Top 10 Portable Blender
Top 10 Portable Blender

Top 10 Portable Blender: पोर्टेबल ब्लेंडर बहुत काम की चीज़ है। इसमें कुछ ही सेकेंड में फ्रेस जूस और स्मूदी बनाकर तैयार हो जाता है। ये उन लोगों के लिए बड़े काम का है जो घर से बाहर पीजी या हॉस्टल में रहते हैं। ये कम जगह लेता है, जिससे इसको ट्रेवल के दौरान भी लेकर जा सकते हैं। गृहलक्ष्मी इस बार अपनी टॉप 10 सीरीज में पोर्टेबल ब्लेंडर के 10 अलग-अलग ब्रांड्स लेकर आया है।

इंस्टाकुप्पा

शेक, स्मूदी और क्रश आइस के लिए 230 वॉट का ये ब्लेंडर एक अच्छा ऑप्शन है। ये 4000 mAh रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है। इसको USB पोर्ट वाले किसी भी डिवाइस से चार्ज कर सकते हैं। इसको ऑफिस और जिम जैसी जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके मॉडल ‎500 ML-4000 Mah की कीमत 3,499 रूपये है।

गुडसिटी

Goodscity Portable Blender
Goodscity Portable Blender

3000mAh की बैटरी पावर की क्षमता के साथ ये ब्लेंडर 30 सेकेंड के अंदर शेक और स्मूदी तैयार करता है। इसका ज़ार 400 एमएल का है। इसमें आप पाउडर से प्रोटीन शेक, स्मूदी से मिल्कशेक और बेबी फूड भी बना सकते हैं। इसके ‎मॉडल GC 141 की कीमत 4,000 रूपये है।

बोरोसिल

ये सिर्फ पोर्टेबल ब्लेंडर ही नहीं बल्कि ग्राइंडर भी है, जिसमें चटनी, स्मूदी और मसाले भी पीस सकते हैं। इसका वॉट क्षमता 400 है। इसमें ऑटो शट ऑफ़ का स्पेशल फीचर भी है। इसमें 2 पॉली कार्बोनेट जार आते हैं। इसके मॉडल BNB400WPB31 की कीमत 3,990 रूपये है।

सोलर

Solara portable blender
Top 10 Portable Blender-Solara portable blender

हाई-स्पीड पोर्टेबल ब्लेंडर 4000 mAh की पॉवरफुल बैटरी के साथ आता है। इसकी वॉट क्षमता 180 है। ये फलों और सब्जियों की स्मूदी के साथ आइस क्रशिंग भी करता है। इसमें 6 अल्ट्रा-शार्प स्टेनलेस-स्टील ब्लेड हैं। इसके मॉडल Black Knight की कीमत 2,499 रूपये है।

कोयोस

रिचार्जेबल और पोर्टेबल होने के साथ ही ये ब्लेंडर वजन में काफी हल्का है। इस ब्लेंडर में फलों और सब्जियों के साथ, मिल्कशेक, स्मूदी और अन्य बेबी फूड भी बना सकते हैं। इसमें 2000mAh की रिचार्जेबल बैटरी है। इसके मॉडल GML-01 की कीमत 1,499 रूपए है।

फिलिप्स

Philips Portable Blender
Philips Portable Blender

ये ब्लेंडर में 30 सेकंड के अंदर आपका शेक और स्मूदी तैयार करता है। इसका ब्लेंडर जार ठोस बर्फ को भी आसानी से क्रश करता है। इसकी वॉट क्षमता 350 है। डिटैचेबल ब्लेड डिटैचेबल जार बेस के साथ आता है जो ब्लेड को साफ करने में बहुत आसान है। इसके मॉडल ‎HR2603/90 की कीमत 3,995 रूपए है।

बॉस

ये ब्लेंडर 2400 mAh ली-आयन रिचार्जेबल बैटरी के साथ आता है। इसकी वॉट क्षमता 30 है। इसको ऑफिस और जिम जैसी जगहों पर भी लेकर जा सकते हैं। इसमें प्रोटीन शेक से लेकर स्मूदी, मिल्कशेक और यहां तक कि बेबी फूड भी तैयार कर सकते हैं। इसके मॉडल Black ‎B0C9JD3MZ7 की कीमत 1,950 रूपये है।

वंडरशेफ

Wonderchef Portable Blender
Top 10 Portable Blender-Wonderchef Portable Blender

ये ब्लेंडर फ्लिप टॉप सिपर के साथ है जिसमें ढक्कन को खोले बिना आप अपने शेक या स्मूदी को पी सकते हैं। इसकी बैटरी 2000mAh की है। 30 सेकेंड के बाद ये ऑटोमेटिक स्विच ऑफ हो जाता है। इसका डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि यह पोर्टेबल ब्लेंडर बैग या कार कप होल्डर में फिट बैठता है। इसके मॉडल ‎Nutri-cup Zip Green की कीमत 1,598 रूपये है।

अमौर

इस ब्लेंडर में 1500mAh की USB रिचार्जेबल बैटरी है। यह कॉम्पैक्ट लाइटवेट ब्लेंडर जिम बैग, ब्रीफकेस या पर्स में टक किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से आप 20 सेकंड में स्वादिष्ट सिल्की स्मूदी शेक प्राप्त कर सकते हैं। इसके मॉडल Purple की कीमत 1,999 रूपये है।

ब्लेन्डलाइफ

Blendlife Portable Blender
Blendlife Portable Blender

210W मोटर के साथ इस ब्लेंडर में स्मूदी और जूस को तैयार कर सकते हैं। ये ब्लेंडर FDA से अप्प्रूव है, जो आपकी सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। यह कॉम्पैक्ट ब्लेंडर है और पानी की बोतल की तरह ही आपके बैग में आसानी से फिट बैठता है। इसकी बैटरी 4000mAh है। इसके मॉडल ‎1100 की कीमत 3,999 रूपये है।

वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...