'अगर नहीं की शादी तो जाएगी नौकरी', कुंवारे और तलाकशुदा कर्मचारियों के लिए कंपनी ने जारी किया फरमान
चीन की एक कंपनी ने ऐसी पॉलिसी बनाई है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कंपनी की इस पॉलिसी के मुताबिक, अब नौकरी के लिए शादी करना जरूरी होगा, शायद आपने भी कभी नहीं सोचा होगा। लेकिन चीन की एक कंपनी ने ऐसा कर दिया है।
Chinese Firm Marriage Policy: चीन की एक कंपनी ने ऐसी पॉलिसी बनाई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। कंपनी की इस पॉलिसी के मुताबिक, अब नौकरी के लिए शादी करना जरूरी होगा। लेकिन चीन की एक कंपनी ने ऐसा कर दिया है। कंपनी ने सिंगल और तलाकशुदा कर्मचारियों के लिए फरमान जारी करते हुए उन्हें सितंबर तक शादी करने का आदेश जारी कर दिया है। अगर सितंबर तक वो शादी नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ सकती है।
कर्मचारियों को कंपनी ने दिया अल्टीमेटम
बता दें, चीन के शेडोंग प्रांत की एक कंपनी शंटियन केमिकल ग्रुप ने फरमान जारी करते हुए कहा है कि सितंबर 2025 तक अगर अविवाहित और तलाकशुदा कर्मचारी शादी नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ेगी, उन्हें रेज़िग्नेशन देना होगा। उन्होंने सिंगल और तलाकशुदा लोगों के लिए पॉलिसी बनाते हुए उन्हें तुरंत शादी करने को कहा है। शादी के लिए सितंबर 2025 तक का वक्त दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। कंपनी की पॉलिसी में कहा गया था कि 28 से 58 साल की उम्र के सिंगल और तलाकशुदा कर्मचारियों को इस साल सितंबर के अंत तक “शादी करके घर बसाना” जरूरी है।
फटकार के बाद कंपनी ने वापस लिया नोटिस
लेकिन, कंपनी के इस रूल का विरोध और अधिकारियों की फटकार के बाद कंपनी ने नोटिस वापस ले लिया है। कंपनी ने दलील दी कि उनके इस फरमान के पीछे संस्कृति को बचाने का मकसद छिपा है, लेकिन सोशल मीडिया पर निशाने पर आने के बाद कंपनी ने अपना आदेश वापस ले लिया। कंपनी ने दलील दी कि चीन के युवा शादी में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जिसकी वजह से चीन जल्दी बूढ़ा हो रहा है। कंपनी अपनी इस पॉलिसी से मैरिज रेट्स को बढ़ाना चाहती थी।

हालांकि लोगों की फटकार के बाद उसे अपना आदेश वापस लेना पड़ा है। बता दें कि कंपनी में 1200 से अधिक लोग काम करते हैं। चीन में घट रही मैरिज रेट से चीन की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। हालांकि शादी न करने पर नौकरी से निकालना कानून का उल्लघंन है। चीन के लेबर कानून और लेबर कॉन्ट्रैक्ट कानून का उल्लंघन किया है। कंपनी ने अपना आदेश वापस लेते हुए साफ किया कि उसने इस आदेश के हिसाब से किसी को नौकरी से नहीं निकाला है।
चीन में क्यों घट रहा मैरिज रेट?

दरअसल, चीन में युवा शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। चीन में लगातार शादियों की संख्या घट रही है। इसी वजह से चीन जल्दी बूढ़ा हो रहा है। सरकार इसे लेकर एक्शन भी ले रही है। लेकिन बावजूद इसके स्थिति ज्यों की त्यों ही है। पिछले साल तो शादियों की संख्या 6.1 मिलियन के अपने निचले स्तर पर आ गई थी। ये 2023 से 20.5 फीसदी कम है। लोगों की शादी में दिलचस्पी कम हुई है। यही कारण है कि सरकार शादी करने के लिए चीनी नागरिकों को प्रोत्साहित कर रही है। सेंट्रल चीन के शांक्सी प्रांत के एक शहर ने 35 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं और पहली बार शादी करने वाले पुरुषों को 1,500 युआन यानी की (200 अमेरिकी डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की थी।
