Kanya Pujan Gift Ideas
Kanya Pujan Gift Ideas


Kanya Pujan Gift Ideas: नवरात्रों में जब अष्टमी और राम नवमी की पूजा की जाती है तो नौ कन्याओं को खाना खिलाकर व्रत को खोला जाता है। सुबह पहले माता के पूजन के बाद प्रसाद में हलवा,पूरी और चने सभी के घरों में बनाए जाने की परंपरा है। कन्यापूजन के लिए प्रसाद और भेंट में तरह-तरह के सामान दिए जाते हैं ताकि नन्हीं देवियां प्रसन्न हो सकें। क्या आप भी इस बार भेंट देने के लिए आइडियाज तलाश रहें हैं आईए जानते हैं इनके बारे में :

Also read: पूजा विघ्न: पूजा में इन रंगों से बनाएं दूरी

प्लेटस

Kanya Pujan Gift Ideas
Kanya Pujan Gift Ideas

मार्केट में छोटी बड़ी सभी तरह की प्लेटस उपलब्ध है ये आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितनी बड़ी प्लेट कन्याओं के देने के लिए लेना चाहते है। इनमें बहुत सारे कलर्स और प्रिंटस आते है। वैसे कन्याएं छोटी उम्र की होती है तो उनके लिए एनिमल प्रिंट या फलोवर प्रिंट वाली प्लेटस दे सकते है। लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि बच्चों को जो भी सामान दें वो अच्छी क्वालिटी का ही दें।

मग या कप

Kanya Pujan Gift Ideas
Kanya Pujan Gift Ideas

इसी तरह कप्स या मग की बहुत सारी वैरायिटी बाजार में उपलब्ध है। आज कल ट्रेंड के हिसाब से बाजारों में बच्चों के लिए खूब सारी वैरायटी में मिल्क मग आदि उपलब्ध हैं आप इन्हें साइज और कीमत के अनुसार खरीद सकती हैं। वैसे बड़े कप जिसमें बच्चे दूध पीते है आप उन्हें दे सकती हैं। ये देखने में भी काफी आकर्षक लगतें है।

स्टेशनरी का सामान

Kanya Pujan Gift Ideas
Kanya Pujan Gift Ideas

यदि आप बच्चों को स्टेशनरी का सामान दें तो यह उनके बहुत काम आ सकता हैं। छोटी कन्याएं स्कूल जाने वाली ही होती हैं, इस तरह स्टेशनरी का ये सामान उनके काफी काम आता है। अबकी बार कन्याओं को काम में आने वाली चीजें दे जिससे वे आपको याद रखें। स्टेशनरी में पेंसिल,रबड़,पेन,कॉपी आदि दे सकते हैं। अगर आपका मन पेंसिल बॉक्स दे सकती है। इसी के साथ आज कल बाजारों में कई सारी स्टेशनरी किट भी उपलब्ध हैं।

मेकअप का सामान

Makeup Kit
Makeup Kit

लड़कियों को तो सजना-संवरना काफी पसंद होता है तो आप छोटी-छोटी मेकअप किट बना सकती हैं। जिसमें हेयरबैंड,हेयर पिंस,कंघा,बिंदी,चूड़िया आदि कुछ भी सामान अपने बजट के हिसाब से रख सकती हैं। यदि आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो उनके लिए स्पेशल मेकअप किट भी खरीद सकती हैं।

टिफीन बॉक्स

Tiffin Box Gifts
Tiffin Box Gifts

आप डिफरेंट टाइप के टिफीन बॉक्स भी कन्याओं को दे सकती हैं। इनमें बहुत सारी वैरायिटी आती है जिन्हें अपने बजट के अनुसार दे सकते हैं। स्कूल जाने वाली लड़कियों को अगर नया टिफीन मिल जाए तो और बच्चों के चेहरे पर अलग खुशी देखने को मिलती है।

खिलौने

Toys
Toys

कंजक के लिए जो बच्चे आते हैं वे छोटे होते है। ऐसे में आप उन्हें खिलौने देते है तो बच्चों को और भी मजा आता है क्योंकि बच्चों को खिलौने वैसे भी बेहद पसंद आते है। आपको मार्किट में आजकल खिलौने की सही रेंज और वैरायटी मिल जाएगी।

रूमाल या कैप

कई लोग कन्याओं को कपड़े या कैप इस तरह की चीज देने के इच्छुक होते हैं। ऐसे में आप कंजक को रूमाल दे रही हैं तो उसका फैब्रिक थोड़ा बढ़िया हो या फिर आप टॉवल वाले फैब्रिक का रूमाल दे सकती है। साथ ही धूप से बचने के लिए उन्हें कैप भी दे सकती है, उन्हें काफी पसंद आएगी।

Leave a comment