Makar Sankranti 2026
Makar Sankranti 2026

Makar Sankranti 2025 Daan: मकर सक्रांति हिंदू धर्म का ऐसा पर्व है, जिसे तब मनाया जाता है जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस साल मकर सक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। हालांकि अलग-अलग क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कुछ जगहों पर इसे संक्रांति, माघी, उत्तरायण, उत्तरायणी और खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। इस पर्व में विशेष रूप से नदी स्नान, सूर्य पूजा और दान का महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए दान से भगवान भास्कर की कृपा प्राप्त होती है और शुभ फल मिलते हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार मकर सक्रांति पर किए दान से पाप कर्मों का नाश होता है, आत्मिक शुद्धता प्राप्त होती है और अक्षय पुण्य फल मिलता है।
मकर संक्रांति पर विशेष रूप से तिल, गुड़, अनाज, गर्म वस्त्र, धातु, कंबल, गौदान आदि का महत्व है।

लेकिन इस दिन अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो इसका और भी अधिक शुभ फल मिलेगा। राशि के अनुसार दान करने से कुंडली में चल रहे ग्रह-दोष भी दूर होते हैं और प्रतिकूल ग्रह अनुकूल होने लगते हैं। आइये जानते हैं मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना होगा शुभ।

मकर संक्रांति पर राशि अनुसार दान

Makar Sankranti 2025 Daan-Daan according to Lucky Zodiac
Daan according to Lucky Zodiac

मेष राशि:- मकर संक्रांति के दिन मेष राशि वाले जातकों के लिए गुड़ और मूंगफली का दान करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि:- इस राशि वाले लोग मकर संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंदों में सफेद तिल के लड्डू का दान करें।
मिथुन राशि:- मिथुन राशि वालों को मकर संक्रांति पर हरी सब्जियों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
कर्क राशि:- कर्क राशि वाले मकर संक्रांति पर चावल और उड़द दाल का दान कर सकते हैं।
सिंह राशि:- सिंह सूर्य की राशि है। ऐसे में मकर संक्रांति पर आप यदि गुड़, मूंगफली और शहद आदि का दान करेंगे तो इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होंगे।
कन्या राशि:- कन्या राशि वाले जातक मकर संक्रांति पर मौसमी फलों और सब्जियों का दान कर सकते हैं।
तुला राशि:- शुक्र की राशि तुला वालों को मकर संक्रांति के दिन दूध, दही, चूड़ा और सफेद तिल का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि:- मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वाले शहद, चिक्की और गुड़ का दान कर सकते हैं।
धनु राशि:- मकर संक्रांति के दिन आप अपनी राशि के अनुसार हल्दी, केला और धन का दान कर सकते हैं।
मकर राशि:- मकर राशि वाले इस दिन अपनी क्षमतानुसार चावल और उड़द की दाल का दान करें।
कुंभ राशि:- कुंभ शनि देव की स्वराशि है। शनि देव को काला रंग प्रिय होता है। ऐसे में आपके लिए मकर संक्रांति पर काले कंबल, काला तिल और गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।
मीन राशि:- मीन राशि वाले जातक इस दिन जरूरतमंदों में वस्त्र और धन का दान जरूर करें।

मकर संक्रांति पर दान का समय

makar sankranti 2025 daan time
makar sankranti 2025 daan time

किसी भी विशेष दिन पर दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन दान का शुभ फल तभी प्राप्त होता है, जब दान सही समय पर किया जाए। इसलिए यह जान लीजिए कि मकर संक्रांति पर दान देने का सबसे अच्छा मुहूर्त क्या है। 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन पुण्य काल सुबह 09:03 से शाम 05:46 तक रहेगा। वहीं महा पुण्यकाल सुबह 09:03 से 10:48 तक रहेगा। इस अवधि को स्नान-दान और धार्मिक कार्य के लिए अति शुभ माना जाता है। इसलिए यह कोशिश करें कि महापुण्य काल में ही ये काम कर लें।

मैं मधु गोयल हूं, मेरठ से हूं और बीते 30 वर्षों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है और हिंदी पत्रिकाओं व डिजिटल मीडिया में लंबे समय से स्वतंत्र लेखिका (Freelance Writer) के रूप में कार्य कर रही हूं। मेरा लेखन बच्चों,...