School tiffin for children
School tiffin for children

Summary: बच्चों के लिए स्कूल टिफिन कैसे खरीदें

बच्चों के लिए स्कूल टिफिन चुनते समय पेरेंट्स अक्सर छोटी-छोटी जरूरी बातों को नजरअंदाज़ कर देते हैं, जो बच्चे की सेहत और सुविधा दोनों को प्रभावित कर सकती हैं। सही ढक्कन, मजबूत मटेरियल और कम्पार्टमेंट वाला टिफिन बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित और उपयोगी साबित होता है।

School Tiffin for Children: आज के समय में पेरेंट्स अपने बच्चों की सेहत के साथ कोई समझौता करना पसंद नहीं करते हैं। वे हमेशा वैसी ही चीजों का चुनाव करते हैं जो उनके बच्चों की सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन कभी-कभी खुद से ऐसी गलती कर देते हैं जो उनके बच्चों के लिए नुकसानदायक होता है, जैसे जब वे अपने बच्चों के लिए स्कूल का टिफिन बॉक्स खरीदने के लिए जाते हैं तो कुछ जरूरी बातों को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन बच्चों के लिए टिफिन का चुनाव भी बहुत सावधानी से करना चाहिए, ताकि उनका बच्चा स्वस्थ रहे। आइए जानते हैं बच्चों के लिए स्कूल का टिफिन खरीदते समय आपको किन जरूरी बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।

School Tiffin for Children
Buy tiffin with a sealed lid

बच्चों के स्कूल के लिए टिफिन खरीदते समय हमेशा वैसा टिफिन खरीदें जिसका ढक्कन सील बंद वाला हो। साथ ही जिसमें ढक्कन को खोलने के लिए अलग से प्लास्टिक का हिस्सा भी दिया गया हो। ऐसा ना हो कि साधारण ढक्कन वाला हो जिससे खाना बाहर लीक होता हो, जिसके कारण बच्चों का स्कूल बैग और स्कूल यूनिफार्म दोनों गन्दा हो। साथ ही यह भी जरूर चेक करें कि टिफिन का ढक्कन ऐसा हो, जिसे बच्चे आसानी से खोल सकें।

Different parts of tiffin
Buy a tiffin with different parts

आपके समय में टिफिन की बहुत ज्यादा वैरायटी नहीं मिलती होगी, इसलिए आप साधारण सा टिफिन लेकर स्कूल जाती होंगी, लेकिन आज के समय में ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आज कई वैरायटी की टिफिन्स मिलने लगी हैं। बच्चों के लिए हमेशा वैसा टिफिन बॉक्स खरीदें, जिसमें अलग-अलग हिस्से हों, ताकि आप बच्चों को टिफिन में आराम से बच्चों की पसंद की चीजें दे पाएं। अलग-अलग हिस्से वाले टिफिन में आप बच्चों को खाने के साथ-साथ आसानी से ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें भी दे सकती हैं।

जब आप अपने बच्चों के लिए टिफिन खरीदने के लिए जाएँ तो उनके लिए कभी भी गलती से कांच का टिफिन बॉक्स हरगिज ना खरीदें। बच्चे अपना स्कूल बैग जोर से स्कूल की सीट पर रखते हैं या घर आते ही फर्श पर पटक देते हैं, जिससे कांच का टिफिन बॉक्स गिरते ही टूट जाता है, इससे बच्चों को चोट भी लग सकती है।

buy expensive tiffins
Do not buy expensive tiffins

जब आप बच्चों के लिए स्कूल टिफिन खरीदने के लिए जाएँ तो बहुत ज्यादा महंगे टिफिन खरीदने से बचें, क्योंकि बच्चों के टिफिन आप कितने भी महंगे क्यों ना खरीद ले वे या तो तोड़ देते हैं या टिफिन खो देते हैं। ऐसे में आपको अफ़सोस होता है कि बेकार में ही बच्चों को महंगे टिफिन खरीद कर दिया। कोशिश करें कम दाम में ही अच्छे टिफिन बच्चों के लिए खरीदें।

जब आप बच्चों के लिए टिफिन खरीदें तो हमेशा ही स्टील का टिफिन खरीदें। स्टील के टिफिन में खाना खराब नहीं होता है और यह बच्चों की सेहत के लिए भी अच्छा होता है। आजकल स्टील के भी कई अच्छे-अच्छे और प्यारे टिफिन मिलने लगे हैं, जिसे आप बच्चों की पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...