Karan Kapoor Comeback: एक्टर शशि कपूर के बेटे करण कपूर हमेशा लाइमलाइट से दूर रहते हैं, लेकिन हाल ही में वह इंटरनेट पर छा गए जब उन्हें रणधीर कपूर के 78वें जन्मदिन की पार्टी में स्पॉट किया गया। इस मौके पर वह नीतू कपूर और कुणाल कपूर के साथ पोज देते दिखे, जिससे फैंस उनकी तारीफ करने लगे। करण कपूर ने 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म जुनून से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्में ज्यादा चल नहीं पाईं और वह 1988 में UK चले गए, जहां उन्होंने फोटोग्राफी की दुनिया में कदम रखा। अब जब उन्हें पार्टी में देखा गया, तो सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह बॉलीवुड में वापसी करेंगे?
फ़िल्म में वापसी करने को लेकर किए गए सवाल

अब करण कपूर का 2016 में रेडिफ को दिया गया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उनसे फिल्मों में वापसी करने के बारे में सवाल किया गया था। उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा, “मुझे कमबैक करके बहुत अच्छा लगेगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि कोई मुझे देखना चाहेगा या नहीं।” 1980 के दशक के फेमस एक्टर होने के बावजूद, करण के मन में यह झिझक है। यह और भी दिलचस्प है, क्योंकि उन्होंने अपनी डेब्यू मूवी जुनून में शबाना आज़मी, जेनिफर केंडल और नसीरुद्दीन शाह जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था।
करण कपूर की फिल्में
करण कपूर ने 1986 में फिल्म सल्तनत में लीड रोल निभाया था, जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल और जूही चावला जैसे बड़े स्टार्स भी थे। इसके बाद उन्होंने कुल पांच और फिल्में कीं, जिनमें 36 चौरंगी लेन, लोहा और अफसर शामिल थीं। करण कपूर एक फेमस मॉडल भी रहे हैं और उन्होंने प्रसिद्ध ब्रांड बॉम्बे डाइंग के एड कैम्पेन के साथ काम किया था, जो उन्हें और भी पहचान दिलाने में मददगार साबित हुआ।
करण कपूर के बीवी-बच्चे
करण कपूर का जन्म 18 जनवरी, 1962 को मुंबई में हुआ था। उनके माता-पिता मशहूर एक्टर शशि कपूर और अभिनेत्री जेनिफर कपूर हैं। करण के दो भाई-बहन हैं, कुणाल कपूर और संजना कपूर, जो पृथ्वी थिएटर की देखरेख करती हैं। करण कपूर दो बच्चों के पिता हैं, बेटे का नाम जैक कपूर और बेटी का नाम आलिया कपूर है। उनकी एक्स पत्नी लोरना कपूर हैं, जो एक ब्रिटिश मॉडल हैं, और उनका तलाक हो चुका है।
