Make Your Relationship Happy: वैसे तो प्रेम के बहुत से उदाहरण है, लेकिन जब प्रेम का समय नया हो गया हो तो उदाहरण भी नया ही होना चाहिए। ऐसे ही ट्रेडिंग प्रेम के उदाहरण पुष्पा की आज हम बात करने जा रहे हैं। पुष्पा एक ऐसी ब्लॉकबस्टर मूवी जिसे ज्यादातर लोगों ने देखा होगा और उसके एक डायलॉग अपनी पत्नी की हर बात मानने, उसकी खुशी के लिए राज्य का मुख्यमंत्री ही बदल देने के सीन ने सभी औरतों का दिल जीत लिया। अब सभी पति राज्य का मुख्यमंत्री तो नहीं बदल सकते, पर पुष्पा की तरह सभी पति अपने पत्नी की इच्छाओं का सम्मान कर सकते हैं और अपने रिलेशनशिप को अच्छा बना सकते हैं। किस तरह आप पुष्पा स्टाइल में अपने लव लाइफ, रिलेशनशिप को अच्छा बना सकते हैं आईए जानते हैं कुछ टिप्स;
प्यार और सम्मान का बैलेंस
कई बार पति सोचते हैं कि हम अपनी पत्नी से प्यार तो बहुत करते हैं पर वह खुश नहीं होती, पर पुरुष इस बात को भूल जाते हैं कि स्त्री प्रेम के साथ सम्मान भी चाहती है। सम्मान ऐसा जो उसे अकेले में नहीं समाज के सामने भी आपके द्वारा दिया जाए। एक स्त्री हमेशा चाहती है, उसके साथ-साथ आप उसके द्वारा अपनाए गए कार्य का भी सम्मान करें। बेशक उसके काम का चुनाव घर को सजाना और आपके परिवार का देखरेख करना ही हो।
जरुरते नहीं इच्छाएं भी पूछें
हमारे देश में ज्यादातर स्त्रियां ऐसी है जो घर-बाहर के काम में खुद को इतना उलझा लेती है कि उनके पास यह सोचने का भी समय नहीं होता, कि क्यों उनकी इच्छा भी जाने कोई। इस इस तरह भी कह सकते हैं कि हमारे समाज में अब भी ज्यादातर लोग घर के स्त्री की इच्छाओं को जानना जरूरी नहीं समझते और स्त्रियां भी जरूरत से ज्यादा कुछ कह नहीं पाती। यही कारण है कि वह अपने साथी के साथ भी उदासीन रहने लगती है। आप अपनी पत्नी की इच्छाएं पूछ कर, उन्हें समझ कर अपने जीवन में उनके महत्व को समझा सकते हैं। ऐसा करने से आपके प्रति उनका उदासीन बर्ताव प्यार में बदल जाएगा।
उनकी मुश्किलों को समझें
एक स्त्री का सबसे बड़ा दुख यही होता है कि बीमार होने के बाद भी उसे उसी तरह अपने रोजाना के कामों को करना होता है जैसे वह स्वस्थ होने पर करती है। यही कारण है कि उनके अंतर मन में अपने स्वास्थ्य के प्रति खिन्नता की भावना उत्पन्न होने लगती है। वह मन से अपने आप को अकेला महसूस करती है। ऐसे में एक पति को चाहिए कि वह अपनी पत्नी के मुश्किल दिनों में, जैसे; माहवारी या साधारण जुकाम, बुखार होने पर उनका ख्याल रखें। उनके घर के कामों में जितना हो सके मदद करें ऐसा करने से पति अपनी पत्नी को भरोसा दिलवा सकते हैं कि वह उनके जीवन में कितनी महत्वपूर्ण है।

उन पर विश्वास करें
हमारे समाज में बहुत सी स्त्रियां शादी के बाद अपना कैरियर छोड़ देती है, या कहा जाए बना ही नहीं पाती। उसका एक सबसे बड़ा कारण है पति का अपनी पत्नी पर विश्वास न करना। इसमें सारी गलती सिर्फ लड़के की नहीं होती कुछ गलती हमारे समाज की भी है जो लड़कियों का कैरियर से ज्यादा विवाह महत्वपूर्ण समझते हैं। और यही समझ कब उनके पैरों में खूबसूरत जंजीर की तरह पड़ जाती है, वह नहीं समझ पाती है। विवाह के बाद अपने सपनों के बारे में स्त्री के सोचने से पहले घर, परिवार, पति और बच्चों के बारे में सोचना सिखा दिया जाता है। औरत इन सब के बीच कब वह खुद के सपनों के साथ अकेली हो जाती है उन्हें भी पता नहीं चलता। एक पति होने के नाते आपको अपनी पत्नी के सपनों के बारे में बात करना चाहिए। अपनी पत्नी को भरोसा दिलाना चाहिए कि वह अपने करियर पर काम कर सकती है। आप उनके साथ है। आपको पूरा विश्वास है कि वह अपने करियर को बनाने में सफलता पा लेंगी।
अगर आप इस लेख को पढ़ते हुए नीचे तक पहुंच गए हैं, तो आप पुष्पा की तरह अच्छा पति बनने का राज और नियम दोनों समझ गए होंगे। आप अपने जीवन में इन टिप्स को अपना कर अपना वैवाहिक संबंध मजबूत बना सकते हैं।
