makeup kit

मेकअप किट से तुंरत बाहर निकाल दें ये चीजें, वरना सेहत को हो सकता है खतरा

मेकअप करना सभी लड़कियों और महिलाओं को पसंद होता है। मेकअप चेहरे को खूबसूरत बनाता है। लेकिन सही समय पर मेकअप रिमूव करने की भी जरूरत होती है, नहीं तो स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उसी तरह से मेकअप किट में कुछ ऐसे सामान हम रखकर इस्तेमाल करते हैं। जो त्वचा और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचाता है और इन्हें तुरंत बाहर करने की जरूरत होती है।

Makeup Kit: मेकअप करना सभी लड़कियों और महिलाओं को पसंद होता है। मेकअप चेहरे को खूबसूरत बनाता है। लेकिन सही समय पर मेकअप रिमूव करने की भी जरूरत होती है, नहीं तो स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उसी तरह से मेकअप किट में कुछ ऐसे सामान हम रखकर इस्तेमाल करते हैं। जो त्वचा और सेहत दोनों को नुकसान पहुंचाता है और इन्हें तुरंत बाहर करने की जरूरत होती है। चलिए जानते हैं वे कौन-सी चीजें हैं जिन्हें आपकी मेकअप किट से बाहर करना ही बेहतर होगा।

मस्कारा बेहद कम इस्तेमाल होने वाला मेकअप प्रोडक्ट है। भले ही इसे रोज इस्तेमाल में लाया जाए लेकिन ज्यादातर ये सूख ही जाता है। सूखे मस्कारे का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आंखों में जलन और खुजली हो सकती है। साथ ही सूखे मस्कारे को लगाने से आंखों में दिक्कत हो सकती है। इसलिए इस तरह के मस्कारे को फौरन मेकअप किट से बाहर कर दें।

मेकअप ब्रश की तरह ही ब्यूटी ब्लेंडर भी मेकअप को मिक्स करने के काम में आता है। इसकी मदद से पूरा मेकअप इवन दिखने लगता है। अगर आपका ब्लेंडर पुराना हो चुका है तो उसे भी बदल देना चाहिए। क्योंकि पुराने ब्यूटी ब्लेंडर में काफी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं।

अक्सर लड़कियों के साथ ऐसा होता है कि लिपस्टिक का कोई शेड उन्हें बेहद पसंद होता है। जिसे वो किसी खास मौके पर ही लगाती है और बचा कर रखती हैं। लेकिन कब ये लिपस्टिक पुरानी और एक्सपायरी हो जाती है इस पर ध्यान नहीं देती। एक्सपायरी डेट की लिपस्टिक लगाने से होंठों की त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए इसे फौरन मेकअप किट से बाहर कर देना चाहिए।

अगर आप स्किन व्हाइटनिंग क्रीम का प्रयोग करती हैं तो फौरन इसे बंद कर देने की जरूरत है। क्योंकि स्किन व्हाइटनिंग क्रीम में सबसे ज्यादा केमिकल होते हैं और ये स्किन को निखारने की बजाय नुकसान करते हैं।

Makeup Brush
Makeup Brush

लगभग सारी लड़कियां मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। कई मेकअप ब्रश ऐसे होते हैं जिनसे बहुत अच्छी ब्लेडिंग होती है। जिसे हम हमेशा बचाकर रखते हैं। चाहे ये कितना पुराना क्यों ना हो जाए। लेकिन मेकअप ब्रश को भी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

हर मेकअप प्रोडक्ट्स की भी एक एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। एक्सपायर्ड प्रोडक्ट्स न केवल आपकी त्वचा पर ठीक से काम नहीं करते, बल्कि वे स्किन एलर्जी, रैशेज और इन्फेक्शन का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए समय-समय पर अपनी किट में रखे प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट चेक करते रहें और पुरानी चीजों को बाहर कर दें।

Makeup Products
Do not share these things

हर किसी की त्वचा अलग होती है और इस वजह से कई बार मेकअपशेयर करने से स्किन से जुड़ी समासया हो सकती है। खासकर मेकअप, मस्कारा, आईशैडो और आईलाइनर शेयर करने से आंखों में संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा फेस पाउडर, लिपस्टिक और मेकअप ब्रश शेयर करना भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...