Faryal Waqar
Faryal Waqar

Who is Faryal Waqar: फर्याल वकार इन दोनों वायरल हो रही हैं। सिर्फ इसलिए नहीं कि वह पाकिस्तान की रहने वाली एक क्रिकेट फैन हैं, बल्कि इसलिए भी कि लोगों उन्हें दीपिका पादुकोण के साथ ही अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस की हम शक्ल बता रहे हैं। दुबई में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान उनका उत्साह देखते ही बना, जिसके बाद वह वायरल हो चुकी हैं। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण की हमशक्ल फर्याल वकार के बारे में। 

फर्याल वकार एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन हैं, जो दुबई में हुए इंडिया और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान वायरल हो गई। पाकिस्तानी होने के नाते वह भले ही पाकिस्तान को सपोर्ट करती हैं लेकिन विराट कोहली उनके फेवरेट है। विराट को वह किंग कोहली रहती है और उनकी अद्भुत बैटिंग टेक्निक की तारीफें करते नहीं थकती हैं। फर्याल को बचपन में ही क्रिकेट से प्यार हो गया था, जब वह शाहिद अफरीदी के पोस्टर लेकर घर में क्रिकेट देखा करती थीं। 

फर्याल भले ही एक पाकिस्तानी हैं लेकिन उनका जन्म सऊदी अरेबिया में हुआ है। वह दुबई में बड़ी हुई हैं। इस समय फर्याल आरआईटी दुबई यूनिवर्सिटी के एकेडेमिया में काम करती हैं। फर्याल टिकटॉक पर एक्टिव हैं लेकिन वह कभी भी इस तरह से वायरल नहीं हुई हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका एक वीडियो उन्हें इस कदर वायरल बना सकता है। 

भारत पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की हार के बाद उनका एक वीडियो रिकार्ड किया गया था, जिसके बाद वह वायरल हो गई। इस वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान के हारे जाने पर दुख जताया है। इस वीडियो के बाद से ही लोग उन्हें कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की कॉपी बता रहे हैं। इनके साथ तलहा मलिक भी थे, जिन्होंने पाकिस्तान और भारत दोनों के झंडे अपने चेहरे पर पेंट कराया था। तलहा मलिक एमीरती हैं और उनकी ख्वाहिश है कि किसी दिन वह यूएई की क्रिकेट टीम की ओर से खेलेंगे। 

फर्याल इस बात को लेकर बेहद खुश और खुद को खुशकिस्मत समझती हैं कि उन्हें भारत के फैंस से इतना सपोर्ट मिल रहा है। उन्होंने बताया कि लगातार आ रहे नोटिफिकेशन की वजह से उन्हें अपना फोन ऑफ करने की जरूरत पड़ी। फर्याल ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद भारत को सपोर्ट किया है। न्यूजीलैन्ड के खिलाड भारत के मैच में वह भारत को सपोर्ट कर रही थीं, यहां तक कि उन्होंने भारत के रंग वाले कपड़े पहने हुए थे। उन्होंने अपने गाल पर पाकिस्तान और भारत दोनों के झंडे पेंट किये हुए थे। 

फर्याल को सिर्फ दीपिका पादुकोण का हम शक्ल ही नहीं बताया जा रहा है, बल्कि कृति सैनन और प्रीति जिंटा से भी की जा रही है। लोग उनके गाल में पड़ने वाले डिम्पल के दीवाने हो चुके हैं। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...