकनीक एक वर्कआउट में सब मिलाकर एक प्रकार की इंटरवल ट्रेनिंग की तरह काम करती है। वैज्ञानिक रूप से इंटरवल ट्रेनिंग को मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और ज्यादा फैट बर्न करने के लिए सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है।
ब्रिस्क वॉक से हार्ट रेट बढ़ती है।
जॉगिंग शरीर को फैट-बर्निंग ज़ोन में ले जाती है और स्टैमिना बढ़ता है।
स्लो वाक से मांसपेशियों को रिकवर करने में मदद मिलती है।
वॉकिंग के फ़ायदे
हार्ट हेल्थ
वॉकिंग से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और हार्ट रिलेटेड बीमारियां नहीं होती है। इससे हार्ट फंक्शनिंग में सुधार होता है और यह स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
मसल हेल्थ
चलने से कई मसल्स ग्रुप एक्टिव होते हैं और मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति बढ़ती है। इससे बॉडी टोन में रहती है और मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है।
बोन हेल्थ
पैदल चलना ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद करता है और हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखता है, जिससे फ्रैक्चर का खतरा कम हो जाता है।
शुगर को कंट्रोल करती है

अगर आप को डायबिटीज है तो वॉक आपके लिये सबसे बढ़िया व्यायाम है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
अच्छी नींद
आजकल अधिकांश लोग नींद नहीं आने की वजह से परेशान हैं। ऐसे में वॉक उनके लिए बेहद फ़ायदेमंद है। फ्रेश हवा में 2:2:1 वॉकिंग रूल से वॉक करने से आपकी बॉडी में थकान और रिलैक्स दोनों होता है। तनाव भी दूर हो जाता है और उसके बाद आप अच्छी नींद ले सकते हैं।
तो, आप भी फिट रहने के लिए यह 2:2:1 वॉकिंग रूल ज़रूर फॉलो करें।
