Overview: महिमा चौधरी की 17 साल की बेटी अरियाना की खूबसूरती ने खींचा सभी का ध्यान
Mahima Chaudhary Daughter Ariana Viral Photos: आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होते हैं। इन दिनों महिमा चौधरी और उनकी बेटी अरियाना लाइमलाइट में बनी हुई हैं। महिमा की बेटी अरियाना लाइमलाइट लूट रही हैं। हाल ही में वो अपनी मां के साथ 'नादानियां' की स्क्रीनिंग के लिए आईं थीं। इन दौरान उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओंर खींचा।
Aryana Chaudhry Looks: आए दिन किसी ना किसी बॉलीवुड सेलेब्स के बच्चे सोशल मीडिया पर सुर्खियों में होते हैं। इन दिनों महिमा चौधरी और उनकी बेटी अरियाना लाइमलाइट में बनी हुई हैं। महिमा की बेटी अरियाना लाइमलाइट लूट रही हैं। हाल ही में वो अपनी मां के साथ ‘नादानियां‘ की स्क्रीनिंग के लिए आईं थीं। इन दौरान उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओंर खींचा। बता दें कि इस फिल्म में महिमा चौधरी ने भी काम किया है। इस फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। शौना गौतम के डायरेक्श में बनी इस फिल्म में खुशी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस सबके बाद भी महिमा की बेटी ने सभी का ध्यान खींच लिया।
17 साल की हैं अरियाना
महिमा चौधरी की बेटी अरियाना केवल 17 साल की हैं, लेकिन उनका चार्म अभी भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उनकी शक्ल अपनी मां से काफी मिलती है। इस इवेंट में महिमा चौधरी अपनी बहन आकांक्षा चौधरी और उनके बेटे रयान के साथ आईं थीं। इस वक्त हर जगह केवल उनकी बेटी अरियाना की ही चर्चा हो रही है। उनकी हाइट देखकर भी सभी दंग रह गए। अरियाना की हाइट बहुत ही अच्छी है।
बॉबी मुखर्जी से हो चुका है तलाक
बता दें कि अरियाना मुखर्जी महिमा चौधरी और बॉबी मुखर्जी की बेटी हैं। साल 2013 में महिमा चौधरी ने बॉबी मुखर्जी से तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही वह अपनी बेटी को अकेले पाल रही हैं। एक्ट्रेस ने अकेले ही बेटी की परवरिश की है। साथ ही उन्होंने इतनी परेशानियों के बाद भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बनाए रखा। बता दें कि 19 मार्च, 2006 में महिमा की शादी बॉबी से हुई थी। बॉबी उस वक्त भी तलाकशुदा थे और जीवन में नई शुरुआत करना चाहते थे। 2007 में उनके घर नन्ही परी अरियाना ने जन्म लिया था। शादी में कई चुनौतियों और मतभेद के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया था।
बार्बी जैसी लगती हैं अरियाना

अरियाना मुखर्जी बिल्कुल किसी बार्बी डॉल जैसी लगती हैं। इवेंट में वह सफेद रंग के सिंपल आउटफिट में बहुत ही क्यूट लग रही थीं। उन्होंने कैजुअल शर्ट के साथ फ्लेयर व्हाइट पैंट स्टाइल की थी। साथ ही चेहरे पर स्माइल लिए वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। उनकी वीडियो वायरल होने के बाद से भी सोशल मीडिया पर खलबली मची हुई है। फैंस वीडियो पर अलग-अलग तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।
फैंस ने की खूब तारीफें
सोशल मीडिया पर अरियाना का वीडियो वायरल होने पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। हर कोई महिमा की बेटी की हाइट और खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये तो मॉम से भी ज्यादा सुंदर है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये तो सभी स्टार किड्स में सबसे सुंदर है।”
