क्या आप जानती हैं दीपिका पादुकोण के इन मेकअप सीक्रेट्स को: Deepika Makeup Secrets
Deepika Makeup Secrets

Deepika Makeup Secrets: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में से एक दीपिका पादुकोण की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बात चाहे कान्स फिल्म फेस्टिवल की हो या फिर आउटिंग, पार्टीज और अवॉर्ड नाइट्स की, दीपिका का हर अंदाज, हर अदा उनके फैंस के दिल को छू जाती है। न्यूड शेड्स और बोल्ड आई मेकअप दीपिका की पहचान हैं। दरअसल, डस्की स्किन टोन के साथ न्यूड मेकअप लुक काफी अच्छा लगता है। अगर आप भी दीपिका की तरह ही स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें उनके कुछ स्टेप्स। 

नो मेकअप लुक है पसंद 

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें लाइट मेकअप और नो मेकअप लुक सबसे ज्यादा पसंद है। 37 साल की एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्म पीकू में उनका जो लुक था, आमतौर पर वैसा ही लुक वे असल जिंदगी में भी फॉलो करती हैं। इस फिल्म में वे लगभग बिना मेकअप के नजर आई हैं और उनकी स्किन साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि शूट के दौरान वे मुश्किल से पांच या दस मिनट में पूरा मेकअप करवा लेती थीं। हालांकि इस इंटरव्यू के कारण दीपिका को काफी ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। क्योंकि एक्ट्रेस बात भले भी नो मेकअप लुक की कर ही थीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने हैवी ग्लॉसी मेकअप कर रखा था। दीपिका ने गोल्डन डस्की मेकअप लुक अपनाया था। साथ ही आंखों पर नियॉन ग्रीन आईशैडो यूज किया था। जैसे ही दीपिका का वीडियो और तस्वीरें सामने आई लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लिया।

न्यूड मेकअप लुक 

दीपिका भले ही अपने मेकअप को लेकर ट्रोल हो रही हैं, लेकिन वे अक्सर बहुत ही सिंपल मेकअप में नजर आती हैं। यहां तक के कई बड़े ब्रांड्स के फोटोशूट के दौरान भी उन्होंने बहुत ही सिंपल मेकअप लुक अपनाकर अपना स्टाइल स्टेटमेंट कायम रखा है। पिछले दिनों दीपिका ने मशहूर ज्वेलरी ब्रांड कार्टियर के लिए फोटोशूट करवाया। इस दौरान भी दीपिका ने न्यूड मेकअप लुक चुना। होठों पर न्यूड शेड की लिपस्टिक, हल्के ब्लश के साथ आंखों पर काजल, गहरी पलकें और चेहरे पर खूबसूरत सी मुस्कान के साथ दीपिका ने फोटोशूट करवाया। इस दौरान दीपिका ने कार्टियर के ले वॉग रिकमेंस कलेक्शन का ब्यूटीफुल नेकपीस वियर कर रखा था, जिसमें 20.33 कैरेट के तीन एक्वामरीन स्टोन्स लगे थे। 

क्लासिक लुक में दीपिका 

क्लासिक लुक में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। पिछले दिनों मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन के मौके पर दीपिका पादुकोण क्लासिक लुक के साथ ही क्लासिक मेकअप में भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अपनी सिग्नेचर हेयर स्टाइल और मेकअप लुक अपनाया। उन्होंने डार्क आई मेकअप किया, रेड लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए। गालों पर लाइट शाइन ब्राउन ब्लश और गहरी पलकों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान उन्होंने बहुत गहरा काजल नहीं लगाया। क्लासिक मेकअप लुक में होठों के मेकअप पर ज्यादा फोकस किया जाता है।  

विंग्ड आइज लुक 

दीपिका की बड़ी चमकीली आंखों का हर कोई दीवाना है। यही कारण है कि दीपिका आई मेकअप पर ज्यादा फोकस करती हैं। वे जानती हैं कि कैसे अपनी आंखों को और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है। विंग्ड आइज लुक उनके फेवरेट आई मेकअप में से एक ​है। 95वें ऑस्कर अवॉर्ड में भी दीपिका ने यही आई मेकअप लुक अपनाया। आंखों पर ब्राउन आईशैडो यूज किया। दीपिका ने काजल भी ब्लैक और ब्राउन कलर दोनों का यूज किया। जिससे उनकी आंखें और भी बड़ी लग रही थीं। पलकों पर गहरा मस्कारा और ऑरेंज न्यूड शेड लिपस्टिक लगाकर उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इस दौरान दीपिका ने हेपबर्न बनाया। 

इलेक्ट्रिक ब्लू आई मेकअप 

साल 2023 की वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दीपिका ने अपनी ड्रेस के साथ ही अपने मेकअप लुक से भी सभी को हैरान कर दिया था। दीपिका ने फ्यूशिया पिंक कलर की फॉक्स फर ड्रेस को इस खास मौके पर चुना। लेकिन एक्ट्रेस के बोल्ड मेकअप ने सभी का ध्यान खींच लिया। दीपिका ने कैट आई मेेकअप लुक अपनाते हुए बोल्ड इलेक्ट्रिक ब्लू आईलाइनर लगाया। आंखों को बोल्ड लुक देने के अलावा दीपिका ने बाकी मेकअप न्यूड रखा, जिससे आंखें और भी ज्यादा हाईलाइट हो रही थीं। इस मेकअप लुक में दीपिका बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।  

बोल्ड आईज विद न्यूड मेकअप

न्यूड शेड्स और बोल्ड आई मेकअप दोनों ही दीपिका की पसंद है। ऐसे में अगर ​इन दोनों को मिला दिया जाए तो लुक शानदार होना लाजमी है। एक फोटोशूट के दौरान इंडियन वियर के साथ दीपिका ने यह प्रयोग किया जो काफी सफल रहा, क्योंकि दीपिका इसमें बेहद सुंदर लग रही थीं। दीपिका ने लिप शेड से लेकर बाकी पूरा मेकअप न्यूड शेड का किया, लेकिन आंखों पर काजल और लाइनर की मोटी परत नजर आई। गहरी पलकों के साथ दीपिका ने लुक को कंप्लीट किया। मैसी हेयर स्टाइल को चुनकर उन्होंने कुछ नया करने की कोशिश की।  

ओवर द टॉप मेकअप लुक 

दीपिका अपने आई मेकअप पर हमेशा से ही खास ध्यान देती हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में उन्होंने ऐसा बोल्ड आई मेकअप किया कि उनका यह लुक दुनियाभर की मीडिया पर छा गया। दीपिका ने नया ब्यूटी स्टेटमेंट पेश करते हुए खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने बोल्ड विंग्ड आईलाइनर लगाया। यह आईलाइनर इतना मोटा लगाया गया कि आईशैडो की जरूरत ही नहीं पड़ी। एक्ट्रेस ने इसके साथ न्यूड मेकअप लुक चुना। गालों पर हल्का सा ब्लश और न्यूड शेड की लिपस्टिक से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। 

डबल विंग्ड आईलाइनर और न्यूड लिप्स

अपने लुक्स के साथ कई प्रयोग करने वाली दीपिका पादुकोण जानती हैं कि कैसे लाइमलाइट को आकर्षित करना है। इसी कड़ी में उन्होंने फिल्म 83 के प्रीमियर में डबल विंग्ड आईलाइनर लगाकर कुछ नया करने की कोशिश की। हालांकि इस बार भी एक्ट्रेस ने न्यूड मेकअप लुक ही चुना और लाइट शेड लिपस्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया। लेकिन हर बार की तरह दीपिका का यह प्रयोग भी सफल रहा। 

यह भी देखे-सोहा अली खान की फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट्स से आप भी लें आईडिया: Soha Ali Khan Fitness

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...