Overview:
जब सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Kumbha Sankranti 2025: सूर्य देव सभी ग्रहों के राजा हैं और बेहद शक्तिशाली हैं, ये जिसकी राशि में होते हैं, वह राज करता है। उसके सभी कार्य बनते चले जाते हैं। सूर्य की उपासना का महत्वपूर्ण दिन कुंभ संक्रांति नजदीक है। यह दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद खास है। हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। जब सूर्य मकर से कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर सूर्य देव की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जीवन में स्थिरता आती है और सारे काम आसानी से पूर्ण होते चले जाते हैं। आइए जानते हैं कुंभ संक्रांति पर कैसे करनी चाहिए पूजा अर्चना और किन राशियों के लिए बेहद शुभ है यह दिन।
पूजा अर्चना और दान पुण्य का महत्व

हिंदू धर्म के अनुसार सूर्य देव जिन लोगों की राशि होते हैं, उन्हें जीवन में आगे से आगे सफलता मिलती है। इस दिन सूर्य देव की उपासना के साथ ही तिल, गुड़, वस्त्र आदि का दान जरूर करना चाहिए। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य 12 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव नजर आएगा। हालांकि 5 राशियों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा पड़ेगा। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और हर क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलेगी।
मेष राशि: होगा आर्थिक लाभ
कुंभ संक्रांति के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए नए प्रोजेक्ट्स में सफलता के योग बन रहे हैं। पुराने अटके सौदे पूरे हो सकते हैं और निवेश से मुनाफा होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति और प्रमोशन की संभावनाएं हैं। शनि की कृपा से मित्रों और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि: करियर में मिलेगी सफलता
कुंभ संक्रांति वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में स्थिरता और नई संभावनाओं का संकेत है। नौकरी में सफलता मिलेगी और पदोन्नति के अवसर बनेंगे। व्यापार में नए अवसरों का लाभ मिलेगा और धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।
सिंह राशि: मान-सम्मान में होगी वृद्धि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय वैवाहिक और साझेदारी के मामलों में सकारात्मक बदलाव लाएगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नई साझेदारियां लाभकारी रहेंगी। पुराने रुके हुए पैसे वापस मिलने के संकेत हैं और आय के नए स्रोत बनेंगे।
तुला राशि: बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा
तुला राशि के जातकों के लिए कुंभ संक्रांति का समय सृजनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में भी खुशहाली आएगी और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि: डूबे हुए रुपए मिलने के आसार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लाएगा। उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा और वित्तीय स्थिरता की संभावना बन रही है। पुराने कर्ज की वापसी और व्यापारिक लाभ के संकेत हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
