Kitchen Decor Tips
Kitchen Decor Tips

Summary: इन चीजों से बनाएं अपने आउट डेटेड किचन को सुंदर

हर कोई चाहता है कि उनके घर का किचन सबसे खूबसूरत हो। यह घर की एक ऐसी जगह है जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है। हमने सुना है रसोई हर घर का दिल होता है। बदलते समय के साथ कई चीजों में बदलाव हो रहा है इनमें से एक घर का किचन भी है।

Outdated Kitchen Makeover: हर कोई चाहता है कि उनके घर का किचन सबसे खूबसूरत हो। यह घर की एक ऐसी जगह है जो पूरे परिवार को जोड़े रखती है। हमने सुना है रसोई हर घर का दिल होता है। बदलते समय के साथ कई चीजों में बदलाव हो रहा है इनमें से एक घर का किचन भी है। आज के समय में लोग किचन को भी सजाकर रखना चाहते हैं। किचन को साफ और सुंदर रखना हर महिला को पसंद होता है। किचन में सामान रखने के लिए अच्छा स्टोरेज होना बहुत जरूरी है।

आज हम आपको बताने वाले हैं कि अपने किचन को कैसे सजाएं। अच्छी तरह डिजाइन किए कैबिनेट्स और ड्राउर्स किचन को आसानी से मॉडर्न लुक दे देते हैं। कैबिनेट डिजाइन में आपको खासी वैरायटी मिल जाएगी। किचन छोटा और सामान अधिक है, तो इसे रखने के लिए फ्लोटिंग सेल्फ लगवाना भी अच्छा ऑप्शन रहेगा।

किचन को खूबसूरत-सा लुक देना चाहते हैं तो किचन में आप तरह-तरह की लाइट्स और लैंप लगा सकते हैं, यह दिखने में बहुत अच्छी लगती हैं और किचन को एक अलग ट्रेंडी लुक देते है।

किचन में फ्लोर पेंटिंग करवाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि यह आप खुद भी कर सकती हैं। टेप और रंग लें और जैसा आप चाहती है वैसा परफेक्‍ट फ्लोर पेंटिंग कर सकते हैं।

Outdated Kitchen Makeover
Double bowl sink

डबल सिंक में ग्रेनाइट और स्टेनलेस स्टील दोनों के सिंक आपको मिल जाएंगे। अपने किचन के नॉब और हैंडल्स के कलर को देखते हुए इनको आप चुन सकती हैं।किचन का सिंक इसकी खूबसूरती में खास भूमिका निभाता है। यह आपकी मर्जी है कि आप सिंगल बाउल सिंक लें या डबल बाउल। दरअसल, स्लीक और इनोवेटिव किचन सिंक आपके किचन की खूबसूरती को निखार देते हैं।

किचन के लिए ग्रेनाइट और इंजीनियर्ड स्टोन को ही चुनें। ये किचन की खूबसूरती को निखारने के साथ-साथ किचन को एक पॉजिटिव माहौल भी देते हैं।

किचन को मॉर्डन टच देने में चिमनी और कुकटॉप्स जैसी चीजें भी खासी काम आती हैं। किचन के काउंटर पर छोटे-मोटे अप्लायंसेज जैसे टोस्टर, इलेक्ट्रिक कैटल, चॉपर रखते रहे हैं, तो इसे क्लटर फ्री करें। इन सामानों को रखने के लिए खाली दीवार पर कुछ छोटे-छोटे वॉल माउंटेड कैबिनेट लगवा सकते हैं।

kitchen chairs
Give a new look with kitchen chairs

अगर आपका किचन बड़ा है तो आप उसमें डाइनिंग टेबल रख सकती हैं लेकिन मार्डन लुक देने के लिए आप अलग-अलग डिजाइन और मॉर्डन लुक वाली चेयर को खरीदकर अपने किचन में रख सकती हैं। आपको इन चेयर्स को खरीदते वक्त यह जरूर चेक करना होगा कि यह ज्यादा भारी ना हो और ड्यूरेबल होने के साथ-साथ आसानी से मूव भी की जा सकें।

किचन की कैबिनेट को स्टाइलिश लुक देने के लिए सबसे पहले किचन के सभी कैबिनेट के कलर पर ध्यान देना जरूरी है। अपनी पसंद के हिसाब से आप कैबिनेट को उस कलर से आप अपने किचन में कैबिनेट को नया लुक दे सकती हैं। मार्केट में कई सारी ऐसी एक्सेसरीज और टूल्स उपलब्ध है जिनसे आप अपनी रसोई को सजा भी सकती हैं। इसके साथ-साथ आप सिंपल टैप की जगह पर फॉसेट का उपयोग भी कर सकती हैं। इससे आपके किचन को मॉर्डन लुक मिल सकता है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...