आज कल लोग फिट तो रहना चाहते है लेकिन व्यस्त जिंदगी के चलते लोग अपने आप को ही समय नहीं दे पाते है। वहीं ज्यादातर लोग अब अपनी फिटनेस पर कोरोना की वजह से भी ध्यान नहीं दे पा रहे है। खासतौर पर प्रेगनेंसी के बाद का मोटापा हमारे हाथ में नहीं रहता। अक्सर ज्यादातर लोग यह सोचते है कि, एक्ट्रेसेस प्रेगनेंसी के बाद कैसे अपनी फिटनेस को वापस बरक़रार रख लेती है? तो आज हम अपनी इस पोस्ट के जरिए आपको बताएंगे कि आप प्रेगनेंसी के बाद कैसे फिट रह सकती है। तो चलिए जानते है कैसे प्रेगनेंसी के बाद अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकती है।

 

आपको बता दें कि, टीवी की मशहूर अभिनेत्री अदिति मलिक आजकल मदरहुड पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। अदिति ने कुछ समय पहले ही बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम एकबीर रखा है। आपको बता दें कि, अदिति सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती है वो अक्सर अपने एक्टर पति मोहित मालिक के साथ फोटोज शेयर करती रहती है। वहीं जब हाल ही में उन्होंने इस गुड न्यूज़ के बारे में अपने फैन्स को बताया। जिसके बाद से ही यह न्यूज़ तेजी से वायरल होने लगी। वहीं अदिति ने प्रेगनेंसी के बाद अपनी फिटनेस को बहुत अच्छा मेन्टेन किया है।

 

इंटरव्यू में किया खुलासा

आपको बता दें कि, डिलेवरी के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में अदिति मलिक ने प्रेग्नेंसी के बाद बढ़ने वाले वजन को लेकर खुलकर बात की है। इसके अलावा अदिति मलिक ने ‘मदरहुड डायरीज’ नाम से एक सीरीज चलाई है, जिसमें वह अपने एक्सपीरियंस शेयर करने के साथ उन महिलाओं को प्रेरणा देंगी जो हाल ही में मां बनी हैं। इन्होंने तीसरा चैप्टर ‘वजन बढ़ने की समस्या’ पर अपनी राय रखी है।

 

शेयर की पोस्ट

अदिति मलिक ने एक लंबी-चौड़ी पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि प्रेग्नेंसी के बाद जो वजन बढ़ता है उसमें कुछ समय के लिए संतुष्ट रहना बेहतर है। अदिति ने लिखा कि, “मदरहुड डायरीज, चैप्टर 3: वजन बढ़ना और वजन बढ़ने के साथ प्रेग्नेंसी, ये दोनों ही चीजें एक साथ चलती हैं। मैं जानती हूं कि प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने ज्यादा वजन तो नहीं बढ़ाया है। लेकिन इसके बाद हां जरूर बढ़ा लिया है, और क्या मैं इसकी टेंशन ले रही हूं?” अदिति ने आगे लिखा कि, बहुत जरूरी होता है प्रग्नेंसी के बाद महिला को अपने अंदर आए बदलावों पर ध्यान देना. सच कहूं तो कई बार ऐसा वक्त भी आया है, जब मैंने वजन कम करने का सोचा है, लेकिन जैसी ही मैं एकबीर का चेहरा देखती हूं तो सोचती हूं कि जब मेरी बॉडी ने एक इस खूबसूरत सी नन्ही जान को जन्म दिया है तो मैं जितना सोच रही हूं, उससे ज्यादा करने के काबिल हूं।

 

अदिति ने बताया कि, महिला होना और एक नन्ही जान को जन्म देना, अपना आप में एक खूबसूरत क्रिया है। इस दौरान हमारे शरीर के हॉर्मोन्स में बदलाव आता है, बेबी को नर्स करने के साथ फीड करना, वह भी वजन के बढ़ने के दौरान, थोड़ा अजीब महसूस होता है। खासकर सी-सेक्शन के दौरान, जब आपको कहा जाता है कि पूरा एक महीने आपको सिर्फ आराम करना है। वह एक्स्ट्रा पैंपरिंग, नींद पूरी न होना और वह सारे बदलाव जो आपकी बॉडी में आ रहे होते हैं, मदरहुड के समय आप देखते हैं।

 

बेबी के साथ-साथ खुद की देखभाल

अदिति मालिक ने आगे लिखा कि हर चीज को एक-एक करके पूरा करें। अपने बेबी की हेल्थ के साथ खुद की देखभाल करें। हमारी इंडस्ट्री में कई महिलाएं हमारे लिए उदाहरण सेट कर चुकी हैं जो मदरहुड पीरियड में खुद को फिट रखती हैं। शेप में आई हैं, लेकिन हर चीज के लिए वक्त निकालना पड़ता है। अभी वक्त है खुद को पैंपर करने का और अपनी बॉडी को वह सभी कुछ देने का जो आपके बेबी को आपसे मिलता है। अच्छा और हेल्दी खाएं और खुद के साथ ज्यादा सख्त न हों। इससे पहले अदिति ने अपने दो चैप्टर्स में ब्रेकस्टफीडिंग और सी-सेक्शन के बारे में बात की थी। अदिति ने अपनी इस  “मदरहुड डायरीज” में हर छोटी से छोटी बात को अच्छे से बताया है।

 

यह भी पढ़े। 
Celebrity Gossip - इतने करोड़ की संपत्ति है करीना कपूर के पास, जानके रह जाएंगे दंग 
बॉलीवुड से जुड़े हमारे लेख आपको कैसे लगे? अगर आपको किसी सेलिब्रिटी के बारे में जानना हैं या हमारे कोई लेख आपको पसंद आया हो तो आप अपनी प्रतिक्रियाएं जरूर भेेजें।  हमें ई-मेल कर सकते हैं- editor@grehlakshmi.com